राज्य

यूपी में राष्ट्रीय अल्पसंख्यंक सभा को मिला नया नेतृत्व, सैय्यद शुएब नकवी आगा को सौंपी गई कमान

राष्ट्रीय अल्पसंख्यंक सभा ने उत्तर प्रदेश में संगठन को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम फैसला लिया है। संगठन ने सैय्यद शुएब नकवी आगा को उत्तर प्रदेश इकाई का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय संयोजक श्री अफरोज अलाउद्दीन की सहमति से की गई है, जिसे संगठन के भीतर सकारात्मक कदम के रूप में देखा जा रहा है।

संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का कहना है कि सैय्यद शुएब नकवी आगा भारतीय संविधान के मूल्यों में गहरी आस्था रखते हैं और अल्पसंख्यंक समाज के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार सक्रिय रहे हैं। उनके अनुभव और ज़मीनी जुड़ाव से उत्तर प्रदेश में संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में संगठन की पहुंच गांवों और कस्बों तक और मजबूत होगी।

राष्ट्रीय अल्पसंख्यंक सभा का मानना है कि यह नियुक्ति सिर्फ एक संगठनात्मक बदलाव नहीं, बल्कि न्याय, समानता और सामाजिक समरसता को आगे बढ़ाने की दिशा में एक ठोस कदम है। संगठन ने सैय्यद शुएब नकवी आगा को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि वे सभी समुदायों को साथ लेकर चलेंगे। आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में अल्पसंख्यंक मुद्दों पर संगठन की आवाज और मजबूती से उठेगी।

news desk

Recent Posts

भूटान क्यों बढ़ा रहा बौद्ध कूटनीति का दायरा? गेलेफू से मंदिरों तक बदलती रणनीति के पीछे क्या है बड़ा मकसद

थिम्पू: हिमालय में भारत और चीन के बीच स्थित भूटान अपनी सुरक्षा, राष्ट्रीय पहचान और…

8 hours ago

सिक्किम का ये गांव अब रहने लायक नहीं! 32 घर तबाह, 107 लोग राहत शिविर में; उजड़ने से पहले जानिए पीड़ितों को क्या मिलेगा

पश्चिम सिक्किम: लगातार बारिश, भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ ने रिम्बी गांव के सामने बड़ा…

8 hours ago

कर्मचारियों को फिर मिलेगी OPS, शिक्षामित्रों को शिक्षक बनने का मौका; चुनाव से पहले अखिलेश यादव के बड़े ऐलान

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को…

8 hours ago

पति के प्राइवेट पार्ट पर पत्नी ने क्यों डाल दिया तेजाब? दो साल पहले हुई थी लव मैरिज, ससुराल पहुंचते ही बिगड़ी बात

आजमगढ़: जिले में शनिवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां ससुराल पहुंचे युवक के…

8 hours ago

UPI पेमेंट पर नए चार्ज पर रोक की मांग खारिज: सुप्रीम कोर्ट के नोटिस से गरमाया डिजिटल ट्रांजैक्शन का मुद्दा!

क्या अब रोजमर्रा के ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करना महंगा होने वाला है? सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार…

8 hours ago

ईवीएम पर फिर मायावती का बड़ा सवाल, बोलीं- बैलेट पेपर से हों चुनाव; चंद्रशेखर आजाद की जीत को लेकर BJP पर लगाया गंभीर आरोप

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को ईवीएम के इस्तेमाल को लेकर…

9 hours ago