Trending News

बड़ी खबर: टी-20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, ईशान और रिंकू की वापसी… यहां देखें पूरी टीम

अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान आज कर दिया गया है। टीम की कमान सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है, जबकि उपकप्तान की जिम्मेदारी अक्षर पटेल को दी गई है। चोट के चलते शुभमन गिल को टीम में शामिल नहीं किया गया है, वहीं ऋषभ पंत को भी इस बार मौका नहीं मिला है।

टीम में उत्तर प्रदेश के उभरते सितारे रिंकू सिंह और कुलदीप यादव ने अपनी जगह बनाने में सफलता हासिल की है। रिंकू सिंह लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे थे, लेकिन बड़े टूर्नामेंट को देखते हुए बीसीसीआई ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है। इसके अलावा ईशान किशन की भी टीम इंडिया में वापसी हुई है।

गौरतलब है कि ईशान किशन और रिंकू सिंह ने रणजी ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसका उन्हें सीधा फायदा मिला और दोनों को टी-20 विश्व कप टीम में शामिल किया गया है।

2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम

4 बल्लेबाज- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और रिंकू सिंह
2 विकेटकीपर- संजू सैमसन (विकेटकीपर) और ईशान किशन (विकेटकीपर)
4 ऑलराउंडर- शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल
5 गेंदबाज- अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती

2026 टी20 वर्ल्ड कप के लीग स्टेज में भारत का शेड्यूल

7 फरवरी- यूएसए के खिलाफ मैच
12 फरवरी- नामीबिया के खिलाफ मैच
15 फरवरी- पाकिस्तान के खिलाफ मैच
18 फरवरी- नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच

news desk

Recent Posts

मायके से आई वो पोटली, जिसे खोलते ही नम हो जाती हैं बेटियों की आंखें! मगध की सावन पुरिया में छिपा है अपनों का प्यार

गया: मगध क्षेत्र में सावन का महीना केवल भगवान शिव की भक्ति और हरियाली से…

6 hours ago

40 दिन तक बिना नहाए रहते हैं पुरुष, फिर धरते हैं महिलाओं का रूप… राजस्थान की गवरी परंपरा क्यों है इतनी अनोखी?

उदयपुर: राजस्थान के मेवाड़ अंचल में भील आदिवासी समुदाय की गवरी लोकनाट्य परंपरा अपनी अनूठी…

6 hours ago

ट्रंप के ‘Economic D-Day’ पर ईरान का पलटवार, अराघची बोले- अमेरिका अपने संकट से ध्यान भटका रहा

अमेरिका और ईरान के बीच आर्थिक टकराव अब और तेज होता दिखाई दे रहा है।…

6 hours ago

टेलीफोन की लंबी कतारों से डिजिटल इंडिया तक: राजीव गांधी ने कैसे बदली भारत की तकनीकी तस्वीर?

कल्पना कीजिए उस दौर की, जब भारत में कंप्यूटर आम लोगों के लिए किसी अजूबे…

9 hours ago

कांग्रेस नेता व 1984 दंगा मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे सज्जन कुमार का निधन, सफदरजंग अस्पताल में तोड़ा दम

1984 के सिख विरोधी दंगे के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे कांग्रेस के…

9 hours ago