Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: क्रिकेट का स्टार… हरकतों से विलेन! IPL खिलाड़ी और रिटायर्ड IPS पिता पर FIR; रसोइए को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटने का आरोप
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > क्रिकेट का स्टार… हरकतों से विलेन! IPL खिलाड़ी और रिटायर्ड IPS पिता पर FIR; रसोइए को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटने का आरोप
Trending Newsक्राइम

क्रिकेट का स्टार… हरकतों से विलेन! IPL खिलाड़ी और रिटायर्ड IPS पिता पर FIR; रसोइए को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटने का आरोप

news desk
Last updated: June 30, 2026 12:21 pm
news desk
Share
SHARE

पंजाब किंग्स के स्टार बैटर शशांक सिंह और उनके रिटायर्ड IPS पिता शैलेश सिंह एक बड़े विवाद में फंस गए हैं। भोपाल के रातीबड़ पुलिस स्टेशन में इन दोनों के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। आरोप है कि इन्होंने अपने रसोइए को बंधक बनाया, भद्दी गालियां दीं और लाठी-डंडों व जूतों से बुरी तरह पीटा। मेडिकल रिपोर्ट में भी पीड़ित के शरीर पर गंभीर चोटों की पुष्टि हुई है, जिसके बाद पुलिस ने एक्शन तेज़ कर दिया है।

Contents
नौकरी छोड़ने की बात कही तो छिन लिया फोन“लगा कि पढ़ा-लिखा सेलिब्रिटी है, जान बचाएगा लेकिन…”3 दिन के खाने के लिए वसूले 1,000BNS के तहत पुलिस का कड़ा एक्शन

नौकरी छोड़ने की बात कही तो छिन लिया फोन

पीड़ित मध्य प्रदेश के रीवा के रहने वाले है, 31 वर्षीय के विपेंद्र सिंह तोमर ने आरोप लगाया है की 15,000 रुपये महीने की सैलरी और आगे चलकर सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर पूर्व IPS के बंगले पर कुक की नौकरी पर रखा गया था।

25 जून को काम के पहले ही दिन खाने के टेस्ट को लेकर उन्हें बुरी तरह जलील किया गया। टॉक्सिक माहौल देखकर जब विपेंद्र ने काम छोड़ने और घर वापस जाने की बात कही, तो पूर्व IPS शैलेश सिंह का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। आरोप है कि उन्होंने विपेंद्र का फोन छीन लिया और धमकी दी:

“तुम यहाँ क्यों आए हो? मुझे मारने या चोरी करने? मैं तुम्हारी जांच करवा दूंगा। मैंने तुम्हारे जैसों को गोली मारी है।”

“लगा कि पढ़ा-लिखा सेलिब्रिटी है, जान बचाएगा लेकिन…”

खौफजदा कुक ने खुद को एक कमरे में लॉक कर लिया। बाहर से ड्राइवर दरवाजा तोड़ने की कोशिश कर रहा था। इसी बीच वहां IPL स्टार शशांक सिंह की एंट्री होती है। विपेंद्र का कहना है कि, “मुझे लगा कि वह पढ़ा-लिखा है, समझदार सेलिब्रिटी है… मेरी मदद करेगा। लेकिन जैसे ही कमरा खुला, शशांक ने गालियां देते हुए मुझे पीटना शुरू कर दिया।” आरोप है कि इसके बाद शशांक, उनके पिता, ड्राइवर और शशांक की बहन—सबने मिलकर विपेंद्र को लाठियों, जूतों और लात-घूंसों से तब तक पीटा जब तक कि वह अधमरा नहीं हो गया।

3 दिन के खाने के लिए वसूले 1,000

मारपीट के बाद भी मामला शांत नहीं हुआ। आरोप है कि पीड़ित को छोड़ने के बदले उसके आधार कार्ड जैसे ओरिजिनल डॉक्युमेंट्स जब्त कर लिए गए। उलटा उससे कहा गया कि उसने 3 दिन वहां जो खाना खाया है, उसके पैसे चुकाए। मजबूरन पीड़ित के जीजा ने 1,000 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए। इसके बाद एक कोरे कागज पर जबरन दस्तखत और अंगूठे का निशान लगवाकर उसे छोड़ा गया। काम के बदले उसे एक भी पैसा नहीं दिया गया।

