Trending News

लुधियाना-दिल्ली रूट पर गरीब रथ एक्सप्रेस में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा तफरी

लुधियाना से दिल्ली की ओर जा रही अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12204) में शनिवार सुबह सरहिंद रेलवे स्टेशन के नजदीक आग लगने की घटना हुई. यह हादसा सुबह लगभग 7:30 बजे उस समय हुआ, जब ट्रेन सरहिंद स्टेशन से महज आधा किलोमीटर आगे बढ़ी थी. यात्रियों ने एक कोच से धुआं निकलता देखा, जिसके बाद तुरंत ट्रेन को रोक दिया गया और रेलवे कर्मचारियों ने बचाव कार्य शुरू किया.

स्थानीय पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जैसे ही घटना की सूचना मिली, पुलिस और रेलवे की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची. सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से अन्य कोचों में स्थानांतरित किया गया. अधिकारी ने कहा कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है और सभी यात्री सुरक्षित हैं. हालांकि, इस घटना में एक महिला यात्री को चोट लगी, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, आग की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की गई. प्रभावित कोच को खाली कराया गया और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पा लिया गया. अधिकारियों ने बताया कि आग कोच के एक छोटे हिस्से तक ही सीमित थी, जिसे जल्दी ही बुझा दिया गया. रेलवे ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस के एक कोच में सरहिंद के पास आग लगने की घटना हुई. रेलवे ने तुरंत यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और आग को नियंत्रित कर लिया गया. किसी भी यात्री को गंभीर नुकसान नहीं हुआ. ट्रेन जल्द ही अपने गंतव्य के लिए रवाना होगी. फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है, रेलवे और पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद हैं और रेल ट्रैक को जल्द से जल्द चालू करने की कोशिश की जा रही है.

news desk

Recent Posts

शरवरी वाघ ने मां की पुरानी साड़ी को दिया मॉडर्न ट्विस्ट, दिवाली के लिए आप भी लें स्टाइलिंग टिप्स

दिवाली का त्योहार हो और बात फैशन की हो, तो हर कोई कुछ खास पहनना…

9 minutes ago

J&K Politics: 20 विधायकों के इस्तीफे से भी तुरंत नहीं गिरेगी उमर अब्दुल्ला सरकार! समझिए पूरा नंबर गेम

नेशनल कॉन्फ्रेंस में बगावत के संकेत, 18 से 20 विधायक नाराज; इस्तीफे स्वीकार हुए तो…

16 minutes ago

यूपी में चिराग पासवान की 403 सीटों पर नजर! NDA से बात नहीं बनी तो अकेले लड़ेंगे चुनाव

उत्तर प्रदेश की सियासत में एनडीए के भीतर सीटों के बंटवारे को लेकर नए समीकरण…

31 minutes ago

पत्नी से विवाद बना 7 हत्याओं की वजह! बेंगलुरु में कैब ड्राइवर का खौफनाक कबूलनामा, 6 शवों की तलाश जारी

बेंगलुरु से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक कैब ड्राइवर पर पारिवारिक…

1 hour ago

रियलिटी शो में सियासी चेहरे का जलवा! शहजाद पूनावाला बने ‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर

मनोरंजन की दुनिया में 'राइज एंड फॉल 2' के ग्रैंड फिनाले ने सबको चौंका दिया।…

2 hours ago

धनतेरस पर इन चीजों की खरीदारी से बचें! जानें क्या कहती हैं धार्मिक मान्यताएं

दीपावली की जगमगाती तैयारियों के बीच वह पावन घड़ी आ गई है, जिसका हर घर…

2 hours ago