Latest News

एक्स पति ने दूसरी शादी की तस्वीरें शेयर कीं, उर्मिला मातोंडकर की पोस्ट ने खींचा ध्यान; बोलीं- मुझे प्यार और वफादारी जैसी महंगी चीजें पसंद हैं

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर की एक सोशल मीडिया पोस्ट इन दिनों चर्चा में है। उनके पूर्व पति मोहसिन अख्तर मीर ने दूसरी शादी के रिसेप्शन की तस्वीरें साझा कीं और अपनी पत्नी निधा भट्ट के लिए प्यार भरा संदेश लिखा। इसके कुछ ही समय बाद उर्मिला ने प्यार, वफादारी और समय को लेकर एक पोस्ट साझा की। पोस्ट की टाइमिंग को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

मोहसिन ने रिसेप्शन की तस्वीरों के साथ अपनी पत्नी के लिए भावुक संदेश लिखा। उन्होंने कहा कि निधा सिर्फ उनकी पत्नी नहीं बनीं, बल्कि उनका घर और सुकून भी बन गईं। उन्होंने अपनी जिंदगी में निधा के आने के लिए शुक्रिया अदा करते हुए हमेशा उनके साथ खड़े रहने और उनकी कद्र करने का वादा किया।

उर्मिला ने क्या लिखा?

मोहसिन की तस्वीरों और संदेश के बाद उर्मिला ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “मुझे प्यार, वफादारी और समय जैसी महंगी चीजें पसंद हैं।”

उर्मिला की इस पोस्ट में उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। हालांकि, मोहसिन की दूसरी शादी के रिसेप्शन की तस्वीरें सामने आने के तुरंत बाद यह पोस्ट सामने आई, जिसके चलते सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा होने लगी।

मोहसिन ने दूसरी शादी में पत्नी के लिए लिखा खास संदेश

मोहसिन ने अपनी रिसेप्शन तस्वीरों में गुलाबी शेरवानी पहनी थी, जबकि उनकी पत्नी निधा लाल जोड़े में नजर आईं। तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने लिखा कि निधा उनकी जिंदगी में सिर्फ पत्नी बनकर नहीं आईं, बल्कि उनका घर और सुकून भी बन गईं।

मोहसिन ने अपनी पत्नी के लिए आगे लिखा कि वह उनकी कद्र करेंगे, हर पड़ाव पर उनके साथ खड़े रहेंगे और साथ मिलकर खूबसूरत जिंदगी बनाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने अपनी पत्नी को जिंदगी में आने के लिए शुक्रिया भी कहा।

जून में मोहसिन ने दी थी दूसरी शादी की जानकारी

मोहसिन ने इसी साल जून में अपनी दूसरी शादी की घोषणा की थी। उस समय उन्होंने एक भावुक पोस्ट के जरिए दोबारा प्यार मिलने और पत्नी के साथ जिंदगी का नया अध्याय शुरू करने की बात कही थी। उन्होंने अपनी पत्नी को लेकर नेक इरादों, सच्चे प्यार और सब्र से भरे दिल की बात भी कही थी।

मोहसिन ने लिखा था कि उन्हें अपनी पत्नी की सच्चाई का तोहफा मिला और उनकी जिंदगी में नई रोशनी आई। इसके बाद अब रिसेप्शन की तस्वीरें सामने आने और उर्मिला की पोस्ट के बाद दोनों को लेकर फिर से चर्चा तेज हो गई है।

2016 में हुई थी उर्मिला और मोहसिन की शादी

उर्मिला मातोंडकर और मोहसिन अख्तर मीर ने 4 फरवरी 2016 को एक निजी समारोह में शादी की थी। दोनों की शादी उस समय काफी चर्चा में रही थी। इसकी एक वजह दोनों के बीच करीब 10 साल का उम्र का अंतर और अलग-अलग धर्म से होना था।

उर्मिला की मुलाकात कश्मीर के मॉडल और बिजनेसमैन मोहसिन से 2014 में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की भतीजी की शादी के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और करीब दो साल बाद उन्होंने शादी कर ली।

2024 में सामने आई थी रिश्ते में खटास की खबर

उर्मिला और मोहसिन के रिश्ते में अनबन की खबरें पहली बार 2024 में सामने आई थीं। उसी साल सितंबर में उनके करीबी सूत्र के हवाले से खबर आई थी कि उर्मिला ने मुंबई की अदालत में तलाक की अर्जी दाखिल की है। इसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर लंबे समय तक चर्चा होती रही।

vineet verma

Recent Posts

‘हर आदमी को ऐसी औरत से बचाए…’, सुनीता के आरोपों पर रुमर्ड GF कोमल का तीखा पलटवार

मुंबई। गोविंदा, सुनीता आहूजा और कोमल रानी स्वर्णकार के बीच चल रही चर्चाओं ने एक…

1 hour ago

SIR विवाद के बीच ECI की बड़ी बैठक, Gyanesh Kumar समेत तीनों आयुक्तों ने लिए कई फैसले; Form-6 पर भी स्थिति साफ

नई दिल्ली। चुनाव आयोग में चल रहे Special Intensive Revision यानी SIR से जुड़े विवाद…

2 hours ago

लखनऊ विमन्स प्रीमियर लीग: शेरनीज, क्वीन, चैलेंजर्स और फाल्कन सेमीफाइनल में, शनिवार को भी बारिश के कारण तीनों मैच नहीं हो पाए

लखनऊ। लखनऊ विमन्स प्रीमियर लीग का सेमीफाइल लाइनअप तय हो गया है। अंकों के हिसाब…

2 hours ago

Virat Kohli 2027 World Cup: विराट ने बताया आखिरी वनडे वर्ल्ड कप, बोले-‘सबकुछ झोंक दूंगा’, रोहित ने भी खोला भविष्य का राज

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने वनडे भविष्य को लेकर…

2 hours ago

CM के हैंडल से जमुई पीड़िता की फोटो, FIR स्टेनो पर; सोशल मीडिया की जिम्मेदारी कैसे तय होती है?

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से जमुई की नाबालिग…

3 hours ago

Asian Games 2026: कबड्डी में भारत का दोहरा धमाका, पुरुष टीम ने भी जीता गोल्ड; फाइनल में ईरान को 40-34 से रौंदा

एशियन गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय कबड्डी खिलाड़ियों ने इतिहास रच दिया है। महिला…

3 hours ago