Trending News

दिल्ली एयरपोर्ट पर हंगामा: एयर इंडिया एक्सप्रेस के पायलट पर यात्री से मारपीट का आरोप, सोशल मीडिया पर लगाई न्याय की गुहार

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक यात्री के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है, जिसने एयरलाइन स्टाफ के व्यवहार और यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक पायलट ने यात्री अंकित दीवान पर हमला किया, जिससे वह घायल हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने अपनी खून से सनी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए डीजीसीए, एयर इंडिया और दिल्ली पुलिस को टैग कर न्याय की मांग की।

क्या है पूरा मामला ?

अंकित दीवान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बताया कि यह घटना दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर हुई। उनके मुताबिक, वह अपने परिवार के साथ यात्रा कर रहे थे और उनके साथ 4 महीने का बच्चा स्ट्रोलर में था। इसी कारण उन्हें स्टाफ के लिए बने सिक्योरिटी चेक से जाने को कहा गया। इसी दौरान कुछ स्टाफ लाइन तोड़ रहा था, जिस पर उन्होंने आपत्ति जताई। इस बात पर एयर इंडिया एक्सप्रेस के कैप्टन वीरेंद्र सेजवाल के साथ कहासुनी हो गई। आरोप है कि पायलट ने उन पर चिल्लाते हुए अपशब्द कहे और फिर हमला कर दिया, जिससे उनके चेहरे पर चोट लगी और खून निकल आया। अंकित ने बताया कि इस पूरी घटना को उनकी 7 साल की बेटी ने देखा, जो अब भी डरी हुई है।

एयरलाइन का बयान और पुलिस का रुख

मामले पर एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बयान जारी कर कहा है कि वह इस तरह के व्यवहार की कड़ी निंदा करती है। एयरलाइन के अनुसार, संबंधित पायलट घटना के समय दूसरी एयरलाइन में यात्री के रूप में यात्रा कर रहा था और जांच पूरी होने तक उसे सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद उन पर मामला आगे न बढ़ाने के लिए एक पत्र लिखने का दबाव डाला गया, नहीं तो फ्लाइट मिस होने और 1.2 लाख रुपये की छुट्टी बुकिंग खराब होने की धमकी दी गई।

दिल्ली पुलिस ने कहा है कि फिलहाल इस मामले में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं हुई है। पुलिस के मुताबिक, जैसे ही पीड़ित या एयरलाइन की ओर से औपचारिक शिकायत मिलेगी, मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

news desk

Recent Posts

क्या 15 अक्टूबर से लगने वाला MDR नियम होगा जनवरी 2027 तक पोस्टपोन? NPCI और वित्त मंत्रालय के बीच चर्चा तेज

देश में 15 अक्टूबर 2026 से 2,000 रुपये से अधिक के यूपीआई (UPI) ट्रांजैक्शन पर…

36 minutes ago

नाना पाटेकर के वो 10 डायलॉग, जिन्हें भुला नहीं पाएगा सिनेमा; थिएटर्स में गूंजती थीं सीटियां, आज भी हैं यादगार

नई दिल्ली: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे। 75…

52 minutes ago

45 मिनट तक CPR के बावजूद नहीं बची जान, आखिर इतना खतरनाक क्यों है Cardiac Arrest? जानें हार्ट अटैक से कितना अलग

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के…

1 hour ago

30 की उम्र से पहले चाणक्य की ये 9 बातें समझ लीं तो बदल सकती है जिंदगी की दिशा, सफलता के लिए बेहद जरूरी हैं ये सीख

नई दिल्ली: आचार्य चाणक्य को कौटिल्य और विष्णुगुप्त के नाम से भी जाना जाता है।…

1 hour ago

‘अच्छा नहीं लग रहा…’, आखिरी पलों में बेचैन थे नाना पाटेकर, दोस्त को भेजा था मैसेज; अस्पताल पहुंचने से पहले बिगड़ गई थी हालत

गोवा: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से फिल्म जगत और उनके प्रशंसकों में शोक…

1 hour ago