Entertainment

दिलजीत दोसांझ के ‘AURA टूर’ पर ख़तरा! अमिताभ बच्चन के पैर छूना पड़ा भारी, खालिस्तानी धमकियों से ऑकलैंड शो पर सस्पेंस

पंजाबी संगीत के बेताज बादशाह और ग्लोबल सेंसेशन दिलजीत दोसांझ का ‘AURA वर्ल्ड टूर’ इस वक्त सुर्खियों में है, लेकिन वजह उनकी धमाकेदार परफॉर्मेंस नहीं, बल्कि उनको दी जाने वाली जानलेवा धमकियों का सिलसिला है, जिसने उनके टूर को हाई-रिस्क में डाल दिया है. ऑकलैंड, न्यूजीलैंड में उनके अगले शो से पहले, दिलजीत को एक बार फिर खालिस्तानी कट्टरपंथियों से सीधी धमकियाँ मिली हैं.

परदेस में मिली ये धमकियाँ किसी चेतावनी से कम नहीं हैं, खासकर तब जब उनके पर्थ कॉन्सर्ट में भी ‘प्रो-खालिस्तान’ नारे लगाकर हंगामा करने की कोशिश की गई थी.

अमिताभ के पैर छूना बना विवाद का कारण

इस अंतरराष्ट्रीय विवाद की आग एक छोटे से विनम्र जेस्चर से भड़की है. एक ऐसा क्षण जिसने दिलजीत को खालिस्तानी समूहों के निशाने पर ला दिया. हाल ही में, दिलजीत ने ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ (KBC) में अमिताभ बच्चन के प्रति आदर व्यक्त करते हुए उनके पैर छू लिए थे.
अमेरिका से चलने वाला खालिस्तानी समूह ‘सिख्स फॉर जस्टिस’ (SFJ), जिसका नेतृत्व गुरपतवंत सिंह पन्नू करते हैं, सिंह ने इसे ‘1984 के सिख नरसंहार के पीड़ितों का खुला अपमान’ करार दिया है. SFJ का आरोप है कि बच्चन का ‘1984 की हिंसा’ में कथित रूप से भड़काने वाला रोल था, और उनके पैर छूकर दिलजीत ने ‘हर शहीद और हर विधवा’ को नीचा दिखाया है.

SFJ ने 29 अक्टूबर को खुलेआम चेतावनी दी है कि वे दिलजीत के ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के सभी शो को ‘धूल में मिला देंगे’.जहाँ एक ओर धमकियों का सिलसिला लगातार जारी है, वहीं दूसरी ओर दिलजीत दोसांझ का अंदाज़ पूरी तरह से रॉक-सॉलिड और बेफ़िक्र है. किंग अपनी धुन में हैं और संगीत की यात्रा को रोकने को तैयार नहीं.

ब्रिस्बेन के भरे हुए स्टेडियम में, हज़ारों फैंस के जोश के बीच, दिलजीत ने अपनी बात इशारों-इशारों में रखी और धमकियों को हवा में उड़ा दिया. उन्होंने अपनी आवाज बुलंद करते हुए कहा: “हमेशा प्यार की बात करो मेरे गुरु कहते हैं, ‘इक ओंकार,’ यानी ईश्वर एक है. मेरी तरफ से सबके लिए सिर्फ प्यार है, चाहे कोई मुझसे जले या मुझे ट्रोल करे.
उन्होंने यह भी साफ़ किया कि वह KBC में फ़िल्म प्रमोशन के लिए नहीं गए थे, बल्कि ‘पंजाब बाढ़ राहत’ के लिए जागरूकता और फंड जुटाने के लिए गए थे. एक नेक काम जिसने अब उन्हें विवादों के भँवर में फंसा दिया है.
इस मुश्किल समय में, दिलजीत को उनके फैंस और बॉलीवुड इंडस्ट्री का भरपूर सपोर्ट मिल रहा है. दिलजीत दोसांझ का 13 नवंबर 2025 को ऑकलैंड के स्पार्क एरिना में होने वाला शो अब महज़ एक कॉन्सर्ट नहीं, बल्कि खालिस्तानी धमकियों के सामने ‘कलाकार की आज़ादी’ का एक बड़ी लड़ाई बन गयी है. सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं. देखना होगा कि क्या दिलजीत अपनी ‘AURA’ से इस विवाद के बादल को छाँट पाएँगे.

news desk

Recent Posts

“No Kings in America” के नारे से गूंजा देश, ट्रंप की ‘राजा जैसी’ नीतियों के खिलाफ अमेरिका एकजुट,3,000 जगहों पर प्रदर्शन, ट्रंप सरकार घिरी

वॉशिंगटन: अमेरिका में शनिवार, 28 मार्च को ‘No Kings’ आंदोलन का तीसरा बड़ा राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन…

1 hour ago

इजरायली एयरस्ट्राइक में 3 पत्रकारों की मौत, लेबनान में बढ़ा तनाव

दक्षिणी Lebanon में युद्ध कवरेज कर रहे तीन पत्रकारों की इजरायली हमले में मौत हो…

2 hours ago

Bank Holiday Alert: 30 मार्च से 5 अप्रैल तक लंबी छुट्टियां, जानिए कब-कब बंद रहेंगे बैंक

30 मार्च से शुरू होने वाले हफ्ते (30 मार्च–5 अप्रैल 2026) में देशभर के सरकारी…

2 hours ago

उम्र बढ़ी, लेकिन और खतरनाक हुए Virat Kohli! IPL में 35 के बाद सबसे विस्फोटक प्रदर्शन

नई दिल्ली: Virat Kohli ने Indian Premier League में अपने प्रदर्शन से एक बार फिर…

2 hours ago

मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव: परमाणु ठिकानों पर हमलों से गहराया संकट

मिडिल ईस्ट में हालात तेजी से बिगड़ते नजर आ रहे हैं। अमेरिका और इज़राइल द्वारा…

3 hours ago

बार-बार घबराहट, तेज धड़कन और सांस फूलना? जानिए पैनिक अटैक क्या है और इससे कैसे संभलें

आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी में तनाव लगभग हर व्यक्ति की दिनचर्या का हिस्सा बन…

5 hours ago