Entertainment

अक्षय कुमार और कार्तिक आर्यन की जुगलबंदी, ‘भूल भुलैया 4’ में होगा बॉक्स ऑफिस पर भूचाल!

हॉरर-कॉमेडी प्रेमियों के लिए एक ऐसी ख़बर आई है जिसने पूरे बॉलीवुड में हंगामा मचा दिया है. सुपरहिट फ़िल्म फ्रैंचाइज़ी ‘भूल भुलैया’ के अगले पार्ट, यानी ‘भूल भुलैया 4’ को लेकर डायरेक्टर अनीस बज़्मी ने जो संकेत दिए हैं, वो किसी ‘डबल धमाके’ से कम नहीं है.

बज़्मी की ख़्वाहिश है कि फ़िल्म के अगले पार्ट के इस सीरीज़ के दोनों ‘रक्षक’ ओरिजिनल अक्षय कुमार और नए कार्तिक आर्यन मिलकर पर्दे पर आएं और दोनों अपना कमल दिखाए.

दो पीढ़ी, एक मंच: कल्ट फ्रैंचाइज़ी का सबसे बड़ा मिलन

‘भूल भुलैया’ एक कल्ट फ्रैंचाइज़ी है, जिसकी नींव अक्षय कुमार के पार्ट वन ने रखी थी, और जिसे कार्तिक आर्यन ने पार्ट टू और थ्री में रिकॉर्ड-तोड़ सफलता दिलाकर नाम कमाया. अब डायरेक्टर अनीस बज़्मी ने फैंस की सबसे बड़ी और पुरानी मांग को आवाज़ दी है.

अनीस बज़्मी ने मीडिया से बातचीत में क्या कहा की कार्तिक आर्यन का ‘रूह बाबा’ किरदार अगले भाग के लिए पक्का है. और अक्षय कुमार की वापसी पर उन्होंने कहा, “यह विचार बहुत शानदार है”.

उन्होंने कन्फर्म किया कि वो और निर्माता भूषण कुमार दोनों इस पर गंभीरता से सोच-विचार कर रहे हैं कि दोनों सुपरस्टार्स को एक साथ कैसे लाया जाए. बज़्मी ने मज़ाकिया लहज़े में कहा कि पीले कुर्ते में अक्षय कुमार और काले लिबास में कार्तिक आर्यन की जुगलबंदीदेखना अपने आप में एक विज़ुअल ट्रीट होगी.

अगर यह प्लानिंग हकीकत में बदलती है, तो ये केवल एक आम कास्टिंग नहीं, बल्कि बॉलीवुड के इतिहास का एक ऐतिहासिक इवेंट होगा. इस फ़िल्म दो अलग-अलग पीढ़ियों के दिग्गज सुपरस्टार्स को एक साथ लाएगी, जिससे फ़िल्म का क्रेज़ हर आयु वर्ग के दर्शकों के बीच चरम पर होगा.

अक्षय और कार्तिक की संयुक्त स्टार पावर ‘भूल भुलैया 4’ को बॉक्स ऑफिस पर एक नया आयाम दे सकती है, जिससे यह साल की सबसे बड़ी हिट फ़िल्म बनने की दौड़ में सबसे आगे होगी.

news desk

Recent Posts

बिग बॉस 20 में कैप्टेंसी को लेकर घमासान, माही विज का फूटा गुस्सा; किचन विवाद के बीच रीति तिवारी का मिड-वीक एविक्शन

मुंबई: ‘बिग बॉस 20’ के घर में कैप्टेंसी की रेस शुरू होते ही कंटेस्टेंट्स के…

9 hours ago

बापू आए, एक रात ठहरे और छोड़ गए ऐसी यादें… इटारसी की इस धर्मशाला में आज भी सुरक्षित है गांधी जी के हाथों लिखा संदेश

इटारसी: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले का इटारसी उनकी…

9 hours ago

अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- सरकार में बैठे लोग गांधी के सिद्धांत और सत्याग्रह को नहीं मानते

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को हजरतगंज स्थित जनपथ मार्केट पहुंचे। यहां…

10 hours ago

Samsung Galaxy Buds On: कान में फिट नहीं होंगे ईयरबड्स! सैमसंग ने लॉन्च किया अनोखा क्लिप-ऑन डिज़ाइन

कान में ईयरबड्स लगाते ही दर्द या चुभन होने लगती है? या फिर लंबे समय…

15 hours ago

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच 500 से ज्यादा हिरासत में, मुंबई में CJP का आंदोलन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार, 2 अक्टूबर को…

15 hours ago