Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: 120 की रफ्तार, डिवाइडर से टक्कर और बिखरे पुर्जे… ऐसे हुआ अतीक अहमद के बेटे अबान का दर्दनाक अंत
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > राज्य > उत्तर प्रदेश > 120 की रफ्तार, डिवाइडर से टक्कर और बिखरे पुर्जे… ऐसे हुआ अतीक अहमद के बेटे अबान का दर्दनाक अंत
Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

120 की रफ्तार, डिवाइडर से टक्कर और बिखरे पुर्जे… ऐसे हुआ अतीक अहमद के बेटे अबान का दर्दनाक अंत

vineet verma
Last updated: August 6, 2026 10:28 pm
vineet verma
Share
SHARE

झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी-कानपुर हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के समय कार की रफ्तार करीब 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे बताई जा रही है। शुरुआती जांच में पुलिस ने तेज रफ्तार को दुर्घटना की बड़ी वजह माना है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि पिछला हिस्सा भी बुरी तरह मुड़ गया।

Contents
डिवाइडर से टकराई कार, मौके पर मची चीख-पुकारतेज रफ्तार बनी हादसे की सबसे बड़ी वजहजेल में बंद बड़े भाई से मिलने जा रहा था अबानमौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी, शुरू हुई जांच

डिवाइडर से टकराई कार, मौके पर मची चीख-पुकार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के समय हल्की बूंदाबांदी हो रही थी। आशंका जताई जा रही है कि सड़क पर किसी मवेशी या अन्य बाधा को बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक स्टेयरिंग घुमाई, जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।

टक्कर इतनी तेज थी कि कार के कई हिस्से टूटकर दूर जा गिरे। हादसे के बाद इंजन भी अलग हो गया और पिछली सीट तक उखड़ गई। कार में सवार लोग इतनी बुरी तरह फंस गए थे कि मौके पर पहुंचे लोगों को उन्हें बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

तेज रफ्तार बनी हादसे की सबसे बड़ी वजह

चश्मदीदों ने बताया कि कार काफी तेज गति में थी। हादसे के बाद अगली सीट पर बैठे चालक और एक अन्य युवक को गंभीर चोटें आईं। दोनों के सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।

पीछे बैठे अन्य यात्रियों को भी जोरदार झटका लगा, जिससे वे घायल हो गए। पुलिस की प्रारंभिक जांच में भी सामने आया है कि वाहन की गति काफी अधिक थी।

जेल में बंद बड़े भाई से मिलने जा रहा था अबान

जानकारी के अनुसार, 21 वर्षीय अबान अहमद अपने दोस्तों के साथ झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली अहमद से मुलाकात करने जा रहा था। अली अहमद करीब 10 महीने से झांसी जेल की तन्हाई बैरक में बंद है।

गुरुवार सुबह अबान अपने दोस्त सोनू खान, अहजम, मोहम्मद जैद और उमर अहमद के साथ कार से निकला था। करीब साढ़े 10 बजे जब कार पूंछ थाना क्षेत्र के गांव खिल्ली के पास पहुंची, तभी यह हादसा हो गया।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी, शुरू हुई जांच

हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. अरविंद कुमार, क्षेत्राधिकारी मोंठ सुनील कुमार शर्मा और पूंछ थाना प्रभारी विद्यासागर समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू कराया। अधिकारियों के अनुसार, हादसे की वास्तविक वजह की जांच अभी जारी है, लेकिन शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को मुख्य कारण माना जा रहा है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Aban Ahmed Accident, Atique Ahmed Family News, Atique Ahmed Son Aban Death, Car Accident News, Crime News Hindi, Jhansi Kanpur Highway Accident, Jhansi Road Accident, UP Road Accident News, Uttar Pradesh News, अतीक अहमद बेटा अबान, अबान अहमद मौत, झांसी कानपुर हाईवे, झांसी सड़क हादसा, यूपी रोड एक्सीडेंट, सड़क हादसा खबर
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article बंगाल में मस्जिदों के लाउडस्पीकर पर नया विवाद! 1200 से ज्यादा नोटिस के दावे से बढ़ा सियासी घमासान
Next Article ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की असली विचारधारा क्या है? अभिजीत दीपके ने पहली बार खोले पत्ते, बताया क्यों नहीं बनेगी राजनीतिक पार्टी

फीचर

View More

Hiroshima Day 2026: हिरोशिमा पर बम गिरा फिर भी क्यों नहीं झुका था जापान? जानें WWII के सरेंडर की असली इनसाइड स्टोरी

नई दिल्ली। हर साल 6 अगस्त को दुनिया हिरोशिमा दिवस (Hiroshima Day) के रूप में याद करती है। मानव इतिहास…

By news desk 5 Min Read

इंजीनियर की नौकरी छोड़ी, बिना कोचिंग UPSC में रचा इतिहास; IAS सुभंकर बाला की प्रेरणादायक सफलता कहानी

नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा को देश…

4 Min Read

ट्रेन लेट है या सुबह की है? जानिए क्या रातभर रेलवे स्टेशन पर रुक सकते हैं यात्री, क्या कहते हैं भारतीय रेलवे के नियम

नई दिल्ली: कई बार ट्रेन घंटों देरी से चलती है या फिर…

3 Min Read

विचार

View More

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की दस्तक हो चुकी है।…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

You Might Also Like

Trending Newsसियासी

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की असली विचारधारा क्या है? अभिजीत दीपके ने पहली बार खोले पत्ते, बताया क्यों नहीं बनेगी राजनीतिक पार्टी

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन के बाद चर्चा में आई कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को लेकर उठ रहे…

4 Min Read
Latest Newsराज्य

बंगाल में मस्जिदों के लाउडस्पीकर पर नया विवाद! 1200 से ज्यादा नोटिस के दावे से बढ़ा सियासी घमासान

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर को लेकर नया विवाद सामने आया है। मुस्लिम संगठनों और कई नेताओं…

3 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

होर्मुज समझौते पर क्यों अटका अमेरिका-ईरान का मामला? जेडी वेंस ने बताई सबसे बड़ी वजह, ट्रंप ने भी दिए संकेत

नई दिल्ली: होर्मुज जलमार्ग को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत निर्णायक दौर में पहुंच चुकी है,…

5 Min Read
Trending Newsबाजार

RAC यात्रियों के लिए रेलवे का बड़ा फैसला! अब एसी कोच में मिलेगा पूरा बेडरोल किट, बोर्ड ने जारी किए सख्त निर्देश

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे ने एसी कोच में आरएसी (रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसिलेशन) टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?