Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने BJP को दिया बड़ा झटका, मेयर पद पर कब्जे के लिए बनाई रणनीति, कांग्रेस भी साथ देने को तैयार
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने BJP को दिया बड़ा झटका, मेयर पद पर कब्जे के लिए बनाई रणनीति, कांग्रेस भी साथ देने को तैयार
Trending Newsसियासी

एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने BJP को दिया बड़ा झटका, मेयर पद पर कब्जे के लिए बनाई रणनीति, कांग्रेस भी साथ देने को तैयार

news desk
Last updated: January 22, 2026 11:12 am
news desk
Share
SHARE

महाराष्ट्र में नगर निगम की मेयर कुर्सी को लेकर सियासी जंग तेज होती जा रही है। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों में खुलकर रार देखने को मिल रही है। खासकर महायुति के भीतर सहयोगी अपने ही साथी से अलग होकर नए गठबंधन बना रहे हैं, जो राजनीतिक हलकों को हैरान कर रहा है।

बीएमसी मेयर पद को लेकर भी भाजपा और एकनाथ शिंदे के बीच लगातार तनातनी बनी हुई है। शिंदे लगातार अपनी रणनीति बनाकर बीजेपी को मुश्किल में डालने का प्रयास कर रहे हैं। एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना की योजना है कि वह उल्हासनगर नगर निगम में मेयर की कुर्सी हासिल करे, और इसके लिए शिंदे समीकरणों को नए सिरे से तय कर रहे हैं।

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने बुधवार को उल्हासनगर नगर निगम में सत्ता पर दावा करने के लिए 40 पार्षदों का एक ग्रुप तैयार किया है।

इस ग्रुप में 36 शिवसेना पार्षद, वंचित बहुजन अघाड़ी के दो और एक स्थानीय गठबंधन के दो पार्षद शामिल हैं। इस तरह के समीकरण से बीजेपी के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

इसके अलावा, जरूरत पड़ने पर शिंदे कांग्रेस का समर्थन भी ले सकते हैं। इसके लिए कांग्रेस के एक पार्षद से बातचीत की संभावनाएं भी बताई जा रही हैं।

कांग्रेस को बदले में क्या चाहिए?

इसके बदले में कांग्रेस नेताओं को भिवंडी-निज़ामपुर नगर निगम के गठन में शिंदे का समर्थन मिलने की उम्मीद है, जहां कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। 78 सदस्यों वाले उल्हासनगर नगर निगम में सत्ताधारी निकाय बनाने के लिए 40 पार्षदों का बहुमत आवश्यक है। हाल ही में हुए निगम चुनावों में भाजपा 37 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी, लेकिन बहुमत से तीन सीटें कम रह गईं। एकनाथ शिंदे को 36 सीटें मिली हैं। ऐसे में शिंदे वाली शिवसेना अपना मेयर बनाने के लिए रणनीति बदल रही है।

कल्याण-डोंबिवली महानगर पालिका में शिंदे की चाल

कल्याण-डोंबिवली महानगर पालिका (KDMC) में भी एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने भाजपा का साथ छोड़ दिया है। शिंदे गुट की शिवसेना ने यहां मेयर पद पर कब्जा जमाने के लिए राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के साथ गठबंधन किया है।

KDMC में कुल 122 सीटें हैं, और बहुमत के लिए 62 सीटों की जरूरत है। चुनाव परिणामों के अनुसार, शिंदे गुट की शिवसेना 53 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी, भाजपा को 50 सीटें मिलीं, जबकि उद्धव ठाकरे गुट (शिवसेना UBT) को 11 सीटें मिलीं। इसके अलावा, MNS को 5, कांग्रेस को 2 और शरद पवार गुट की NCP को 1 सीट मिली है। शिंदे की रणनीति के चलते भाजपा को यहां सत्ता में आने से रोकने की संभावना बढ़ गई है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: BJP, KDMC, MNS, Ulhasnagar Election, VBA, एकनाथ शिंदे, कल्याण डोंबिवली, कांग्रेस, महाराष्ट्र नगर निगम, मेयर पद, शिंदे शिवसेना
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article रामपुर में इस पति के लिए अनोखा 'शेड्यूल' रामपुर में इस पति के लिए अनोखा ‘शेड्यूल’: 3 दिन पहली बीवी, 3 दिन दूसरी बीवी और फिर रविवार को क्या …
Next Article सोना चांदी कीमतों में गिरावट रिकॉर्ड हाई के बाद धड़ाम: ट्रंप की डील से सोना-चांदी में आई सबसे बड़ी गिरावट, जानिए आगे क्या?

फीचर

View More

मगरमच्छ मांस के साथ क्यों निगल जाता है पत्थर? वजह जानेंगे तो दंग रह जाएंगे, पेट में ऐसे करता है काम

नई दिल्ली: मगरमच्छ को दुनिया के खतरनाक शिकारियों में गिना जाता है। यह अपने शिकार को पकड़ने के बाद अक्सर…

By vineet verma 3 Min Read

गया में पिंडदान से 7 पीढ़ियों का उद्धार? गरुड़ पुराण में क्या है इसका जिक्र, जानिए गया जी की पूरी मान्यता

गया: पितृ पक्ष में पूर्वजों की आत्मा की शांति और उनके आशीर्वाद…

5 Min Read

क्या ‘पिंक रिबन’ सिर्फ एक कॉरपोरेट कारोबार है? जानिए कैसे जमीनी आंदोलन से बड़ा ब्रांड बन गया कैंसर का प्रतीक

अक्टूबर महीने की आहट के साथ ही देश-दुनिया के अस्पतालों और इमारतों…

6 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsवर्ल्ड

कॉकपिट में चाकू से हमला झेलने वाले कैप्टन स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, बोले- ‘हमें गर्व है कि वह हमारी टीम का हिस्सा हैं’

दुबई: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान के कॉकपिट में चाकू से हमले में घायल भारतीय पायलट…

4 Min Read
Trending Newsबाजार

UPI पर चार्ज की खबर से घटा डिजिटल पेमेंट? सितंबर में 1.8% फिसला ट्रांजैक्शन, जानिए असली वजह

UPI Transaction: यूपीआई पेमेंट को लेकर व्यापारियों के विरोध के बीच सितंबर के आंकड़ों में लेनदेन में गिरावट दर्ज की…

3 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

बांग्लादेश में भीड़ ही बनी अदालत? 8 महीने में 154 लोगों की पीट-पीटकर हत्या, अफवाह से फैसले तक पहुंच रही हिंसा

ढाका: जुलाई 2024 के राजनीतिक उथल-पुथल के बाद बांग्लादेश में भीड़ हिंसा और कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे…

8 Min Read
Trending Newsसियासी

‘पेपर अपने आप लीक नहीं होते, करवाए जाते हैं’, अखिलेश यादव का सरकार पर निशाना; भर्ती परीक्षाओं से एक्सप्रेसवे तक उठाए सवाल

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार पर प्रतियोगी परीक्षाओं…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?