पटना: बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब वे माननीयों के परिवार को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं। शुक्रवार (15 मई) को कंकड़बाग थाना क्षेत्र के साईं मंदिर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने राजद विधायक राहुल कुमार के भाई रोहित कुमार के गले से सोने की चेन छीन ली और विरोध करने पर उन पर हमला भी किया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रोहित कुमार जब मंदिर के पास से गुजर रहे थे, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके गले पर झपट्टा मारा। जब तक कोई कुछ समझ पाता, अपराधी चेन लूटकर हवा की तरह गायब हो गए।
वारदात की पूरी तस्वीर पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि किस तरह अपराधी बेखौफ होकर आते हैं, झपटमारी करते हैं और भीड़भाड़ वाले इलाके से तेजी से फरार हो जाते हैं। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश और दहशत का माहौल है।
घटना की सूचना मिलते ही कंकड़बाग थाना प्रभारी अभय कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया:
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पहली लखनऊ वुमन्स प्रीमियर लीग में छक्के-चौकों की बरसात करने और…
यमन के हूती विद्रोहियों के साथ बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब में सुरक्षा को…
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी…
गणेश चतुर्थी का त्योहार देशभर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। महाराष्ट्र से…
पंजाब में नशे के मुद्दे और गुलजार सिंह आत्महत्या मामले को लेकर कांग्रेस ने चंडीगढ़…
भारत में UPI से पेमेंट करना लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका…