Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: ‘डेनमार्क, अब समय आ गया है’: ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर चेतावनी दी, अगले कदम क्या होंगे?
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > ‘डेनमार्क, अब समय आ गया है’: ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर चेतावनी दी, अगले कदम क्या होंगे?
Trending Newsवर्ल्ड

‘डेनमार्क, अब समय आ गया है’: ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर चेतावनी दी, अगले कदम क्या होंगे?

news desk
Last updated: January 19, 2026 10:51 am
news desk
Share
SHARE

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के मामले में अपने कदम पीछे खींच लिए हैं, लेकिन ग्रीनलैंड को लेकर उनका कड़ा रुख अब भी जारी है। हाल ही में उन्होंने एक बड़ा बयान देकर फिर हलचल पैदा कर दी है। उन्होंने ट्वीट किया “NATO पिछले 20 वर्षों से डेनमार्क को बता रहा है कि आपको रूसी खतरे को ग्रीनलैंड से दूर करना होगा। दुर्भाग्यवश, डेनमार्क इसके लिए कुछ नहीं कर सका। अब समय आ गया है, और यह किया जाएगा!”

ट्रंप लंबे समय से ग्रीनलैंड पर अपना अधिकार जमाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने यहां तक कहा था कि वे ग्रीनलैंड को खरीदना चाहते हैं। अब वे अपने नाटो (NATO) सहयोगियों पर आर्थिक दबाव डाल रहे हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि अगर डेनमार्क और उसके साथी देश ग्रीनलैंड की खरीद-बिक्री पर बातचीत के लिए तैयार नहीं हुए, तो उन्हें इसका आर्थिक भुगतान करना होगा।

उन्होंने 1 फरवरी, 2026 से डेनमार्क, नॉर्वे, स्वीडन, फ्रांस, जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम, नीदरलैंड और फिनलैंड से आने वाले सामान पर 10% टैरिफ लगाने की घोषणा की है। साथ ही चेतावनी दी कि अगर 1 जून तक कोई समझौता नहीं हुआ, तो यह टैक्स 25% कर दिया जाएगा। बता दे कि बर्फ से ढकी सड़कों और कड़ाके की ठंड के बीच शनिवार को नुुक में ऐसा नज़ारा देखने को मिला, जो ग्रीनलैंड के इतिहास में पहले कभी नहीं दिखा।

हजारों लोग सड़कों पर उतर आए और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बढ़ते दबाव के खिलाफ खुलकर आवाज़ उठाई, जिसमें वे ग्रीनलैंड पर नियंत्रण की बात दोहरा रहे हैं। इसे अब तक का सबसे बड़ा समन्वित विरोध प्रदर्शन माना जा रहा है। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज, “ग्रीनलैंड बिकाऊ नहीं है” लिखे पोस्टर और ग्रीनलैंडिक भाषा में नारे-पूरे शहर में एक ही संदेश गूंज रहा था।

जब सड़कों पर उतरा पूरा नुक

पुलिस और आयोजकों के मुताबिक, नुुक की कुल आबादी का लगभग एक चौथाई हिस्सा इस मार्च में शामिल हुआ, जो 20 हजार से भी कम आबादी वाले शहर के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है।

लोग शहर के केंद्र से अमेरिकी वाणिज्य दूतावास तक मार्च करते नजर आए। ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री जेन्स-फ्रेडरिक नीलसन भी इस विरोध में शामिल हुए और एक मौके पर बर्फीली ढलान पर चढ़कर झंडा फहराया, जिस पर भीड़ ने तालियों के साथ उनका समर्थन जताया। इसी तरह के प्रदर्शन ग्रीनलैंड के अन्य शहरों में भी हुए, जबकि कोपेनहेगन और डेनमार्क के दूसरे शहरों में भी एकजुटता रैलियां निकाली गईं।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Arctic geopolitics, Arctic Politics, Arctic Security, Denmark Greenland Relations, Donald Trump Greenland, European Protests, Global Politics 2026, Greenland Autonomy, Greenland Independence, Greenland Nuuk Rally, Greenland Protest, Indian Press House समाचार, International News, NATO Arctic, Trump Foreign Policy
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article ट्रंप का ‘गाजा बोर्ड ऑफ पीस’: UNSC का वैकल्पिक वैश्विक मंच या नई अंतरराष्ट्रीय सौदेबाज़ी? ₹9000 करोड़ की मेंबरशिप पर सवाल
Next Article अपनी पहचान चाहती हूँ’! ‘खुखरी निकालने में देर नहीं लगेगी’! बॉलीवुड की सबसे बिंदास स्टार वाइफ सुनीता आहूजा का फियरलेस अंदाज़ क्यों है चर्चा में?

फीचर

View More

इंजीनियर की नौकरी छोड़ी, बिना कोचिंग UPSC में रचा इतिहास; IAS सुभंकर बाला की प्रेरणादायक सफलता कहानी

नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा को देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में शामिल किया जाता…

By vineet verma 4 Min Read

ट्रेन लेट है या सुबह की है? जानिए क्या रातभर रेलवे स्टेशन पर रुक सकते हैं यात्री, क्या कहते हैं भारतीय रेलवे के नियम

नई दिल्ली: कई बार ट्रेन घंटों देरी से चलती है या फिर…

3 Min Read

कश्मीर के छोटे से गांव से टीम इंडिया तक… आकिब नबी की कहानी, जिसने पूरे कश्मीर का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया

भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाना हर युवा खिलाड़ी का सपना होता…

6 Min Read

विचार

View More

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की दस्तक हो चुकी है।…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

You Might Also Like

Trending Newsसियासी

TVK Tamil Nadu Budget 2026-27: विजय सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा! शादी में मिलेगा 8 ग्राम सोने का सिक्का और सिल्क साड़ी, हज सब्सिडी भी बढ़ी

तमिलनाडु में थलापति विजय की पार्टी 'तमिलगा वेत्री कषगम' (TVK) की सरकार ने अपना पहला ऐतिहासिक बजट 2026-27 पेश कर…

3 Min Read
Trending Newsक्राइम

दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम! ISI का खतरनाक प्लान बेनकाब, 4 नाबालिगों समेत 9 अरेस्ट

दिल्ली के हाई-प्रोफाइल इलाके जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर प्रदर्शन के दौरान एक बड़े आतंकी हमले की नापाक साजिश का पर्दाफाश…

3 Min Read
EntertainmentTrending News

Lock Upp 2 Second Finalist: लॉक अप 2 को मिला दूसरा फाइनलिस्ट! शिवांगी जोशी को फिनाले में टक्कर देगी ये हसीन कंटेस्टेंट, एक हुआ बेघर

रितेश देशमुख और फराह खान का धमाकेदार ओटीटी रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' (Lock Upp 2) अपने अंतिम पड़ाव…

3 Min Read
Trending Newsराज्य

सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले में मचा हड़कंप! राज ठाकरे के 18 करोड़ की चोरी के दावे के बाद एक्शन में सरकार, 5 साल का होगा ऑडिट

मुंबई के विश्व प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर (Siddhivinayak Temple) में कथित दान घोटाले को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल आ…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?