Trending News

एजेंसियों के हत्थे चढ़ा डी-कंपनी का सबसे ख़तरनाक ‘ड्रग कमांडर’!  तुर्की से भारत लाते ही शुरू हुआ अंडरवर्ल्ड के राजों का काउंटडाउन

भारतीय खुफिया एजेंसियों ने अंडरवर्ल्ड की कमर तोड़ते हुए एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। दाऊद इब्राहिम का सबसे खास “बिज़नेस पार्टनर” और हजारों करोड़ के ड्रग सिंडिकेट का बॉस, सलीम डोला, अब भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की गिरफ्त में है। आज सुबह-सुबह एक टॉप-सीक्रेट मिशन के तहत उसे तुर्की से दिल्ली लाया गया।

इस्तांबुल में ‘फेक आईडी’ के साथ रह रहा था डोला

सलीम डोला कोई छोटा-मोटा अपराधी नहीं, बल्कि डी-कंपनी का वो चेहरा था जो पर्दे के पीछे रहकर पूरी दुनिया में नशीले पदार्थों का जाल बिछाता था। वो इस्तांबुल में अपनी पहचान बदलकर एक आम नागरिक की तरह छिपकर रह रहा था। लेकिन तुर्की की खुफिया एजेंसी और इस्तांबुल पुलिस की ‘नारकोटिक्स यूनिट’ ने एक जॉइंट ऑपरेशन में उसके सीक्रेट ठिकाने को ट्रैक किया और चारों तरफ से घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।

क्यों है ये ‘बिग विन’?

डोला का नेटवर्क भारत और खाड़ी देशों से लेकर यूरोप तक फैला था। उसकी गिरफ्तारी से डी-कंपनी का सप्लाई चेन पूरी तरह खत्म हो गया है। सलीम डोला पर नारकोटिक्स ब्यूरो (NCB) का 1 लाख रुपए का इनाम था और इंटरपोल ने उसके खिलाफ ‘रेड कॉर्नर नोटिस’ जारी कर रखा था।

सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि डोला के पास दाऊद इब्राहिम के करेंट लोकेशन और टेरर-फंडिंग के ऐसे राज हैं, जो अंडरवर्ल्ड के ताबूत में आखिरी कील साबित हो सकते हैं।

अब आगे का एक्शन प्लान?

फिलहाल दिल्ली के एक सुरक्षित लोकेशन पर इंटेलिजेंस ब्यूरो और रॉ के अधिकारी डोला से कड़ी पूछताछ कर रहे हैं। एजेंसियों को उम्मीद है कि वो भारत में छिपे ड्रग पेडलर्स और ‘स्लीपर सेल्स’ का कच्चा चिट्ठा खोल देगा। दिल्ली में पूछताछ के बाद उसे मुंबई पुलिस के हवाले किया जाएगा, जहाँ उसे उसके पुराने पापों का हिसाब देना होगा।

news desk

Recent Posts

ट्रंप प्रशासन ने चीन पर तीन मोर्चों से कसा शिकंजा, शी चिनफिंग से मुलाकात से पहले क्यों बढ़ा तनाव?

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप का प्रशासन चीन के खिलाफ लगातार सख्त कदम उठा रहा…

6 hours ago

राजेश खन्ना के साथ रिश्ते को पत्नी का दर्जा दिलाना चाहती थीं अनीता आडवाणी, सुप्रीम कोर्ट ने याचिका की खारिज

नई दिल्ली: दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना के साथ अपने कथित रिश्ते को विवाह के रूप…

6 hours ago

यूपी MLC चुनाव में सपा की 5 सीटों पर जीत, अखिलेश यादव बोले- ‘डबल इंजन की डबल हार’, 2027 को लेकर किया बड़ा दावा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजों के बाद…

6 hours ago

करवा चौथ पर उजड़ गया सुहाग, फिर भी पत्नी ने निभाई पति की आखिरी इच्छा, अंगदान का फैसला कर पेश की मिसाल

कटनी: करवा चौथ का दिन जहां सुहाग की लंबी उम्र की कामना के लिए जाना…

6 hours ago

‘लाठियों से मत डरिए, BJP हिम्मत नहीं करेगी’, राहुल गांधी की छात्रों से अपील, 1 नवंबर को दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देशभर के छात्र संगठनों से एक…

6 hours ago

‘100% एथेनॉल वाली गाड़ियों को मंजूरी, लेकिन ईंधन आएगा कहां से?’ सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से पूछा बड़ा सवाल

नई दिल्ली: देश में 100 फीसदी एथेनॉल से चलने वाले वाहनों को अनुमति देने की…

6 hours ago