Trending News

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने 10वीं-12वीं का रिजल्ट किया जारी, यहाँ देखें पास परसेंटेज और टॉपर्स की पूरी लिस्ट

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने आज लाखों छात्रों का इंतज़ार खत्म करते हुए कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। राज्य के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दोपहर 2:30 बजे रायपुर स्थित बोर्ड कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नतीजों की आधिकारिक घोषणा की।

इस साल बोर्ड परीक्षाओं में लगभग 5.5 लाख छात्र शामिल हुए थे। जानकारी के अनुसार, इस साल का परफॉरमेंस पिछले सालों के मुकाबले बेहतर रहा है।

कैसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड?


रिजल्ट का लिंक अब ऑफिसियल वेबसाइटों पर एक्टिव हो चुका है। स्टूडेंट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं:

ऑफिसियल वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं उसके बाद होमपेज पर ‘High School/Higher Secondary Examination Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें। अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड लिखें आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

बिना इंटरनेट के कैसे देखे रिजल्ट


वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक होने पर छात्र SMS सेवा का लाभ उठा सकते हैं: कक्षा 10: CG10 लिखकर 56263 पर भेजें। कक्षा 12: CG12 लिखकर 56263 पर भेजें।

पासिंग क्राइटेरिया क्या है?


CGBSE के लेटेस्ट नियमों के मुताबिक, स्टूडेंट्स को पास होने के लिए हर सब्जेक्ट के साथ-साथ एग्रीगेट में कम से कम 33% मार्क्स स्कोर करने होंगे। जो छात्र एक या दो सब्जेक्ट्स में मिनिमम कट-ऑफ हासिल नहीं कर पाए हैं, उन्हें निराश होने की ज़रूरत नहीं है। बोर्ड उनके लिए सप्लीमेंट्री एग्जाम ऑर्गनाइज करेगा, जिसकी विंडो जुलाई 2026 में खुलेगी।

news desk

Recent Posts

थाने से 500 मीटर दूर सपा नेता की हत्या का खुलासा, बाइक पर आए थे तीन हमलावर, 3 आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज के हंडिया में सपा नेता और पूर्व ग्राम प्रधान पवन यादव की हत्या के…

20 minutes ago

क्या अब्राहम समझौते में शामिल होगा सऊदी अरब? मक्का पर हूती हमले के दावों के बीच इजराइल से मांगी खुफिया मदद

रियाद/वाशिंगटन। यमन के हूती विद्रोही (Houthi Rebels) और सऊदी अरब के बीच बढ़ते तनाव के…

41 minutes ago

आरती के बीच ऐसा क्या कर बैठे भाईजान, बहन को करना पड़ा करेक्शन? वायरल हुआ VIDEO

हर साल की तरह इस साल भी खान परिवार में गणेश चतुर्थी के मौके पर…

2 hours ago