Trending News

भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने की PK से मुलाकात, आरा से नहीं मिला टिकट तो निर्दलीय लड़ेंगी चुनाव?

चुनावी मैदान में ननद भाभी, सास बहु, देवरानी जेठानी की जंग तो देखने को मिल जाती है. लेकिन बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में पति और पत्नी की दिलचस्प लड़ाई देखने को मिल रही है. हम बात कर रहे हैं भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह की जिसमें अब एंट्री ली है चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने.

जहां एक ओर पवन सिंह का राजनीतिक और निजी जीवन मीडिया की सुर्खियों में है, वहीं उनकी पत्नी ज्योति सिंह अब खुद को एक सशक्त राजनीतिक आवाज़ के रूप में पेश करने की तैयारी में हैं. इसी सिलसिले में उन्होने प्रशांत किशोर से मुलाकात की जिसके बाद बिहार की सियासत में एक नया मोर्चा खुलने का संकेत मिल रहा है.

ज्योति सिंह जब प्रशांत किशोर से मिलने पहुंची तो कयास लगने लगे कि वो जनसुराज से टिकट के लिए बात करने गई थी. इस मुलाकात के बाद ज्योति सिंह ने कहा कि ‘यहां मैं टिकट मांगने नहीं, न्याय मांगने आई हूं. मेरे साथ जो हुआ, वो किसी और महिला के साथ ना हो. मैं उन आवाज़ों को जोड़ना चाहती हूं जो आज भी चुप हैं’.

वहीं प्रशांत किशोर ने कहा कि ‘हम किसी के निजी मामले में हस्तक्षेप नहीं करते. ज्योति सिंह से दो साल पहले भी हमारी सामान्य बातचीत हुई थी. आरा सीट से हमारा उम्मीदवार पहले ही तय है. डॉ. विजय गुप्ता. वहां कोई बदलाव नहीं होगा’.

फिलहाल प्रशांत किशोर के बयान से लग रहा है कि आरा सीट से ज्योति सिंह को टिकट नहीं मिलेगा. आरा सीट की चर्चा इसलिए है क्योंकि पवन सिंह के भी आरा सीट से ही चुनाव लड़ने की चर्चा है. कहा जा रहा है कि ज्योति सिंह पवन सिंह के खिलाफ ही चुनाव मैदान में उतरना चाह रही है. ऐसे में सवाल है कि क्या ज्योति सिंह किसी और पार्टी से मैदान में उतरेंगी या निर्दलीय ये अभी साफ नहीं है.

इसके पहले पवन सिंह को लेकर ज्योति लगातार बयान देती रही हैं, उन्होने पवन सिंह और अक्षरा सिंह के रिश्तों को लेकर भी बयान दिया था. इसके अलावा हाल ही में उनका वीडियो भी वायरल हुआ था. वहीं पवन सिंह ने भी ज्योति सिंह के खिलाफ बयान दिया था. पर्सनल लाइफ में दोनों की बॉंडिंग अच्छी नहीं है और यही कारण है कि दोनों के आमने सामने चुनाव लड़ने की चर्चा है.

news desk

Recent Posts

बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर बड़ा बदलाव? 18 साल से कम उम्र वालों के अकाउंट पर लग सकती है रोक

नई दिल्ली: बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार सोशल मीडिया के नियमों में…

39 minutes ago

Nothing का नया Headphone (1) Pro लॉन्च, 68 घंटे की बैटरी और 46dB ANC के साथ साउंड का तगड़ा पैकेज

नई दिल्ली: साउंड और प्रीमियम ऑडियो के शौकीनों के लिए Nothing ने अपना नया फ्लैगशिप…

41 minutes ago

अक्टूबर में लॉन्ग वीकेंड का बना रहे हैं प्लान? दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु से 5 घंटे में पहुंचें इन शानदार जगहों पर

नई दिल्ली: अक्टूबर का महीना घूमने-फिरने के शौकीनों के लिए खास रहने वाला है। इस…

44 minutes ago

पितृ पक्ष में ये 5 काम कर लिए तो दूर हो सकता है पितृ दोष! जानें तर्पण से लेकर दान तक कौन-से उपाय माने जाते हैं शुभ

नई दिल्ली: हिंदू धर्म में पितृ पक्ष को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त…

47 minutes ago

जितिया पारण की थाली में क्या-क्या रखें? इन 7 पारंपरिक चीजों के बिना अधूरी मानी जाती है थाली

पटना: जितिया व्रत संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना से रखा जाता है।…

52 minutes ago