Trending News

दिल्ली का इंटरनेशनल महाठग: सोफे में छिपाता था नोटो को, 20 कंपनियों से 8 देशों के 700 लोगों को लगाया 970 करोड़ का चूना

कानपुर। मौजूदा दौर में लोग अक्सर लालच में आकर किसी के झांसे में फँस जाते हैं और करोड़ों रुपये गंवा बैठते हैं। कानपुर में ऐसा ही एक बड़ा मामला सामने आया है, जहाँ एक ऐसे शख्स को दबोचा गया है जिसने निवेश के नाम पर देशभर के लोगों से 970 करोड़ रुपये की ठगी की है। दुबई से फरार होने के बाद आरोपी को कानपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया।

आरोपी की पहचान दिल्ली के इंटरनेशनल ठग रविंद्रनाथ सोनी के रूप में हुई है। हालांकि उसकी गिरफ्तारी देहरादून से हुई थी, लेकिन अब पूछताछ में कई अहम खुलासे सामने आ रहे हैं। कानपुर पुलिस के शिकंजा कसते ही उसने कई राज उगलने शुरू कर दिए हैं।

पुलिस के अनुसार, दुबई में सोनी ने ब्लू चिप समेत करीब 20 कंपनियाँ खोली थीं, जो अब जांच के दायरे में हैं। इन कंपनियों के जरिए वह लोगों से निवेश करवाता था और करोड़ों रुपये जमा कर ठगी करता था।

दुबई में जांच शुरू होने के बाद सोनी वहाँ से ओमान के रास्ते दिल्ली पहुंचा और बाद में देहरादून में छिपकर बैठ गया, जहाँ से उसे गिरफ्तार किया गया।अब तक की जांच में आरोपी के 22 भारतीय बैंक खातों, 8 डिजिटल क्रिप्टो लेन-देन तथा 20 कंपनियों से प्रत्यक्ष संबंध उजागर हुए हैं।

पुलिस की जांच में अब कई हैरान करने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। जांच में पता चला है कि इस इंटरनेशनल ठग ने दुबई, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जापान सहित कई देशों के 700 से अधिक लोगों से 1500 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी की है।

जांच के दौरान पुलिस के हाथ कई सीसीटीवी फुटेज लगे हैं, जो उसके पूरे ठगी रैकेट का पर्दाफाश करते हैं। इन फुटेज में आरोपी रविंद्र सोनी को दुबई स्थित अपने ऑफिस में नोटों की गड्डियाँ ट्रॉली बैग में भरते हुए साफ देखा जा सकता है।

उसका नेटवर्क इतना विशाल हो चुका था कि उसके ऑफिस, घर और गाड़ियों में हर तरफ कैश भरा रहता था। निवेशकों से आने वाली रकम इतनी अधिक थी कि उसे ठिकाने लगाना भी उसके लिए मुश्किल साबित हो रहा था।

दुबई से भारत लौटते ही पुलिस ने उसे फौरन गिरफ्तार कर लिया और अब लगातार नए खुलासे सामने आ रहे हैं।

news desk

Recent Posts

ओवरटेक करते ही बिगड़ा बैलेंस, हवा में उछली गाड़ी; अतीक के बेटे अबान के हादसे का खौफनाक फुटेज

माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद के दर्दनाक कार हादसे का लाइव…

31 seconds ago

Bigg Boss 20 का प्रोमो हुआ आउट! सलमान खान का ‘वरदान’ ट्विस्ट और ‘अखाड़े’ वाली थीम ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

छोटे परदे के सबसे बड़े और धमाकेदार रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' का इंतजार कर…

26 minutes ago

‘बबली बदनाम’ गाने पर क्रिकेटर श्रेयंका पाटिल का आग लगा देने वाला डांस, HOT मूव्स ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें

टी20 विश्व कप के दौरान चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर होने वाली भारतीय महिला टीम…

36 minutes ago

“सबको मुझ पर क्रश है, आजकल टॉम क्रूज को आया हुआ है…” मल्लिका शेरावत के दावे से इंटरनेट पर मची सनसनी

बॉलीवुड में अपनी बोल्ड अदाओं और बेबाक बयानों के लिए मशहूर एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत एक…

43 minutes ago

तुर्किये यात्रा में सीक्रेट सर्विस का अलर्ट, ट्रंप को क्यों बदलना पड़ा एयरफोर्स वन?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है। तुर्किये (Türkiye) दौरे…

55 minutes ago

हिमाचल प्रदेश में मानसून की तबाही से 157 मौतें और 900 करोड़ का नुकसान! सवालों के घेरे में हिमालयी पर्यावरण

हिमाचल प्रदेश इन दिनों भारी प्राकृतिक आपदाओं के दौर से गुजर रहा है। मानसून के…

1 hour ago