Trending News

ऑनलाइन ट्रोलिंग पर फूटा डोना गांगुली का गुस्सा! भद्दे कमेंट करने वालों पर दर्ज कराई FIR

कोलकाता की प्रसिद्ध ओडिशी डांसर और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की पत्नी डोना गांगुली को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. सोशल मीडिया पर भद्दी टिप्पणियों और बॉडी शेमिंग का शिकार होने के बाद डोना ने कड़ा कदम उठाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

उन्होंने यह शिकायत ठाकुरपुकुर थाने में दर्ज की है. अपनी शिकायत में डोना ने आरोप लगाया कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में उनके हालिया परफॉर्मेंस के बाद एक फेसबुक पेज ने उन्हें लगातार निशाना बनाया और उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की

डोना गांगुली ने अपनी शिकायत में कहा कि वह पिछले 45 वर्षों से प्रोफेशनल ओडिशी डांसर हैं और दुनियाभर में भारत की सांस्कृतिक विरासत का प्रतिनिधित्व करती रही हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणियों ने न केवल उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया है, बल्कि उनकी गरिमा और प्रतिष्ठा को भी गंभीर रूप से आहत किया है.

उन्होंने यह भी बताया कि संबंधित पोस्ट न केवल आपत्तिजनक थी, बल्कि इसे जानबूझकर उन्हें बदनाम करने और उनकी छवि को नुकसान पहुँचाने की नीयत से साझा किया गया था.

शिकायत के मुताबिक, उस फेसबुक पेज पर डोना गांगुली की कई तस्वीरें शेयर की गई थीं, जिन पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए बॉडी शेमिंग और अपमानजनक टिप्पणियाँ की गईं. डोना ने इन सभी पोस्ट्स के स्क्रीनशॉट और पेज से जुड़े एक मोबाइल नंबर की जानकारी पुलिस को प्रमाण के तौर पर सौंप दी है.

पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल को भी जांच में शामिल कर दिया गया है. शुरुआती जांच में पोस्ट्स और मोबाइल नंबर के आधार पर उस व्यक्ति की पहचान की कोशिश की जा रही है, जिसने यह आपत्तिजनक सामग्री ऑनलाइन अपलोड की थी.

news desk

Recent Posts

MP : दोगुनी उम्र के पति को छोड़ शादीशुदा युवती ने चुना प्रेमी का साथ,  हाईकोर्ट ने दी लिव-इन में रहने की आजादी

ग्वालियर, 6 अप्रैल 2026: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर एक…

20 minutes ago

IPL 2026 Team of the Week: रोहित-विराट का विंटेज अवतार, समीर रिज़वी और रघुवंशी जैसे ‘Gen Z’ सितारों ने लूटी महफिल

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का शुरुआती चरण क्रिकेट फैंस के लिए किसी…

28 minutes ago

पत्नी, भाई और रिश्तेदारों की कंपनियों को ठेके? सुप्रीम कोर्ट ने अरुणाचल CM पेमा खांडू केस में CBI जांच का दिया आदेश,16 हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

उच्चतम न्यायालय ने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और उनके परिवार के खिलाफ लगे…

3 hours ago

45 दिन का ‘शांति प्लान’ या नया युद्ध का जाल? मध्यस्थों के प्रस्ताव पर ईरान का इनकार, ट्रंप की ‘पावर प्लांट’ वाली धमकी से बढ़ी रार

तेहरान/वाशिंगटन। मध्य पूर्व (Middle East) में जारी महायुद्ध के 24वें दिन एक बड़ी कूटनीतिक हलचल…

3 hours ago

स्क्रीनप्ले से फाइनल पिक्सल तक AI का कब्जा, 2026 में सिनेमा का नया दौर… अब 500 करोड़ वाली भव्य फिल्में बनेंगी 100 करोड़ में

इंडियन फिल्म इंडस्ट्री, इस वक्त अपनी सबसे बड़ी डिजिटल मेटाबॉर्फोसिस (कायाकल्प) के दौर में है।…

4 hours ago