Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: सरकार से बातचीत पर अड़ी सीजेपी, बोली- ‘जब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं तो वार्ता का क्या मतलब?’
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > सरकार से बातचीत पर अड़ी सीजेपी, बोली- ‘जब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं तो वार्ता का क्या मतलब?’
Trending Newsसियासी

सरकार से बातचीत पर अड़ी सीजेपी, बोली- ‘जब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं तो वार्ता का क्या मतलब?’

vineet verma
Last updated: July 25, 2026 10:36 am
vineet verma
Share
SHARE

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर पिछले डेढ़ महीने से जारी कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलन के बीच केंद्र सरकार और संगठन के बीच गतिरोध बरकरार है। शनिवार को प्रस्तावित एक और दौर की वार्ता से पहले सीजेपी ने साफ कर दिया कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा उसकी सबसे अहम और गैर-समझौतावादी मांग है। संगठन का कहना है कि यदि इस मुद्दे पर सरकार तैयार नहीं है तो बातचीत का कोई औचित्य नहीं रह जाता।

Contents
‘प्रधान के इस्तीफे से कम पर कोई समझौता नहीं’सरकार का रुख भी स्पष्ट, इस्तीफे से इनकारतीसरे दौर की वार्ता में भी नहीं बनी सहमतिसरकार के सामने रखीं पांच प्रमुख मांगेंआज फिर हो सकती है दोनों पक्षों के बीच बैठकपेपर लीक पर नए कानून की तैयारी

‘प्रधान के इस्तीफे से कम पर कोई समझौता नहीं’

सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि शुक्रवार को हुई बैठक में मुआवजे और कानूनी मामलों सहित कुछ मुद्दों पर सकारात्मक प्रगति हुई है। उनके मुताबिक, इन बिंदुओं पर सिद्धांततः सहमति बनी है और संगठन को उम्मीद है कि सरकार जल्द लिखित मसौदा भी सौंपेगी।

हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ। रांका ने कहा कि यदि सरकार पहले से ही इस्तीफा नहीं देने का फैसला कर चुकी है, तो आगे की बैठकों का कोई अर्थ नहीं बचता।

सरकार का रुख भी स्पष्ट, इस्तीफे से इनकार

सरकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई जानकारी के अनुसार, सरकार धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा कराने के पक्ष में नहीं है। सरकार का कहना है कि इस्तीफा देना जिम्मेदारी से बचने का आसान तरीका होगा, जबकि उसका फोकस राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की प्रणालीगत खामियों को दूर करने और परीक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार लागू करने पर है।

सूत्रों के मुताबिक, एनटीए की कमियों की विस्तृत सूची तैयार कर ली गई है और जल्द सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे।

तीसरे दौर की वार्ता में भी नहीं बनी सहमति

शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रियों जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह के साथ सीजेपी प्रतिनिधिमंडल की करीब दो घंटे तक बैठक हुई। यह दोनों पक्षों के बीच तीसरे दौर की औपचारिक वार्ता थी। बैठक में भी सीजेपी ने दोहराया कि वह धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग से पीछे नहीं हटेगी।

सरकार के सामने रखीं पांच प्रमुख मांगें

सीजेपी ने सरकार के समक्ष पांच प्रमुख मांगें रखी हैं। इनमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, 3 मई की नीट परीक्षा रद्द होने के बाद आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा, आंदोलनकारियों के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर वापस लेना, ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान कथित पुलिस कार्रवाई पर केंद्र सरकार, रैपिड एक्शन फोर्स और दिल्ली पुलिस आयुक्त की सार्वजनिक माफी तथा परीक्षा सुधारों से जुड़े पांच सूत्रीय चार्टर को लागू करना शामिल है।

संगठन का कहना है कि इन मांगों को देशभर के समर्थकों और प्रदर्शनकारियों से चर्चा के बाद गैर-समझौतावादी घोषित किया गया है। यदि इन्हें स्वीकार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

