नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के करोड़ों अंशधारकों और ईपीएस-95 (EPS-95) पेंशनधारकों के लिए राहत भरी खबर आ रही है। केंद्र सरकार न्यूनतम पेंशन राशि में बड़ी बढ़ोतरी करने पर गंभीरता से विचार कर रही है। इसके साथ ही, पीएफ खातों पर मिलने वाले ब्याज और निकासी के नियमों में भी बड़े बदलाव होने जा रहे हैं।
श्रम मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, ईपीएस-95 के तहत मिलने वाली मौजूदा ₹1,000 की न्यूनतम पेंशन को बढ़ाने की तैयारी है।
EPFO अपने सदस्यों के लिए एक क्रांतिकारी सुविधा शुरू करने जा रहा है। अब खाताधारक अपने ईपीएफ (EPF) खाते से सीधे एटीएम के जरिए पैसा निकाल सकेंगे। मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि इसकी तकनीकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और इसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा।
EPFO ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 8.25% ब्याज दर तय की है। श्रम मंत्रालय अब वित्त मंत्रालय से ‘हरी झंडी’ मिलने का इंतजार कर रहा है। मंजूरी मिलते ही ब्याज की रकम करोड़ों खाताधारकों के खातों में क्रेडिट कर दी जाएगी।
EPFO जल्द ही ‘E-PRAAPTI’ (EPF Aadhaar-Based Access Portal for Tracking Inoperative Accounts) नाम का एक डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च करेगा।
श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया के अनुसार, ऑटोमेशन और तकनीक के चलते EPFO ने इस साल एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है:
महत्वपूर्ण जानकारी: केवल अप्रैल 2026 में ही 61.03 लाख क्लेम सेटल किए जा चुके हैं, जिनमें से 98% से अधिक क्लेम 20 दिनों के भीतर निपटाए गए हैं।
उत्तर प्रदेश के नगीना से सांसद और आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद एक…
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के फैंस और फ्रेंचाइजियों के लिए बड़ी खबर सामने…
लखनऊ। शीर्ष वरीय हरियाणा के जतिन नैन ने तृतीय डॉ. केएल गर्ग आल इंडिया पुरुष…
इंदौर। पतंजलि समूह और भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा के पूर्व…
Bihar Politics: अमित शाह के 2029 से पहले NDA शासित 21 राज्यों में UCC लागू…
अमेरिकी संसद में 'लिंडसे ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान बिल' पर प्रक्रिया तेज हो गई…