Trending News

ट्रंप की धमकी के बीच ईरानी विदेश मंत्री ने जयशंकर को किया फोन, जानिए क्या हुई बातचीत

ईरान में इस वक्त हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। मौजूदा सरकार के खिलाफ जहां एक ओर लोग सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बड़ी संख्या में लोग सरकार के समर्थन में भी खुलकर सामने आ रहे हैं।

आम जनता में नाराज़गी जरूर है, लेकिन फिलहाल सरकार को बदलने की कोई व्यापक मांग नजर नहीं आ रही है। इसी बीच लोग सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इजरायल के दखल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और मौजूदा सरकार को समर्थन जता रहे हैं।

दूसरी तरफ अमेरिका लगातार ईरान को धमकी दे रहा है। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि अमेरिका किसी भी वक्त ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने की बात कह रहा है। बढ़ते तनाव को देखते हुए भारत ने भी सतर्कता बढ़ा दी है और अपने नागरिकों के लिए अलर्ट जारी किया है।

ईरान में गहराते संकट के बीच भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची के बीच बुधवार देर शाम फोन पर बातचीत हुई। इस बातचीत में मौजूदा हालात और क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की गई।

इस बातचीत की जानकारी देते हुए विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,
“ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची का फोन आया। हमने ईरान और उसके आसपास उभरती स्थिति पर चर्चा की।”

यह बातचीत भारत सरकार की ओर से ईरान के मौजूदा हालात को देखते हुए भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी किए जाने के कुछ घंटे बाद हुई। तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी में ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द देश छोड़ने की सलाह दी है।

गौरतलब है कि यह बातचीत भारत सरकार द्वारा ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी किए जाने के कुछ ही घंटे बाद हुई। तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द देश छोड़ने की सलाह दी है।

दूतावास की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि ईरान में मौजूद भारतीय छात्र, तीर्थयात्री, कारोबारी और पर्यटक उपलब्ध विमानों या अन्य सुरक्षित साधनों से वहां से बाहर निकलें। साथ ही नागरिकों को सतर्क रहने, पासपोर्ट और अन्य पहचान संबंधी दस्तावेज हर समय अपने पास रखने और प्रदर्शन स्थलों से दूर रहने की हिदायत दी गई है।

भारतीय नागरिकों से यह भी अपील की गई है कि वे तेहरान स्थित भारतीय दूतावास के संपर्क में बने रहें और किसी भी आपात स्थिति में दूतावास द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें।

news desk

Recent Posts

Delhi Jantar Mantar Protest: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर बवाल, 700 से ज्यादा हिरासत में; 10 अक्टूबर को ‘जंतर मंतर 2.0’ का ऐलान

राजधानी दिल्ली का ऐतिहासिक जंतर-मंतर इस वक्त देश की सबसे सुलगती राजनीतिक आग की चपेट…

2 hours ago

Samsung Galaxy S27 Ultra: सैमसंग लवर्स के लिए बड़ी खबर! दो 200MP कैमरे और धांसू फीचर्स के साथ आएगा नया स्मार्टफोन

सैमसंग (Samsung) के चाहने वालों के लिए एक बेहद रोमांचक खबर सामने आई है। कंपनी…

3 hours ago

बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों का कमाल, बुमराह-दुबे ने पलटा फाइनल का पासा; पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड

एशियन गेम्स 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय मेंस क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए…

4 hours ago

‘आप’ को बड़ा झटका! मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने थामा कांग्रेस का हाथ

भारतीय राजनीति के गलियारों में एक ऐसा राजनीतिक भूचाल आया है, जिसने सबको सकते में…

6 hours ago

सलमान खान के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! सरकार से क्लियरेंस मिलने के बाद साफ हुआ ‘मातृभूमि’ की रिलीज का रास्ता

सिनेमा के गलियारों में खलबली मच गई है और फैंस के दिलों की धड़कनें तेज…

7 hours ago