'शगुन' को लेकर आगबबूला हुए राकेश रोशन!
बॉलीवुड के सबसे ग्रेसफुल परिवारों में से एक, रोशन परिवार में इन दिनों शहनाइयां गूंज रही हैं। ऋतिक रोशन के कजिन भाई ईशान रोशन (राजेश रोशन के बेटे) ने ऐश्वर्या सिंह के साथ सात फेरे लिए। लेकिन जहां एक तरफ ऋतिक के डांस मूव्स ने इंटरनेट का पारा हाई कर दिय है, वहीं दूसरी तरफ एक ऐसी घटना हुई जिसने सीनियर रोशन, यानी राकेश रोशन का पारा सातवें आसमान पर पहुंचा दिया!
क्या है पूरा मामला?
शादी की रस्में पूरी होने के बाद जब दूल्हा-दुल्हन घर की ओर बढ़ रहे थे, तभी बीच रास्ते में शगुन मांगने वाले किन्नरों की टोली ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। वायरल वीडियो की मानें तो, रोशन परिवार ने अपनी ओर से शगुन दे दिया था, लेकिन टोली उस रकम से खुश नहीं थी।
जब ‘कृष’ के पापा को आया गुस्सा!
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिख रहा है कि बात इतनी बढ़ गई कि राकेश रोशन को खुद गाड़ी से उतरना पड़ा और स्तिथि संभालनी पड़ी। बताया जा रहा है कि किन्नर भारी भरकम रकम की मांग पर अड़े थे।
शांति से समझाने की कोशिश जब नाकाम रही, तो राकेश रोशन काफी गुस्से में नजर आए। वीडियो में उनके चेहरे की नाराजगी साफ बयां कर रही है कि खुशी के माहौल में इस ‘शगुन ड्रामे’ ने उनका मूड खराब कर दिया।
एक तरफ ‘गुस्सा’ तो दूसरी तरफ ‘डांस का तड़का’
हालांकि, इस छोटे से विवाद के अलावा शादी की रौनक देखते ही बन रही थी। ‘वॉर’ स्टार ऋतिक रोशन ने अपने दोनों बेटों के साथ मिलकर फ्लोर पर आग लगा दी।
सबा और सुजैन एक छत के नीचे: शादी में ऋतिक की लेडी लव सबा आजाद और उनकी एक्स-वाइफ सुजैन खान (बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ) भी नजर आईं, जिसने पैपराजी का ध्यान अपनी ओर खींचा।
थिम्पू: हिमालय में भारत और चीन के बीच स्थित भूटान अपनी सुरक्षा, राष्ट्रीय पहचान और…
पश्चिम सिक्किम: लगातार बारिश, भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ ने रिम्बी गांव के सामने बड़ा…
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को…
आजमगढ़: जिले में शनिवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां ससुराल पहुंचे युवक के…
क्या अब रोजमर्रा के ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करना महंगा होने वाला है? सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार…
लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को ईवीएम के इस्तेमाल को लेकर…