Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: बिहार चुनाव 2025: महागठबंधन ने जारी किया घोषणापत्र, रोजगार, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण पर विशेष फोकस
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > बिहार चुनाव 2025: महागठबंधन ने जारी किया घोषणापत्र, रोजगार, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण पर विशेष फोकस
Trending Newsराज्य

बिहार चुनाव 2025: महागठबंधन ने जारी किया घोषणापत्र, रोजगार, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण पर विशेष फोकस

news desk
Last updated: October 28, 2025 5:53 pm
news desk
Share
महागठबंधन ने जारी किया घोषणापत्र
महागठबंधन ने जारी किया घोषणापत्र
SHARE

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले महागठबंधन ने आज पटना के होटल मौर्या में अपना घोषणापत्र जारी किया, जिसका नाम ‘तेजस्वी प्रण’ रखा गया है. इस अवसर पर तेजस्वी यादव के साथ कांग्रेस के पवन खेड़ा, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी, दीपांकर भट्टाचार्य और अन्य सहयोगी दलों के नेता मौजूद रहे. कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि महागठबंधन ने सबसे पहले सीएम फेस घोषित किया और अब सबसे पहले मेनिफेस्टो जारी किया है.

हर परिवार को नौकरी और महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता का वादा

घोषणापत्र में वादा किया गया है कि महागठबंधन की सरकार बनने के 20 दिनों के भीतर हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने और 5 डिसिमल जमीन देने का अधिनियम लाया जाएगा. महिलाओं को ₹2,500 प्रतिमाह की सहायता राशि मिलेगी, वहीं बेटियों के लिए ‘BETI’ और माताओं के लिए ‘MAI’ योजना शुरू होगी. साथ ही, संविदाकर्मियों को स्थायी करने, जीविका दीदियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा और ₹30,000 वेतन देने की घोषणा की गई है.

शिक्षा, रोजगार और किसानों पर विशेष ज़ोर

महागठबंधन ने सवा करोड़ से अधिक रोजगार सृजन, ग्रेजुएट युवाओं को ₹2,000 और पोस्ट ग्रेजुएट्स को ₹3,000 बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया है. प्रत्येक अनुमंडल में महिला कॉलेज और 136 प्रखंडों में नए डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा भी की गई है. किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल खरीद की गारंटी, 200 यूनिट मुफ्त बिजली, ₹25 लाख तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा और ओल्ड पेंशन स्कीम की वापसी जैसे बड़े वादे घोषणापत्र में शामिल हैं.

“तेजस्वी प्रण” तय करेगा बिहार का भविष्य

तेजस्वी यादव ने कहा कि यह सिर्फ चुनावी दस्तावेज नहीं, बल्कि एक न्यायपूर्ण और समृद्ध बिहार के निर्माण का संकल्प है. तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एनडीए सरकार पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि बीते 20 वर्षों में बिहार विकास नहीं, बल्कि पलायन, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया है.

उन्होंने दावा किया कि इस बार जनता बदलाव के मूड में है और “तेजस्वी प्रण” बिहार के भविष्य की नई दिशा तय करेगा. वहीं वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि महागठबंधन अगले 30-35 वर्षों तक बिहार की जनता की सेवा करेगा और युवाओं, किसानों व महिलाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने जोड़ा कि यह घोषणापत्र सिर्फ वादों की सूची नहीं, बल्कि बिहार को फिर से आत्मनिर्भर और सम्मानजनक राज्य बनाने का रोडमैप है.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #BiharDevelopment, #BiharElection2025, #BiharPolitics, #BreakingNews, #Congress, #Education, #ElectionNews, #Employment, #IndianPolitics, #indianpresshouse, #Mahagathbandhan, #Manifesto, #MukeshSahani, #PoliticalUpdates, #RJD, #TejashwiPran, #TejashwiYadav, #WomenEmpowerment
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article बिहार में अखिलेश की एंट्री कैसे बदल देगी चुनावी समीकरण ?
Next Article क्या बिहार चुनाव का असर यूपी पर भी पड़ेगा ?

फीचर

View More

यूपी 2027: 86 आरक्षित सीटों पर क्यों टिकी सबकी नजर? 2024 के नतीजों ने बदला दलित वोट का सियासी गणित

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में दलित वोट फिर केंद्र में है। 403 विधानसभा सीटों में 86 सीटें SC-ST के…

By news desk 7 Min Read

लखनऊ के KGMU से जुड़े अध्ययन में मां के दूध के 100 सैंपल में मिले जहरीले रसायन, भारी धातुओं ने बढ़ाई चिंता

लखनऊ। नवजात शिशुओं के लिए अमृत माना जाने वाला मां का दूध…

3 Min Read

26 सितंबर की रात आसमान में दिखेगा खास चांद, जानिए Harvest Moon क्यों कहलाता है फसल का चांद

नई दिल्ली: सितंबर की पूर्णिमा को खास माना जाता है और इसे…

8 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsवर्ल्ड

भूटान क्यों बढ़ा रहा बौद्ध कूटनीति का दायरा? गेलेफू से मंदिरों तक बदलती रणनीति के पीछे क्या है बड़ा मकसद

थिम्पू: हिमालय में भारत और चीन के बीच स्थित भूटान अपनी सुरक्षा, राष्ट्रीय पहचान और अस्तित्व से जुड़ी चुनौतियों के…

8 Min Read
Trending Newsसियासी

कर्मचारियों को फिर मिलेगी OPS, शिक्षामित्रों को शिक्षक बनने का मौका; चुनाव से पहले अखिलेश यादव के बड़े ऐलान

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कई बड़े ऐलान किए।…

5 Min Read
Trending Newsअन्यबाजार

UPI पेमेंट पर नए चार्ज पर रोक की मांग खारिज: सुप्रीम कोर्ट के नोटिस से गरमाया डिजिटल ट्रांजैक्शन का मुद्दा!

क्या अब रोजमर्रा के ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करना महंगा होने वाला है? सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को 2,000 रुपये से अधिक…

4 Min Read
Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

ईवीएम पर फिर मायावती का बड़ा सवाल, बोलीं- बैलेट पेपर से हों चुनाव; चंद्रशेखर आजाद की जीत को लेकर BJP पर लगाया गंभीर आरोप

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को ईवीएम के इस्तेमाल को लेकर चुनाव आयोग और बीजेपी पर…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?