Trending News

असम में बीजेपी को लगा तगड़ा झटका! 4 बार के सांसद राजन गोहेन समेत 17 नेताओं ने दिया इस्तीफा.

2026 के विधानसभा चुनाव से पहले असम में बीजेपी की राजनीति गहरे संकट में आ गयी है. चार बार के सांसद और मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके राजन गोहेन ने पार्टी से इस्तीफा देकर ऐसा सियासी तूफान खड़ा कर दिया है, जिसकी गूंज दिल्ली तक सुनाई दे रही है. हैरानी की बात ये नहीं कि गोहेन गए, बल्कि यह है कि उनके साथ 17 और वरिष्ठ नेता भी बीजेपी छोड़ चुके हैं. माना जा रहा है कि पार्टी में असंतोष को लेकर ये इस्तीफे हुआ है.

गोहेन – “अब पार्टी जनता की नहीं रही”

राजन गोहेन ने पार्टी छोड़ने के साथ ही बीजेपी नेतृत्व पर तीखे वार किए. उन्होंने कहा कि “बीजेपी अब सिर्फ सत्ता की भूखी मशीन बन चुकी है, जो असम की अस्मिता और असली जनभावनाओं को रौंद रही है. बाहरी लोगों को बसाकर पार्टी राज्य की पहचान को मिटा रही है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पार्टी ने धर्म और जाति की राजनीति को अपना एजेंडा बना लिया है और पुराने जमीनी कार्यकर्ताओं को पूरी तरह हाशिए पर डाल दिया गया है. आगे गोहेन ने कहा की “अब पार्टी चंद बाहरी चेहरों के इशारों पर चल रही है, जिनका असम की मिट्टी से कोई वास्ता नहीं,” 

गोहेन ने अपने बयान में साफ इशारा दिया कि अब सिर्फ क्षेत्रीय पार्टी ही असम के लोगों की आवाज़ बन सकती है. उनकी इस बात को राजनीतिक विश्लेषक किसी नए मोर्चे या क्षेत्रीय गठबंधन की भूमिका के तौर पर देख रहे हैं. अब बड़ा सवाल ये सामने आ रहा है की क्या गोहेन कांग्रेस के साथ जाएंगे? या फिर एक नया राजनीतिक विकल्प गढ़ेंगे?

news desk

Recent Posts

1 अक्टूबर से PF को लेकर बड़ा बदलाव! 25 हजार रुपये तक की सैलरी वालों पर क्या पड़ेगा असर, जानिए किसे मिलेगा सीधा फायदा

नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO से जुड़े नियमों में 1 अक्टूबर से…

6 hours ago

11,600mAh की बैटरी और बॉक्स में S Pen… Samsung ने उतारे दो धांसू फ्लैगशिप टैबलेट, कीमत भी जान लीजिए

नई दिल्ली: Samsung ने ग्लोबल बाजार में अपनी नई Galaxy Tab S12 सीरीज के दो…

6 hours ago

IND vs WI 2nd ODI: शुभमन गिल का महा-रिकॉर्ड, दोहरा शतक जड़कर भारत को दिलाई ऐतिहासिक जीत; तोड़ा सहवाग का रिकॉर्ड

गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे…

6 hours ago

CEO ने कहा- ‘मालिक की तरह सोचो’, कर्मचारी ने पूछा- ‘तो 50% हिस्सेदारी देंगे?’ 5 बजते ही बैग उठाया और निकल गया

नई दिल्ली: दफ्तर में कर्मचारियों से ज्यादा जिम्मेदारी और समर्पण की उम्मीद करना आम बात…

6 hours ago