आज फिर हो सकती है दोनों पक्षों के बीच बैठक

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने शुक्रवार की बैठक के बाद कहा था कि सरकार ने सीजेपी की सभी मांगों को सुना है और उन पर विचार कर जवाब दिया जाएगा। दोनों पक्षों के बीच शनिवार को एक और बैठक प्रस्तावित है। हालांकि जंतर-मंतर पर जारी सुरक्षा सख्ती और दोनों पक्षों के सख्त रुख को देखते हुए अहम मुद्दों पर सहमति बनती फिलहाल नहीं दिख रही है।

पेपर लीक पर नए कानून की तैयारी

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की थी कि सरकार अगले सप्ताह संसद में पेपर लीक और परीक्षा में धोखाधड़ी के खिलाफ कड़े प्रावधान वाला विधेयक पेश करेगी। इसके बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भी ऐसे मामलों में सख्त दंड का प्रावधान करने वाले विधेयक के मसौदे को मंजूरी दे दी।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Anti Paper Leak Bill, CJP Government Talks, CJP Latest News, CJP Protest, Dharmendra Pradhan Resignation, Jantar Mantar Protest, JP Nadda, NEET Protest, NTA Reforms, Paper Leak Protest, एनटीए सुधार, जंतर मंतर प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा, पेपर लीक, सरकार से बातचीत, सीजेपी
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Bank Holiday Today: 25 जुलाई को बैंक बंद या खुले? घर से निकलने से पहले जान लें RBI की हॉलिडे लिस्ट
Next Article जंतर-मंतर पर एआई का पहरा! FRS ने स्कैन किए 2500 शातिर अपराधी चेहरे, दिल्ली पुलिस ने दर्ज कीं 15 FIR

फीचर

View More

Explainer: 450 साल पुराना है दुनिया का नक्शा, फिर आज भी क्यों इस्तेमाल होता है? समझिए अब क्या बदलेगा

दुनिया का नक्शा हम बचपन से देखते आए हैं। स्कूल की किताबों में, एटलस में, सरकारी दस्तावेजों में और इंटरनेट…

By news desk 7 Min Read

ज्वालामुखी फटने से पहले समंदर में सुनाई देती है ‘गड़गड़ाहट’! वैज्ञानिकों ने खोजा सुनामी का नया संकेत

नई दिल्ली: इंडोनेशिया में बीते शनिवार अनाक क्राकाटोआ ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ,…

7 Min Read

5 सितंबर सिर्फ एक तारीख नहीं: जब देश के राष्ट्रपति ने अपने ही जन्मदिन को बना दिया शिक्षकों का सबसे बड़ा सम्मान!

“गुरु गोविंद दोऊ खड़े, काके लागूं पांय…” कबीर का यह दोहा सदियों…

5 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsराज्य

लखनऊ में बड़ा हादसा टला! अमौसी एयरपोर्ट पर राहुल गांधी के विमान को करनी पड़ी इमरजेंसी गो-अराउंड, अनस्टेबल एप्रोच के बाद हुई सुरक्षित लैंडिंग

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह (अमौसी) अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार दोपहर उस वक्त हड़कंप…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

हल्द्वानी विवाद: खरगे की रैली के बाद ‘शुद्धिकरण’ मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन! अज्ञात के खिलाफ BNS और SC/ST एक्ट में FIR दर्ज, जानें पूरा घटनाक्रम

हल्द्वानी (उत्तराखंड)। उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित ऐतिहासिक रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद…

4 Min Read
EntertainmentTrending Newsसियासी

तृषा-विजय की डेटिंग चर्चा के बीच बड़ा विवाद! कंगना का समर्थन, विजय की चेतावनी

तमिलनाडु की राजनीति में एक बार फिर पर्सनल रिलेशनशिप और सियासत आमने-सामने नजर आ रही है। मुख्यमंत्री और अभिनेता विजय…

4 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

सऊदी पर हूतियों का हमला… क्या अब एक्टिव होगा ‘3 देशों’ का रक्षा समझौता?

एक तरफ सऊदी अरब पर हूतियों का बड़ा हमला और दूसरी तरफ कुछ ही हफ्ते पहले हुआ ऐसा रक्षा समझौता,…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?