नई दिल्ली । देश की राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित हौज रानी इलाके से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। बुधवार सुबह ‘फ्लोरिश स्टे बी एंड बी’ (Flourish Stay B&B) होटल में लगी भीषण आग ने पूरी पांच मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं।
हादसे की भयावहता के बीच दिल्ली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए होटल मालिक लवकेश बजाज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने जो खुलासे किए हैं, वे व्यवस्था और इंसानियत दोनों पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं।
पुलिस पूछताछ में लवकेश बजाज ने कबूल किया कि जब बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे आग लगी, तो वह उसी इलाके से गुजर रहा था। लेकिन मदद करने के बजाय वह मौके से भाग गया।
लवकेश बजाज का बयान: “आग की लपटें देखकर मैं बुरी तरह घबरा गया था। डर के मारे मैं वहां नहीं रुका। मैं डर के कारण अपने घर भी नहीं गया और दिनभर सड़कों पर ही घूमता रहा।” आरोपी ने यह भी दावा किया कि वह होटल का दैनिक संचालन खुद नहीं देखता था, बल्कि उसने यह जिम्मेदारी किसी अन्य व्यक्ति को सौंप रखी थी।
इस हादसे ने दिल्ली में अवैध रूप से चल रहे कमर्शियल बिल्डिंग्स और होटलों की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। शुरुआती जांच में जो बातें सामने आई हैं, वे बेहद चौंकाने वाली हैं:
बुधवार सुबह जब आग लगी, तो इमारत में चारों तरफ काला धुआं भर गया। चश्मदीदों के मुताबिक, अंदर फंसे लोग जान बचाने के लिए चीख रहे थे। कई लोगों को खिड़कियों के शीशे तोड़कर बाहर कूदने की कोशिश करते देखा गया।
कानूनी कार्रवाई: दिल्ली पुलिस ने होटल मालिक और उसके पार्टनर्स के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या (Culpable Homicide) समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी रणनीति को नया…
रामपुर: उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक महिला के समाधि लेने की तैयारी की खबर…
नई दिल्ली: दशहरा पर रावण दहन देखने और मेले का आनंद लेने के लिए बड़ी…
लखनऊ: कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे 10…
नई दिल्ली: प्यार और जुनून के बीच एक महीन लकीर होती है। जब मोहब्बत में…
नवरात्रि की नौ पावन रात्रियों के बाद विजयादशमी का शुभ अवसर हमारे जीवन में एक…