आम आदमी पर महंगाई की दोहरी मार
होली के त्यौहार से ठीक पहले आम जनता की रसोई का बजट बिगड़ गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी 7 मार्च से एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इस बार खास बात ये है कि कमर्शियल सिलेंडर के साथ-साथ लंबे समय के बाद घरेलू रसोई गैस के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं।
सिलेंडर के नए रेट्स
तेल कंपनियों द्वारा जारी नए आंकड़ों के अनुसार, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। वहीं, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 115 रुपये तक का इजाफा हुआ है।
देशभर के प्रमुख शहरों में LPG सिलेंडर की नई कीमतें लागू हो चुकी हैं। अगर आप दिल्ली में हैं, तो घरेलू सिलेंडर के लिए 913 रुपए और कमर्शियल के लिए 1,883 रुपए खर्च करने होंगे। मुंबई में तो ये आकड़े 912.50 और ,835 पर टिके हैं।
वहीं कोलकाता और चेन्नई जैसे महानगरों में कीमतें और भी ज्यादा हैं, जहां घरेलू सिलेंडर के लिए 939 रुपए और कमर्शियल के लिए 928.50 रुपए चुकाने पड़ रहे हैं। लेकिन सबसे ज्यादा जेब पटना वालों की ढीली हो रही है, जहां घरेलू सिलेंडर 1,011 रुपए के पार निकल चुका है और कमर्शियल सिलेंडर लगभग 2,100 रुपए के करीब है।
क्यों बढ़ीं कीमतें?
मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव और ईरान-इजरायल संघर्ष के कारण वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल और ऊर्जा की कीमतों में अस्थिरता आई है। इसी अंतरराष्ट्रीय दबाव के चलते घरेलू बाजार में गैस के दाम बढ़ाने पड़े हैं।
एलपीजी की कीमतें अलग-अलग राज्यों में स्थानीय वैट (VAT) और परिवहन शुल्क के आधार पर भिन्न हो सकती हैं। अपने शहर के सटीक दाम जानने के लिए आप इंडियन ऑयल के ऑफिसियल ऐप या वेबसाइट पर लॉग-इन कर सकते हैं।
मशहूर रैपर और सिंगर “बादशाह” अपने नए हरियाणवी गाने 'टटीरी' (Tateeree) को लेकर बड़ी कानूनी…
लखनऊ में आज सुबह एक बड़ा हवाई हादसा होते-होते टल गया। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री…
ईरान की सियासत में इन दिनों जबरदस्त हलचल मची हुई है। सुप्रीम लीडर Ali Khamenei…
मलयालम सिनेमा के दो 'GOATs Superstarts “ममूटी और मोहनलाल” करीब 10 साल बाद स्क्रीन शेयर…
बॉलीवुड के गलियारों में पिछले कुछ दिनों से एक 'ठंडी जंग' की चर्चा जोरों पर…
इस्लामाबाद: अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर शुरू किए गए हमलों के बीच मिडिल ईस्ट…