Trending News

दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर और कोहरा, AQI गंभीर स्तर पर; जानें ताज़ा अपडेट

दिल्ली-एनसीआर इस समय घने कोहरे की चपेट में है और ठंड का कहर लोगों पर लगातार बना हुआ है। लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पूरे एनसीआर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

शनिवार को मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला, जिसके चलते दिन और रात दोनों समय तेज ठंड महसूस की गई। इसका असर आम जनजीवन पर साफ नजर आया और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।अगर बाद AQI की करे तो गाजियाबाद का AQI 441 तक पहुंच गया, जो स्थिति की गंभीरता को बयां करता है।


दिल्ली में तापमान 16 और 6 डिग्री, नोएडा व गाजियाबाद में 21 और 11 डिग्री तथा गुरुग्राम में 21 और 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. AQI भी कई इलाकों में खतरनाक होने की बात कही जा रही है।ठंडी हवाएं, कम मिश्रण ऊंचाई और प्रदूषक तत्वों का जमाव स्थिति को और बिगाड़ सकता है।

AQI श्रेणियां इस प्रकार हैं: 0–50 अच्छी, 51–100 संतोषजनक, 101–200 मध्यम, 201–300 खराब, 301–400 बेहद खराब और 401–500 गंभीर। विशेषज्ञों ने बच्चों, बुजुर्गों और श्वास रोगियों को बाहर निकलने से बचने और मास्क पहनने की सलाह दी है। दिल्ली हवाई अड्डे ने भी कम दृश्यता को देखते हुए यात्रियों से उड़ान स्थिति जांचने की अपील की है।

प्रदूषण नियंत्रण के लिए GRAP के तहत कदम उठाए जा रहे हैं, साथ ही नागरिकों से वाहनों का कम उपयोग करने, सार्वजनिक परिवहन अपनाने और प्रदूषणकारी गतिविधियों से बचने का आग्रह किया गया है। स्थिति स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बनी हुई है और त्वरित प्रभावी उपायों की आवश्यकता है।

news desk

Recent Posts

GPS और कैलकुलेटर ने आसान की जिंदगी, पर क्या छीन ली दिमाग की ताकत? जानिए क्यों जरूरी है ब्रेन वर्कआउट

अक्सर हम अपनी बॉडी को फिट रखने के लिए घंटों जिम में पसीना बहाते हैं,…

3 hours ago

17 फरवरी को आएगी साल की आखिरी अमावस्या, भौमवती संयोग के साथ क्या खुलेंगे कर्ज मुक्ति के रास्ते?

हिंदू कैलेंडर के अनुसार फाल्गुन मास की अमावस्या का बहुत खास महत्व है। इसे साल…

14 hours ago

हर दिन गिर रही हैं स्टारलिंक सैटेलाइट्स… इंटरनेट की कीमत कहीं ओजोन लेयर तो नहीं चुका रही? वैज्ञानिकों की बड़ी चेतावनी !

नई दिल्ली: अंतरिक्ष से इंटरनेट देने वाली सेवाएं जितनी तेजी से बढ़ रही हैं, उतनी…

15 hours ago

बॉक्स ऑफिस धमाका: ‘ओ रोमियो’ के साथ शाहिद कपूर की शानदार वापसी, पहले ही दिन तोड़े कई रिकॉर्ड्स

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की जोड़ी पर्दे पर जादू चला रही है। विशाल भारद्वाज…

16 hours ago

लखनऊ प्रदर्शनी में छाया Cera Sanitaryware Limited का जलवा, आधुनिक डिजाइन और टेक्नोलॉजी से बदल रहा है लोगों का बाथरूम लाइफस्टाइल

लखनऊ। भारत की सबसे तेजी से बढ़ती होम सॉल्यूशन प्रदाता कंपनी सेरा सैनिटरीवेयर लिमिटेड का…

17 hours ago

बांग्लादेश चुनाव में बीजेपी ने जीता 1 सीट ? क्यों सोशल मीडिया पर हो रही है इसपर चर्चा

ढाका : एक पल के लिए अगर आप यह सुनें कि “बांग्लादेश में बीजेपी जीत…

17 hours ago