मुंबई: बीएमसी समेत महाराष्ट्र के 29 नगर निकाय चुनाव के लिए आज मतदान शुरू हो गया है। चुनावी मैदान में बीजेपी और उसके सहयोगी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं, वहीं विपक्ष भी इस बार पहले से मजबूत दिख रहा है।
इस चुनाव की खास बात यह है कि एनसीपी ने अकेले ही चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया है, जबकि ठाकरे परिवार भी पूरी ताकत के साथ चुनावी लड़ाई में शामिल है। पिछली बार ये नगर निगम चुनाव 2017 में हुए थे।
इस बार बीजेपी की नेतृत्व वाली महायुति का मुकाबला ठाकरे बंधुओं उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के कड़े प्रतिद्वंद्विता से देखने को मिल रहा है।
वैसे तो महाराष्ट्र में 29 नगर निगमों के चुनाव एक ही दिन हो रहे हैं, लेकिन सभी की निगाहें 70,000 करोड़ रुपये से अधिक के बजट वाली बीएमसी पर टिक गई हैं। पिछले बीएमसी चुनावों के दौरान मराठी और गैर-मराठी, साथ ही मुस्लिम मेयर को लेकर खूब विवाद देखने को मिला था।
इस बार बीएमसी में कुल 227 वार्डों के लिए चुनाव हो रहे हैं। इन वार्डों में कुल 1,700 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 822 पुरुष और 878 महिला उम्मीदवार शामिल हैं।
सुबह 7:30 बजे से मतदान शुरू हो गया। मुंबई में कुल करीब 1 करोड़ 3 लाख 44 हजार मतदाता हैं, जिनमें 55 लाख 16 हजार पुरुष, 48 लाख 26 हजार महिलाएं और 1,099 अन्य मतदाता शामिल हैं। इस बार वोटिंग के लिए 2,000 से अधिक जगहों पर कुल 10,231 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। मतदान सुबह 7:30 बजे शुरू होकर शाम 5:30 बजे तक जारी रहेगा।
राज्य के अलग-अलग हिस्सों में 893 वार्डों में फैली 2,869 सीटों के लिए प्रतिनिधि चुने जाएंगे, जिनमें मुंबई और उसके आस-पास के इलाके के साथ-साथ पुणे भी शामिल हैं।
वोटों की गिनती शुक्रवार सुबह शुरू होगी। 16 जनवरी को कुल 23 काउंटिंग सेंटर्स पर मतदान की गिनती होगी। पहले दो वार्डों के वोट यानी कुल 46 वोट एक साथ गिने जाएंगे, उसके बाद अगले दो वार्डों यानी अगले 46 वोटों की गिनती इसी क्रम में जारी रहेगी।
अगर आप कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे…
इजरायल में सत्ता परिवर्तन की बढ़ी संभावना, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग रविवार को करेंगे सरकार गठन…
दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण एक बार फिर गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। राजधानी की…
दिवाली का त्योहार हो और बात फैशन की हो, तो हर कोई कुछ खास पहनना…
नेशनल कॉन्फ्रेंस में बगावत के संकेत, 18 से 20 विधायक नाराज; इस्तीफे स्वीकार हुए तो…
उत्तर प्रदेश की सियासत में एनडीए के भीतर सीटों के बंटवारे को लेकर नए समीकरण…