Sign In
  • My Bookmarks
IPress House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: ट्रंप के करीबी चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या! वीडियो वायरल, देशभर में आक्रोश! ट्रंप ने कहा – “अमेरिका का काला दिन”
Share
IPress HouseIPress House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
IPress House > Blog > Trending News > ट्रंप के करीबी चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या! वीडियो वायरल, देशभर में आक्रोश! ट्रंप ने कहा – “अमेरिका का काला दिन”
Trending Newsवर्ल्ड

ट्रंप के करीबी चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या! वीडियो वायरल, देशभर में आक्रोश! ट्रंप ने कहा – “अमेरिका का काला दिन”

news desk
Last updated: September 11, 2025 12:32 pm
news desk
Share
ट्रंप के करीबी चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या
ट्रंप के करीबी चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या
SHARE

अमेरिका से एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसने पूरी दुनिया को सन्न कर दिया है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी और कंजरवेटिव यूथ लीडर की बुधवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल किया जा रहा है. माना जा रहा है इसके पीछे चरम वामपंथियों का हाथ है.

यूनिवर्सिटी में कार्यक्रम के दौरान दिया गया घटना को अंजाम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रंप के करीबी रहे कंजरवेटिव यूथ लीडर चार्ली किर्क अमेरिका की यूटा वैली यूनिवर्सिटी में बुधवार, 10 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गये थे.
कार्यक्रम के दौरान दोपहर करीब 12 बजे किर्क छात्रों के सवालों का जवाब दे रहे थे, तभी अचानक गोली चली और उनके गले में लग गई, जिससे उनके गले से खून बहने लगता है और वे मंच पर गिर जाते हैं. किर्क की हत्या का वीडियो कैमरे में कैद हो गया है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या कहा ?

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गोली की आवाज़ सुनते ही वहां अफरातफरी मच गई. सभी लोग जमीन पर झुक गये और फिर चीखते हुए भागने लगे.
रिपोर्ट्स के मुताबिक चार्ली किर्क ‘ट्रांसजेंडर और मास शूटर्स’ से जुड़े सवाल का जवाब दे रहे थे, तभी अचानक से गोली चलती है और 31 वर्षीय किर्क की हत्या कर दी जाती है. सुरक्षा गार्ड्स ने तुरंत उन्हें स्ट्रेचर पर ले जाकर अस्पताल पहुंचाते हैं, पर उनकी जान नहीं बच पाई.
पता चला है कि अमेरिकी पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया था, पर पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया है. फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां अभी हमलावर की तलाश में जुटी हैं.

कौन थे चार्ली किर्क?

31 वर्षीय चार्ली किर्क अमेरिका के सबसे बड़े कंजरवेटिव यूथ मूवमेंट के प्रमुख थे. साल 2012 में उन्होंने इस आंदोलन की नींव रखी थी और वे ट्रंप के बेहद करीबी माने जाते थे. वे देशभर में 15 कार्यक्रम करने वाले थे, जिसमें यूटा वैली यूनिवर्सिटी पहला पड़ाव था. इसी दौरान उनकी हत्या की गई है.

डोनाल्ड ट्रंप सहित तमाम नेताओं ने जताया दुख

चार्ली किर्क की हत्या पर डोनाल्ड ट्रंप ने वीडियो जारी कर, शोक जताते हुए कहा है कि “यह अमेरिका के लिए काला दिन है. चार्ली जैसे अच्छे अमेरिकन को कुछ चरमपंथी नाजी कहकर बुलाते थे. ऐसे लोग आतंकवाद के लिए जिम्मेदार हैं. ये सब अब बंद होना चाहिए. हिंसा में शामिल हर व्यक्ति को ढूंढकर उन्हें सजा दी जायेगी. अपने इस संबोधन में ट्रंप ने खुद पर हुए जानलेवा हमले और बाकी हत्याओं का भी जिक्र किया. इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रीय झंडा आधा झुकाने का भी आदेश दिया.

