Trending News

‘क्या तुझे किसी ने पूछा?’: आधी रात को जब गांगुली ने सचिन और कुंबले से पूछे थे मैच फिक्सिंग पर तीखे सवाल

नई दिल्ली। साल 2000 का वह समय जब भारतीय क्रिकेट सांसें गिन रहा था। दिग्गज खिलाड़ियों पर फिक्सिंग के आरोप लग रहे थे और प्रशंसकों का भरोसा टूट चुका था।

इसी दौर में 27 साल के सौरव गांगुली को टीम की कमान सौंपी गई। हाल ही में एक पॉडकास्ट में दादा ने खुलासा किया कि कप्तानी संभालने से ठीक पहले उन्होंने सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले को बुलाकर आमने-सामने कुछ गंभीर सवाल किए थे।

सचिन और कुंबले से वो सीधा सवाल

गांगुली ने बताया कि उस समय वे फिक्सिंग की गहराई से अनजान थे। उन्होंने सचिन और राहुल द्रविड़ से सीधे पूछा, “क्या वाकई यह सब होता है? क्या कभी किसी सट्टेबाज ने तुमसे संपर्क करने की कोशिश की?”

गांगुली के अनुसार, उन्होंने सचिन से विशेष रूप से उनके चिर-परिचित अंदाज़ में पूछा था- “तुझे किसी ने पूछा?”

सचिन का जवाब ‘ना’ था। यही सवाल जब उन्होंने दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले से किया, तो उनका जवाब भी ‘नहीं’ में था। इन दिग्गजों की बेदाग छवि ने गांगुली को वो हौसला दिया, जिससे उन्होंने एक नई टीम इंडिया की नींव रखी।

जब कप्तानी के बोझ से कांप रहे थे ‘दादा’

महज 27 साल की उम्र में सचिन और अज़हर जैसे सीनियर खिलाड़ियों को लीड करना गांगुली के लिए आसान नहीं था। कोच्चि में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे की पूर्व संध्या पर गांगुली काफी नर्वस थे। उन्होंने अपनी पत्नी डोना से कहा था कि, “मैं टीम मीटिंग बहुत छोटी रखूँगा, क्योंकि मैं उन लोगों को निर्देश कैसे दे सकता हूँ जिनके नेतृत्व में मैं खुद खेला हूँ।”

फिक्सिंग की आग से चैंपियंस की टोली तक का सफर

हैंडी क्रोन्ये, मोहम्मद अज़हरुद्दीन और अजय जडेजा के नामों ने क्रिकेट की साख पर जो बट्टा लगाया था, उसे धोना गांगुली की सबसे बड़ी चुनौती थी। लेकिन गांगुली की कप्तानी ने भारतीय क्रिकेट का चेहरा बदल दिया:

  • 2002: नेटवेस्ट ट्रॉफी की ऐतिहासिक जीत।
  • 2003: विश्व कप के फाइनल तक का सफर।
  • 2004: पाकिस्तान की धरती पर ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज फतह।

गांगुली ने न केवल मैच जीते, बल्कि उन्होंने युवराज, कैफ, भज्जी और सहवाग जैसे लड़ाकों की वो फौज तैयार की, जिसने भारतीय क्रिकेट को दोबारा जिंदा कर दिया।

news desk

Recent Posts

20 साल में बनाया था हिज्बुल्लाह ने ये गुप्त ठिकाना, इजरायल ने एक झटके में कर दिया तबाह

नई दिल्ली: इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने दावा किया है कि उसने दक्षिणी लेबनान में…

6 hours ago

‘न टॉयलेट फ्लश करें, न हाथ धोएं, न नहाएं…’ इस शहर में क्यों जारी करना पड़ा ऐसा हैरान करने वाला आदेश?

नई दिल्ली: सोचिए, अगर एक सुबह उठते ही प्रशासन की ओर से संदेश मिले कि…

7 hours ago

स्पेन में 50 हजार प्रवासियों की एंट्री से क्यों घबराया पूरा यूरोप? इटली-फ्रांस में भी अलर्ट, जानिए क्या है पूरा संकट

नई दिल्ली: स्पेन के उत्तरी अफ्रीकी एन्क्लेव सेउटा में मोरक्को की ओर से बड़ी संख्या…

7 hours ago

कोयला खदान में मौत का धमाका! 32 मजदूरों की गई जान, आखिर कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?

नई दिल्ली: पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में स्थित एक कोयला खदान में हुए भीषण…

7 hours ago

स्पेन की सीमा पर बेकाबू हालात! मोरक्को से घुसपैठ की कोशिश में 18 की मौत, हजारों प्रवासियों के पहुंचने से सेना तैनात

नई दिल्ली: स्पेन के उत्तरी अफ्रीकी एन्क्लेव सेउटा में मोरक्को से बड़ी संख्या में प्रवासियों…

7 hours ago

‘सीढ़ियां मलबे में दब गईं, खिड़की से कूदकर बचाई जान’… भिवंडी हादसे के चश्मदीदों ने सुनाई रोंगटे खड़े कर देने वाली आपबीती

मुंबई: महाराष्ट्र के भिवंडी में चार मंजिला कोहिनूर बिल्डिंग के एक हिस्से के ढहने से…

7 hours ago