Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: लखनऊ प्रीमियर लीग से बड़ी खबर: सप्लीमेंट्री नीलामी में इस खिलाड़ी पर पैसों की बरसात, देखें फुल डिटेल
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > लखनऊ प्रीमियर लीग से बड़ी खबर: सप्लीमेंट्री नीलामी में इस खिलाड़ी पर पैसों की बरसात, देखें फुल डिटेल
Trending Newsखेल

लखनऊ प्रीमियर लीग से बड़ी खबर: सप्लीमेंट्री नीलामी में इस खिलाड़ी पर पैसों की बरसात, देखें फुल डिटेल

SYED MOHAMMAD ABBAS
Last updated: February 19, 2026 8:52 pm
SYED MOHAMMAD ABBAS
Share
SHARE

लखनऊ एशेज ने 1.25 लाख में खरीदा ऑलराउंडर, कुल खरीदे जा चुके हैं 102 खिलाड़ी

Contents
लोकल टैलेंट पर फ्रेंचाइजियों का फोकसस्टेडियम में होगा डबल धमाल

लखनऊ। लखनऊ प्रीमियर लीग (एलपीएल) के आगाज़ से पहले टीमों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को सीएएल के बीबीडी बैडमिंटन अकादमी मुख्यालय में हुई सप्लीमेंट्री नीलामी में लखनऊ के 58 खिलाड़ियों पर बोली लगी। इस ऑक्शन में कल्पना क्लब के ऑलराउंडर सम्यक त्रिवेदी सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए, जिन्हें लखनऊ एशेज ने 1.25 लाख रुपये में खरीदा।

नीलामी में यार्कर क्लब के लेफ्ट आर्म स्पिनर आदित्य कुमार सिंह 1.15 लाख रुपये में लखनऊ स्ट्राइकर्स के साथ जुड़े, जबकि अखिल इन्फ्रा के बल्लेबाज अजीत वर्मा को भी लखनऊ स्ट्राइकर्स ने 1.10 लाख रुपये में अपने पाले में किया।

इस सप्लीमेंट्री ऑक्शन के बाद फ्रेंचाइजियों की टीमें लगभग अंतिम रूप में आ गई हैं और एक-दो दिनों में आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद है।

लोकल टैलेंट पर फ्रेंचाइजियों का फोकस

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के दिशानिर्देशों के तहत हुई इस नीलामी में फ्रेंचाइजियों ने स्थानीय खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी। नियमों के मुताबिक हर टीम में 17 खिलाड़ी लखनऊ के होना अनिवार्य है, जबकि बाहर के केवल दो खिलाड़ियों को ही शामिल किया जा सकता है। नीलामी में वही खिलाड़ी शामिल हुए जिन्होंने एलपीएल ट्रायल दिया था।

अब तक 102 खिलाड़ियों पर लगी बोली

गुरुवार की नीलामी में 58 खिलाड़ियों की खरीद के साथ कुल खरीदे गए खिलाड़ियों की संख्या 102 पहुंच गई है। इससे पहले 44 खिलाड़ियों की बोली लग चुकी थी। सूत्रों के मुताबिक हर फ्रेंचाइजी लगभग 22 खिलाड़ियों की टीम तैयार करेगी और स्थानीय प्रतिभाओं को भी मौका दिया जाएगा।

स्टेडियम में होगा डबल धमाल

क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ के अध्यक्ष डॉ. नवनीत सहगल ने कहा कि एलपीएल आयोजन अब अंतिम चरण में है और तैयारियों को जल्द अंतिम रूप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी मुकाबले केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेले जाएंगे, जहां रोज एक मैच दिन में और दूसरा फ्लडलाइट में होगा। हर टीम के साथ अनुभवी कोच और मेंटर भी नियुक्त किए जाएंगे।


एलपीएल की सप्लीमेंट्री नीलामी ने साफ कर दिया है कि इस बार लीग में स्थानीय प्रतिभाओं पर सबसे बड़ा दांव लगाया जा रहा है। फ्रेंचाइजियों की रणनीति बताती है कि लखनऊ का घरेलू क्रिकेट टैलेंट इस सीजन में निर्णायक भूमिका निभा सकता है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: KD Singh Babu Stadium, LPL Auction, LPL auction update, LPL latest news, LPL most expensive player, LPL players list, LPL Supplementary Auction, Lucknow Ashes team, Lucknow Cricket News, Lucknow local players, Lucknow Premier League 2026, एलपीएल नीलामी, लखनऊ प्रीमियर लीग, सम्यक त्रिवेदी
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article PF पर 8.25% ही रहेगा ब्याज? अगर आप भी नौकरी करते हैं और हर महीने सैलरी से कटता है PF, तो ये खबर आपके काम की है…
Next Article बनारसी ब्लेजर से पेस्टल पावर तक सबको किया इंप्रेस भारत दौरे पर छाई क्वीन रानिया का रॉयल स्टाइल स्टेटमेंट, बनारसी ब्लेजर से पेस्टल पावर तक सबको किया इंप्रेस

फीचर

View More

क्या मकान मालिक मनमर्जी से बढ़ा सकता है किराया? किराएदारों के ये कानूनी अधिकार जान लेंगे तो नहीं होगी परेशानी

नई दिल्ली: किराए के मकान में रहने वाले लोगों के मन में अक्सर यह सवाल उठता है कि क्या मकान…

By vineet verma 3 Min Read

Ladakh Vs Spiti Valley: पहली पहाड़ी रोड ट्रिप के लिए कौन-सी जगह है बेस्ट? बजट, मौसम और सफर के हिसाब से यहां समझें पूरा फर्क

नई दिल्ली: हिमालय की वादियों में रोड ट्रिप का सपना देखने वाले…

3 Min Read

प्राचीन मिस्र से वर्ल्ड वॉर तक… आखिर महिलाओं में शेविंग का चलन कैसे बना? जानिए दिलचस्प इतिहास

नई दिल्ली: आज के दौर में वैक्सिंग और शेविंग महिलाओं की नियमित…

5 Min Read

विचार

View More

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की दस्तक हो चुकी है।…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

You Might Also Like

Trending Newsखेल

IND vs ENG: अक्षर पटेल का इंग्लैंड कनेक्शन! 5 आंकड़े जो बताते हैं क्यों बन जाते हैं ‘गेम चेंजर’

भारत और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच मुकाबला हो और अक्षर पटेल चमकें नहीं-ऐसा कम ही देखने को मिलता है।…

3 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

ईरान पर हमले की चेतावनी: डील नहीं हुई तो पावर प्लांट और पुल होंगे निशाने पर, ट्रंप का बड़ा बयान

मध्य पूर्व में तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है। डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी…

4 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

23 साल बाद खत्म होगा इराक मिशन: 30 सितंबर तक अमेरिकी सेना की पूरी वापसी, ट्रंप का बड़ा ऐलान

मध्य पूर्व की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने आया है। डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका 30 सितंबर…

3 Min Read
Trending Newsखेल

FIFA World Cup 2026: स्पेन का दमदार खेल, फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में एंट्री | एम्बाप्पे की टीम बेअसर

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में स्पेन ने एक बार फिर अपनी मजबूत पहचान साबित करते हुए फ्रांस को…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?