वहीं इसके अलावा जो बाइडेन, बराक ओबामा और कमला हैरिस समेत कई नेताओं ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि इस तरह की हिंसा के लिए अमेरिका जैसे लोकतांत्रिक देश में कोई जगह नहीं है.चार्ली किर्क की हत्या ने अमेरिका की राजनीति को हिला दिया है. जहां ट्रंप इसे वामपंथी सोच की साजिश बता रहे हैं, वहीं बाकी नेता राजनीतिक हिंसा को खत्म करने की अपील कर रहे हैं. फिलहाल, पूरे अमेरिका में शोक और गुस्से का माहौल है.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #AmericanPolitics, #BreakingNews, #CharlieKirk, #CharlieKirkMurder, #ConservativeLeader, #DonaldTrump, #GlobalNews, #GunViolence, #indianpresshouse, #JoeBiden, #PoliticalViolence, #TrumpAlly, #USNews, #USPolitics, #USViolence, #UtahValleyUniversity
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article परेश रावल की आने वाली फिल्म 'द ताज स्टोरी' समाज और इतिहास की बुनियादों को झकझोरती परेश रावल की फिल्म ‘द ताज स्टोरी’, 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में
Next Article नेपाल संकट में 200 तेलुगु लोगो का रेस्क्यू नेपाल संकट: हिंसा के बीच फंसे आन्ध्रप्रदेश के 200 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू, लोगों ने नारा लोकेश का किया धन्यवाद

फीचर

View More
एपस्टीन फाइल्स में बिल गेट्स

एपस्टीन फाइल्स में बिल गेट्स! मेलिंडा ने तोड़ी चुप्पी, पैंडेमिक सिमुलेशन से लेकर भारत को “लैबोरेटरी” बनाने तक – गेट्स का गन्दा खेल

कुछ हफ्ते पहले अमेरिकी न्याय विभाग ने एक बम फोड़ दिया। जेफरी एपस्टीन - वो शख्स जिसका नाम सुनते ही…

By Gopal Singh 8 Min Read
नोम चोमस्की एपस्टीन विवाद

वह विचारक जिसने सिखाया ‘हर चीज़ पर शक करो’, खुद किस सच से भागता रहा? एपस्टीन चोमस्की के रिश्तों के खुलासों से क्यों हिल गए लेफ्टिस्ट ?

कल्पना कीजिए—आप दशकों तक किसी को अपना वैचारिक मार्गदर्शक मानते रहे। उसकी…

9 Min Read

क्या अमेरिका इज़रायल के कब्जे में है? जॉनी किर्क हत्याकांड में खुल रहे हैं चौंकाने वाले राज, पत्नी भी मोसाद एजेंट?

हाल के दिनों में मोसाद के एजेंटों को लेकर चर्चाएं तेज़ हैं।…

5 Min Read

विचार

View More

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी का प्रभाव भारत की…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

लोकतंत्र या नियंत्रित व्यवस्था? रूस-चीन की राह पर चलती भारत और संघ की अदृश्य रणनीति!

एक समय देश में कांग्रेस पार्टी…

December 15, 2025

You Might Also Like

किम जोंग उन की बेटी उत्तराधिकारी
Trending Newsवर्ल्ड

किम जोंग उन की बेटी बनेगी उत्तर कोरिया की अगली नेता? खुफिया एजेंसी के दावे से दुनिया में चर्चा तेज

उत्तर कोरिया से एक दिलचस्प और बड़ी खबर सामने आई है। देश के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन ने अपनी…

3 Min Read
Lamborghini हादसा कानपुर
Trending Newsक्राइम

Lamborghini हादसे में तम्बाकू किंग के बेटे को कोर्ट से मिली जमानत, ड्राइवर बोला — “साहब को मिर्गी का दौरा पड़ा”

कानपुर की वीआईपी रोड पर 8 फरवरी को हुए हाई-प्रोफाइल सड़क हादसे ने एक बार फिर कानून और रसूख की…

3 Min Read
उदित नारायण पर पत्नी के आरोप
EntertainmentTrending News

उदित नारायण पर उनकी पहली पत्नी के गंभीर आरोप, कहा- “बिना बताए निकलवाया गया गर्भाशय”, शिकायत दर्ज

बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर उदित नारायण एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उनकी पहली पत्नी रंजना नारायण ने…

2 Min Read
Trending Newsसियासी

लोकसभा में सरकार ने क्यों लिया यू-टर्न? राहुल के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस नहीं लाएगी सरकार

बीते कुछ दिनों से राहुल गांधी और विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर हमलावर रहे हैं। ट्रंप के साथ हुए समझौते…

5 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?