Trending News

16 राज्यों में मौसम का बड़ा अलर्ट, दिल्ली-UP-बिहार समेत इन इलाकों में भारी बारिश और 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 30 अगस्त को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर समेत 16 राज्यों में बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी की है। कुछ इलाकों में हवाओं की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के बीच भूस्खलन और नदियों के जलस्तर बढ़ने का खतरा भी जताया गया है।

किसानों को भी मौसम को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है। तेज हवाओं और ओलावृष्टि की स्थिति में फसलों को नुकसान हो सकता है। मौसम में बदलाव के पीछे कई मौसमी प्रणालियां सक्रिय हैं, जिससे आने वाले घंटों में कुछ क्षेत्रों में बारिश और आंधी का असर बढ़ सकता है।

16 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, आज उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, गुजरात, महाराष्ट्र, केरल और तमिलनाडु में बारिश और आंधी का असर देखने को मिल सकता है। पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

दिल्ली में बारिश के साथ तेज हवाएं

दिल्ली में आज कई इलाकों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं और इनकी रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है। राजधानी में अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम खराब

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज तेज बारिश और आंधी की संभावना है। मेरठ, मथुरा, मुजफ्फरनगर, आगरा, चित्रकूट, बांदा, सोनभद्र, मिर्जापुर, कानपुर, बदायूं, आजमगढ़, सीतापुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, गोरखपुर और प्रयागराज समेत कई जिलों में मौसम खराब रह सकता है।

बिहार में बारिश के साथ तेज हवाओं का असर

बिहार के कई हिस्सों में भारी बारिश और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी है। पटना, सिवान, सारण, भोजपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, किशनगंज, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, सहरसा और सुपौल में बारिश के साथ तेज हवा चलने की संभावना है।

झारखंड में भी आंधी-बारिश की संभावना

झारखंड के जमशेदपुर, बोकारो, दुमका, रांची, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, पलामू, धनबाद, साहेबगंज और हजारीबाग समेत कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है। इसके साथ तेज हवाओं का असर भी देखने को मिल सकता है।

उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा

उत्तराखंड के कई हिस्सों में तेज बारिश के साथ आंधी की संभावना है। ऋषिकेश, देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, चमोली, हरिद्वार और रुद्रप्रयाग में मौसम खराब रह सकता है। पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और सड़कें बाधित होने का खतरा बना हुआ है।

हिमाचल प्रदेश में 30-31 अगस्त को बारिश

हिमाचल प्रदेश में 30 और 31 अगस्त को कई जगहों पर बारिश का दौर जारी रह सकता है। शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, बिलासपुर, सोलन और लाहौल-स्पीति में भारी बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

जम्मू-कश्मीर में गरज-चमक के साथ बारिश

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम, अनंतनाग, कठुआ, पुंछ, जम्मू, बारामूला, उधमपुर, किश्तवाड़, गांदरबल, शोपियां और रियासी में बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है।

पश्चिम बंगाल में भारी बारिश का अनुमान

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कूचबिहार, बीरभूम, कोलकाता, हावड़ा और कलिम्पोंग में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। कोलकाता में आज अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

पंजाब और राजस्थान में भी बिगड़ेगा मौसम

पंजाब के पठानकोट, अमृतसर, जालंधर, पटियाला, संगरूर, बठिंडा, गुरदासपुर, कपूरथला और लुधियाना में तेज बारिश और आंधी की संभावना है।

राजस्थान के जोधपुर, उदयपुर, कोटा, बारां, अजमेर, करौली, दौसा, नागौर, पाली, भरतपुर और सीकर में बारिश के साथ तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है।

मध्य प्रदेश के कई जिलों में आंधी-बारिश

मध्य प्रदेश के ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, विदिशा, सागर, दमोह, रायसेन, भोपाल, मऊगंज, मैहर, मुरैना, श्योपुर, झाबुआ, खरगोन, खंडवा, जबलपुर, नीमच और इंदौर में तेज बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है।

vineet verma

Recent Posts

पत्नी का प्रेम प्रसंग, नीला ड्रम और 590 दिन का इंतजार… सौरभ राजपूत हत्याकांड में कैसे मुस्कान-साहिल को मिली फांसी?

मेरठ: मेरठ के चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड में सौरभ राजपूत की हत्या से लेकर अदालत…

5 hours ago

नवरात्रि में जन्मे बच्चों को लेकर क्या कहती हैं धार्मिक मान्यताएं? जानें स्वभाव और मां दुर्गा के आशीर्वाद से जुड़ी खास बातें

नई दिल्ली: शारदीय नवरात्रि को मां दुर्गा की आराधना, शक्ति और भक्ति का विशेष पर्व…

5 hours ago

थायराइड है तो खाने की इन चीजों पर दें ध्यान! न्यूट्रिशनिस्ट ने 10 फूड्स की रैंकिंग में बताया क्या खाएं और किससे बचें

नई दिल्ली: थायराइड की समस्या होने पर खानपान को लेकर अक्सर उलझन रहती है। कौन-सी…

5 hours ago

PF में ₹1 लाख जमा हैं तो कितना पैसा निकाल पाएंगे? शादी, इलाज और नौकरी छूटने पर जानें पूरा हिसाब

नई दिल्ली: नौकरी के दौरान जमा होने वाला प्रोविडेंट फंड (PF) रिटायरमेंट के लिए बचत…

5 hours ago

अंकिता भंडारी केस: इंडिया गेट पर धरने पर बैठे माता-पिता, राहुल-प्रियंका मिलने पहुंचे; दुष्यंत गौतम पर उठे सवाल

नई दिल्ली: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग और दुष्यंत गौतम को सिक्किम का…

5 hours ago