Trending News

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बड़ा ट्रेन हादसा: पैसेंजर ट्रेन मालगाड़ी से भिड़ी, 5 यात्रियों की मौत, कई घायल — रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

बिलासपुर (छत्तीसगढ़) : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मंगलवार शाम एक दर्दनाक रेल हादसा हुआ, जब कोरबा जिले के गेवरा रोड स्टेशन से रवाना हुई एक लोकल पैसेंजर ट्रेन ने गतौरा और बिलासपुर रेलवे स्टेशन के बीच एक मालगाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी. हादसा शाम लगभग 4 बजे हुआ. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में पांच यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, तीन लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया है.

राहत और बचाव कार्य जारी


घटना की सूचना मिलते ही रेल विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया. घायल यात्रियों को बिलासपुर जिला अस्पताल और नजदीकी मेडिकल केंद्रों में भर्ती कराया गया है. स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी घटनास्थल पर मौजूद हैं. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि राहत कार्य जारी है और मृतकों की पहचान की जा रही है.

रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर


हादसे के बाद दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों और उनके परिजनों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। यात्री इन नंबरों पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं —


बिलासपुर: 7777857335, 7869953330
चांपा: 8085956528
रायगढ़: 9752485600
पेंड्रा रोड: 8294730162
कोरबा: 7869953330
उस्लापुर: 7777857338

रेलवे PRO ने बताया कि बचाव अभियान पूरी रात जारी रहेगा और दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति गठित की जाएगी. फिलहाल ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित है और ट्रैक को जल्द साफ करने का प्रयास किया जा रहा है.

news desk

Recent Posts

Ujjain Shahi Masjid: सड़क चौड़ीकरण पर फिर गरमाया विवाद, मस्जिद के बाहर जुटी भीड़ और हाईकोर्ट में आज सुनवाई

मध्य प्रदेश के उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के बीच शाही मस्जिद को लेकर विवाद…

5 minutes ago

Iran-US War: ट्रंप ने ठुकराया ईरान का प्रस्ताव, फिर भी अराघची बोले- युद्ध नहीं, शांति चाहते हैं

अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध को खत्म करने की कोशिशों के बीच तनाव…

1 hour ago

Punjab University Protest: दो यूनिवर्सिटी, दो विवाद और हिंसक प्रदर्शन; अफवाह से कथित रेप तक कैसे बिगड़े हालात

पंजाब में लगातार दो दिनों में दो बड़ी यूनिवर्सिटियां छात्रों के विरोध प्रदर्शन और हिंसा…

3 hours ago

Delhi Politics: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़, प्रवेश वर्मा पर बरसे केजरीवाल; गिरफ्तारी की मांग

दिल्ली के तिलक नगर में सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर हुए विवाद के दौरान…

18 hours ago

जिम्नास्ट वेरोनिका वर्मा ने बढ़ाया लखनऊ का मान, Uneven Bars में जीता कांस्य पदक

प्रयागराज में आयोजित राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में K.D. Singh Babu Stadium की वेरोनिका वर्मा…

18 hours ago