Trending News

गन्ना किसानों के लिए बड़ी राहत: यूपी सरकार ने बढ़ाया ₹30 प्रति क्विंटल मूल्य, किसानों को मिलेगा 3,000 करोड़ का अतिरिक्त लाभ

उत्तर प्रदेश सरकार ने गन्ना किसानों के हित में ऐतिहासिक फैसला लिया है. राज्य सरकार ने पेराई सत्र 2025-26 के लिए गन्ने के मूल्य में ₹30 प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की घोषणा की है. इस निर्णय से प्रदेशभर के लाखों गन्ना किसानों को सीधा फायदा मिलेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी.

नए गन्ना मूल्य निर्धारण

सरकार के नए आदेश के अनुसार, अब अगेती प्रजाति के गन्ने का मूल्य ₹400 प्रति क्विंटल और सामान्य प्रजाति का ₹390 प्रति क्विंटल तय किया गया है. इस मूल्य वृद्धि से राज्य के किसानों को लगभग ₹3,000 करोड़ का अतिरिक्त भुगतान होने की उम्मीद है.

‘स्मार्ट गन्ना किसान’ प्रणाली से पूरी प्रक्रिया डिजिटल

राज्य सरकार ने बताया कि गन्ना उद्योग में पारदर्शिता और दक्षता लाने के लिए अब पूरी प्रक्रिया डिजिटल हो चुकी है. ‘स्मार्ट गन्ना किसान’ प्रणाली के माध्यम से गन्ना क्षेत्रफल पंजीकरण, सट्टा, कलेण्डरिंग और पर्ची वितरण की पूरी व्यवस्था ऑनलाइन कर दी गई है. इससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त हो गई है और किसानों को उनका भुगतान सीधे डीबीटी के जरिए बैंक खातों में मिल रहा है. इस डिजिटल पहल को भारत सरकार ने “मॉडल सिस्टम” घोषित किया है, जिसे अन्य राज्यों में भी अपनाने की सिफारिश की गई है.

एथेनॉल उत्पादन में उत्तर प्रदेश देश सबसे आगे

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश ने एथेनॉल उत्पादन के क्षेत्र में देशभर में पहला स्थान हासिल किया है. राज्य में एथेनॉल उत्पादन 41 करोड़ लीटर से बढ़कर अब 182 करोड़ लीटर तक पहुंच गया है. साथ ही आसवनियों (Distilleries) की संख्या भी 61 से बढ़कर 97 हो गई है.

राज्य सरकार का यह कदम किसानों की आय बढ़ाने, गन्ना उद्योग को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने की दिशा में एक बड़ा और दूरगामी निर्णय माना जा रहा है.

news desk

Recent Posts

बुशरा बीवी की सेहत को लेकर परेशान इमरान खान, जेल से वकीलों को दिया बड़ा निर्देश, बोले- पहले पत्नी को बचाइए

आडियाला जेल में पीटीआई नेता गौहर अली से मुलाकात के दौरान की गुहार, बुशरा बीवी…

5 hours ago

‘सुबह 11 बजे शराब की बदबू’… राहुल गांधी का भगवंत मान पर बड़ा आरोप

पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की ‘इंसाफ रैली’ के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 hours ago

दिवाली से पहले अमूल ने दिया महंगाई का झटका, घी-मक्खन की कीमतें बढ़ीं, त्योहारों पर बिगड़ेगा रसोई का बजट

त्योहारी सीजन में डेयरी उत्पादों की बढ़ती मांग के बीच अमूल का फैसला, गुजरात और…

6 hours ago

शुरुआती झटकों और बारिश के बीच भारत की रोमांचक जीत, न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर सीरीज पर किया कब्जा

भारत ने बुधवार, 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए पहले रोमांचक…

6 hours ago

न तेल, न बाती, न स्विच! आखिर कैसे काम करता है पानी से जलने वाला यह स्मार्ट दीया?

दिवाली के त्योहार पर बाजार में इस बार स्मार्ट पानी वाले दीये चर्चा में हैं।…

6 hours ago