मेरठ के कुख्यात बदमाश विनय त्यागी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। रुड़की कारागार से पेशी पर ले जाते समय अज्ञात हमलावरों ने उस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।
अचानक हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और दहशत के माहौल में लोग इधर-उधर छिपते नजर आए।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हमले में विनय त्यागी को दो गोलियां लगी हैं, जबकि ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मी भी गोलीबारी की चपेट में आकर घायल हो गए। सभी घायलों को आनन-फानन में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हमलावरों की तलाश में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है, ताकि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके।
इस पूरे घटनाक्रम पर पुलिस का बयान भी सामने आया है। पुलिस के अनुसार, बुधवार दोपहर पुलिस टीम मेरठ निवासी बदमाश विनय त्यागी को जेल से अदालत में पेशी के लिए ले जा रही थी। इसी दौरान लक्सर क्षेत्र में पहले से घात लगाए बदमाशों ने अचानक पुलिस वाहन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
सुबह का समय शरीर और दिमाग दोनों के लिए बेहद अहम माना जाता है। यही…
भारतीय पहनावे में सलवार सूट हमेशा से महिलाओं की पहली पसंद रहे हैं, लेकिन अब…
तमिलनाडु की राजनीति में 2026 विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक संदेश देते हुए अभिनेता…
ईरान ने मिनाब में एक स्कूल पर हुए घातक मिसाइल हमले को लेकर बड़ा दावा…
ग्रेटर नोएडा (दादरी). उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के दादरी में Akhilesh Yadav ने एक…
मध्य पूर्व में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। United States और Israel मिलकर Iran…