BNS के तहत पुलिस का कड़ा एक्शन

मीडिया में खबर आने और मेडिकल रिपोर्ट में चोटों के निशान सामने आने के बाद, रातीबड़ पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए भारतीय न्याय संहिता “BNS” की नई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है: धारा 296(B) अश्लील हरकतें और पब्लिक में गाली-गलौज, धारा 115(2) जानबूझकर गंभीर चोट पहुंचाना, धारा 3(5) कॉमन इंटेंशन (एक साथ मिलकर अपराध करना)।

फिलहाल क्रिकेटर शशांक सिंह या उनके परिवार की ओर से इस पूरे विवाद पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Bhopal News, Bhopal Police, BNS sections, Crime news, IndianPressHouse, indianpresshouse news, IPL Star Controversy, MP news, PBKS, Punjab Kings, Ratibad Police Station, Shailesh Singh IPS, Shashank Singh, Shashank Singh FIR, Shashank Singh IPL, Trending News, Viral News
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article राम मंदिर ‘चढ़ावा विवाद’ पर मायावती की दो टूक: “दोषियों पर कार्रवाई हो, लेकिन राजनीति न हो”
Next Article FIFA World Cup 2026  में महा-उलटफेर!  4 बार की चैंपियन जर्मनी हुई नॉकआउट, पराग्वे ने राउंड ऑफ 16 में किया इंटर

फीचर

View More

पुराने घरों के दरवाजे इतने छोटे और नीचे क्यों होते थे? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

नई दिल्ली: अगर आपने गांवों या पुराने समय के बने घरों को ध्यान से देखा होगा, तो एक बात जरूर…

By vineet verma 3 Min Read

ट्रंप की नई टैरिफ चेतावनी से मची हलचल! अमेरिकी टेक कंपनियों पर टैक्स लगाने वाले देशों को 100% शुल्क की धमकी, जानिए भारत पर कितना असर

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई व्यापारिक चेतावनी ने एक बार…

4 Min Read

8-9 तीव्रता के भूकंप झेल गए कई देश, फिर 7 तीव्रता के झटकों ने वेनेजुएला को क्यों हिला दिया? जानिए इतिहास के 10 सबसे विनाशकारी भूकंपों की पूरी कहानी

काराकास: धरती के भीतर मौजूद टेक्टोनिक प्लेटों की हलचल जब तेज होती…

8 Min Read

विचार

View More

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को लेकर एक वायरल पोस्ट…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

You Might Also Like

Trending Newsअन्य

किताब खोलते ही निकला ऐश्वर्या राय का ‘निंबूड़ा’! 5वीं क्लास की टेक्स्टबुक में फिल्मी तड़का देख उड़े पैरेंट्स के होश, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल तस्वीर में दावा किया जा…

2 Min Read
AI Generated image
Trending Newsक्राइम

YouTube देखकर मां ने घर पर कराई डिलीवरी, बच्ची तो बची पर खुद तोड़ दिया दम! जानिए क्या है ये ‘नेचुरल बर्थ’ का खतरनाक ट्रेंड

आज के डिजिटल दौर में इंटरनेट और सोशल मीडिया हमारी सहूलियत के लिए हैं, लेकिन जब लोग इसे ही अपनी…

3 Min Read
Trending Newsअन्य

उत्तर प्रदेश में मॉनसून की हुई धमाकेदार एंट्री! लेकिन उत्तराखंड के लिए IMD की बड़ी चेतावनी, जाने कब और कहा-कहा होगी झमाझम बारिश

चिलचिलाती गर्मी और उमस से बेहाल उत्तर भारत के लिए आखिरकार राहत की खबर आ गई है। मौसम विभाग “IMD”…

3 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

FIFA World Cup 2026  में महा-उलटफेर!  4 बार की चैंपियन जर्मनी हुई नॉकआउट, पराग्वे ने राउंड ऑफ 16 में किया इंटर

FIFA World Cup 2026 के नॉकआउट स्टेज ‘राउंड ऑफ 32’ में वो हो गया है, जिसकी स्क्रिप्ट किसी ने नहीं…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?