Latest News

आज रात लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, भारत में दिखेगा या नहीं? जानिए शुरू होने से खत्म होने तक का पूरा समय

नई दिल्ली: हरियाली अमावस्या के दिन आज यानी 12 अगस्त को साल 2026 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। ग्रहण भारतीय समय के अनुसार रात 9 बजकर 04 मिनट पर शुरू होगा और 13 अगस्त की रात 1 बजकर 28 मिनट तक चलेगा। हालांकि, भारत में यह सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा। ऐसे में यहां इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

रात 9:04 बजे से शुरू होगा सूर्य ग्रहण

साल 2026 का यह आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त की रात 9 बजकर 04 मिनट पर शुरू होगा। भारतीय समय के अनुसार ग्रहण का समापन 13 अगस्त की रात 1 बजकर 28 मिनट पर होगा। हरियाली अमावस्या के दिन पड़ रहे इस ग्रहण को लेकर धार्मिक मान्यताओं के कारण लोगों की दिलचस्पी बनी हुई है।

भारत में नहीं दिखेगा ग्रहण, सूतक भी नहीं लगेगा

यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसी वजह से भारत में इसका सूतक काल भी मान्य नहीं माना जाएगा। यानी देश में रहने वाले लोगों के लिए ग्रहण के कारण पूजा-पाठ, भोजन या दूसरे सामान्य कार्यों पर कोई रोक नहीं रहेगी।

ग्रीनलैंड से कनाडा तक दिखेगा सूर्य ग्रहण

साल का यह आखिरी सूर्य ग्रहण भारत के अलावा कई दूसरे हिस्सों में दिखाई देगा। ग्रीनलैंड, आइसलैंड, अटलांटिक महासागर, फ्रांस, ब्रिटेन और यूरोप के अधिकतर देशों के साथ कनाडा में भी इसे देखा जा सकेगा।

ग्रहण के दौरान क्या करने की मान्यता है?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य ग्रहण के दौरान भगवान के मंत्रों का मन ही मन जाप करने की सलाह दी जाती है। खाने की चीजों में तुलसी के पत्ते रखने की भी परंपरा है। ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान करने और घर तथा मंदिर की सफाई करने की मान्यता है। इसके बाद गंगाजल का छिड़काव कर स्थान को शुद्ध करने की परंपरा भी बताई गई है।

सूर्य ग्रहण के दौरान किन बातों से बचने की सलाह दी जाती है?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ करने, भगवान की मूर्ति को स्पर्श करने और भोजन करने से बचने की सलाह दी जाती है। नुकीली वस्तुओं के इस्तेमाल और शुभ या मांगलिक कार्यों को भी इस दौरान नहीं करने की मान्यता है। गर्भवती महिलाओं को लेकर भी ग्रहण के समय घर से बाहर नहीं निकलने जैसी धार्मिक मान्यताएं प्रचलित हैं।

vineet verma

Recent Posts

‘हर आदमी को ऐसी औरत से बचाए…’, सुनीता के आरोपों पर रुमर्ड GF कोमल का तीखा पलटवार

मुंबई। गोविंदा, सुनीता आहूजा और कोमल रानी स्वर्णकार के बीच चल रही चर्चाओं ने एक…

1 hour ago

SIR विवाद के बीच ECI की बड़ी बैठक, Gyanesh Kumar समेत तीनों आयुक्तों ने लिए कई फैसले; Form-6 पर भी स्थिति साफ

नई दिल्ली। चुनाव आयोग में चल रहे Special Intensive Revision यानी SIR से जुड़े विवाद…

2 hours ago

लखनऊ विमन्स प्रीमियर लीग: शेरनीज, क्वीन, चैलेंजर्स और फाल्कन सेमीफाइनल में, शनिवार को भी बारिश के कारण तीनों मैच नहीं हो पाए

लखनऊ। लखनऊ विमन्स प्रीमियर लीग का सेमीफाइल लाइनअप तय हो गया है। अंकों के हिसाब…

2 hours ago

Virat Kohli 2027 World Cup: विराट ने बताया आखिरी वनडे वर्ल्ड कप, बोले-‘सबकुछ झोंक दूंगा’, रोहित ने भी खोला भविष्य का राज

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने वनडे भविष्य को लेकर…

2 hours ago

CM के हैंडल से जमुई पीड़िता की फोटो, FIR स्टेनो पर; सोशल मीडिया की जिम्मेदारी कैसे तय होती है?

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से जमुई की नाबालिग…

3 hours ago

Asian Games 2026: कबड्डी में भारत का दोहरा धमाका, पुरुष टीम ने भी जीता गोल्ड; फाइनल में ईरान को 40-34 से रौंदा

एशियन गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय कबड्डी खिलाड़ियों ने इतिहास रच दिया है। महिला…

3 hours ago