Trending News

कफ सिरप ड्रग मामले में अखिलेश यादव ने पूछा – ‘कब चलेगा बुलडोजर’! नेटवर्क के संचालक की तलाश में एसटीएफ.

यूपी में सामने आए कोडिन युक्त कफ सिरप ड्रग मामले में अब विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस पूरे मामले पर कई सवाल उठाए. साथ ही अखिलेश यादव ने तंज करते हुए पूछा कि ‘बुलडोजर कहां है’.

शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि ‘माफियाजीवी भाजपा की पोल पट्टी खोल सीरीज पार्ट वन एपिसोड वन जिला जौनपुर. सिर्फ पैसों के लिए कफ सिरप के नाम पर कितने गरीबों के बच्चों को जहर दिया गया. इस सिंडिकेट का आरोपी प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र से फरार हो गया. पूरे बनारस का प्रशासन जान रहा था कि ये खेल चल रहा है.’ कफ सिरप मामले में सीबीआई जांच की मांग पर अखिलेश यादव ने कहा कि ‘ये जमाना सीबीआई का नहीं है, बुलडोजकर का है, बुलडोजर कब चलेगा.’

दरअसल पिछले कुछ दिनों में कफ सिरप ड्रग मामले में यूपी एसटीएफ ने कई अहम गिरफ्तारियां की है. जिसमें लखनऊ से गिरफ्तार अमित सिंह टाटा का नाम प्रमुख है. अमित सिंह से पूछताछ के आधार पर एसटीएफ कई जगह छापेमारी भी कर रही है और इस मामले से जुड़े किंगपिन की तलाश भी कर रही है. सूत्रों की माने तो इस पूरे नेटवर्क का किंगपिन यूपी पुलिस से बर्खास्त सिपाही बताया जा रहा है. वहीं सूत्रों का कहना है कि इस पूरे नेटवर्क को पूर्वांचल के एक माफिया का संरक्षण हासिल था. गिरफ्तारी के समय अमित सिंह से जो फार्च्यूनर बरामद हुई थी, जिसका नंबर 9777 है. वो भी बाहुबली से जुड़ी हुई बताई जा रही है.

अखिलेश यादव ने कहा कि ‘सबको पता है कि कौन इस नेटवर्क के पीछे है. उस पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है’.

इसी बीच जौनपुर से बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट किया कि ‘मुझे पता है कि कफ़ सिरफ़ के मुद्दे पर मेरे कुछ राजनैतिक विरोधियों ने पत्रकार बंधुओं को गुमराह कर के मेरे बारे में भ्रामक्ता फैलाने का कृत्य किया है। इस सम्बन्ध में मैं आपको अवगत कराना चाहता हूँ कि प्रकरण काशी/वाराणसी से जुड़ा होने के कारण कांग्रेस और अन्य दलों के नेताओं के द्वारा झूठे आरोप लगाकर माननीय प्रधानमंत्री जी के छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। इस प्रकरण की जाँच राज्य सरकार द्वारा गहनता से विभिन्न एजेंसियों के द्वारा कराई जा रही है जिससे प्रकरण की सत्यता सबके सामने आ जायेगी। चूँकि यह मामला अंतर्राजीय है अतः माननीय प्रधानमंत्री जी और माननीय मुख्यमंत्री जी से अनुरोध है कि इस मामले की व्यापक जाँच सीबीआई से कराई जाये जिससे दोषियों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही सुनिश्चित हो और अनर्गल आरोपों और झूठी ख़बरों पर विराम लग सके।’

गौरतलब है कि कफ सिरप सिंडिकेट मामले के सरगना शुभम जायसवाल और अमित सिंह के साथ धनंजय सिंह की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. जिसके बाद उन्होने साबीआई जांच की मांग की. वहीं इस ड्रग नेटवर्क के सरगना शुभम जायसवाल के बारे में जानकारी मिल रही है कि वो देश छोड़ कर जा चुका है और फिलहाल दुबई में है. बड़ा सवाल यही है कि क्या इस ड्रग्स तस्करी नेटवर्क के सरगना शुभम जायसवाल तक एजेसिंया पहुंच पाएंगी और इस मामले से जुड़े लोगों के नाम कभी सामने आ पाएंगे.

news desk

Recent Posts

बुशरा बीवी की सेहत को लेकर परेशान इमरान खान, जेल से वकीलों को दिया बड़ा निर्देश, बोले- पहले पत्नी को बचाइए

आडियाला जेल में पीटीआई नेता गौहर अली से मुलाकात के दौरान की गुहार, बुशरा बीवी…

12 hours ago

‘सुबह 11 बजे शराब की बदबू’… राहुल गांधी का भगवंत मान पर बड़ा आरोप

पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की ‘इंसाफ रैली’ के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल…

12 hours ago

दिवाली से पहले अमूल ने दिया महंगाई का झटका, घी-मक्खन की कीमतें बढ़ीं, त्योहारों पर बिगड़ेगा रसोई का बजट

त्योहारी सीजन में डेयरी उत्पादों की बढ़ती मांग के बीच अमूल का फैसला, गुजरात और…

13 hours ago

शुरुआती झटकों और बारिश के बीच भारत की रोमांचक जीत, न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर सीरीज पर किया कब्जा

भारत ने बुधवार, 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए पहले रोमांचक…

13 hours ago

न तेल, न बाती, न स्विच! आखिर कैसे काम करता है पानी से जलने वाला यह स्मार्ट दीया?

दिवाली के त्योहार पर बाजार में इस बार स्मार्ट पानी वाले दीये चर्चा में हैं।…

13 hours ago