सियासी

चुनाव आयोग की बड़ी घोषणा: देशभर में मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, पहले चरण में चुनावी राज्यों पर फोकस!

नई दिल्ली: देश में चुनावी सरगर्मी बढ़ने के साथ ही चुनाव आयोग ने मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) की औपचारिक घोषणा कर दी है. सोमवार शाम मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि इस अभियान की शुरुआत पहले उन राज्यों से होगी, जहां जल्द विधानसभा चुनाव होने हैं.

ज्ञानेश कुमार ने बताया कि पहले चरण के बाद SIR का दूसरा चरण 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में शुरू किया जाएगा. इनमें अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, पुड्डुचेरी, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल हैं.

उन्होंने कहा कि इस बार हर पोलिंग बूथ पर अधिकतम 1000 मतदाता होंगे ताकि मतदान प्रक्रिया को और आसान और पारदर्शी बनाया जा सके.

बिहार का जिक्र करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि वहां मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य पहले ही पूरा किया जा चुका है. लगभग 7.42 करोड़ मतदाताओं वाली अंतिम सूची 30 सितंबर को प्रकाशित की गई थी. बिहार में 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा और नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे.

आयोग ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे अपने नाम, पते और विवरण की जांच कर जल्द से जल्द सूची में सुधार करवाएं.

news desk

Recent Posts

सचिवालय कॉलोनी में वेलफेयर एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, संजय कुमार यादव अध्यक्ष निर्वाचित

लखनऊ: सेक्रेटेरिएट एवेन्यू वेलफेयर एसोसिएशन, सचिवालय कॉलोनी महानगर का चुनाव 13 सितंबर 2026 को संपन्न…

7 hours ago

शहर की बेटियां एलडपीएल की टीमों के लिए दिखाया दम, 140 खिलाड़ी नीलामी के लिए चुनी गईं, नीलामी 18 सितम्बर को

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पहली लखनऊ वुमन्स प्रीमियर लीग में छक्के-चौकों की बरसात करने और…

11 hours ago

मक्का-जेद्दा समेत 6 इलाकों में इमरजेंसी अलर्ट, हूती हमलों के बाद बढ़ी सऊदी अरब की चिंता

यमन के हूती विद्रोहियों के साथ बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब में सुरक्षा को…

11 hours ago

IND vs AFG 2nd T20: दिल्ली में आज सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, अफगानिस्तान के सामने करो या मरो का मुकाबला

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी…

12 hours ago

गणेश उत्सव में छाए ‘गोल्डन गणेश’! 24 कैरेट सोने और 3.83 लाख डायमंड्स का कमाल

गणेश चतुर्थी का त्योहार देशभर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। महाराष्ट्र से…

12 hours ago

सचिन पायलट के नेतृत्व में कांग्रेस का हल्लाबोल, चीमा के घर कूच पर वाटर कैनन, कई नेता हिरासत में

पंजाब में नशे के मुद्दे और गुलजार सिंह आत्महत्या मामले को लेकर कांग्रेस ने चंडीगढ़…

12 hours ago