Latest News

UGC को लेकर सवर्ण मोर्चा का सरकार पर बड़ा हमला, देवरिया से देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी, संदीप सिंह बोले- नहीं हुई वापसी तो सड़क पर उतरेंगे लाखों लोग

देवरिया: देवरिया जनपद के भाटपार रानी क्षेत्र के गनियारी गांव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सवर्ण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप सिंह ने यूजीसी को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था स्वर्ण समाज के बच्चों के भविष्य के लिए “श्राप” साबित हो रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार इसे वापस नहीं लेती है तो देवराहा बाबा की धरती देवरिया से आंदोलन की शुरुआत की जाएगी, जिसे चरणबद्ध तरीके से पूरे उत्तर प्रदेश और फिर देशभर तक ले जाया जाएगा।

यूजीसी का पुरजोर विरोध करने का ऐलान

संदीप सिंह ने कहा कि सवर्ण मोर्चा यूजीसी का पुरजोर विरोध करेगा। उनका आरोप है कि सरकार की यह नीति स्वर्ण समाज के युवाओं के हितों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस व्यवस्था पर जल्द पुनर्विचार करना चाहिए, अन्यथा स्वर्ण समाज लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा।

लाखों लोगों के आंदोलन में शामिल होने का दावा

सवर्ण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दावा किया कि यदि सरकार ने समय रहते फैसला वापस नहीं लिया तो स्वर्ण समाज के लाखों लोग आंदोलन में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की इस रणनीति को सफल नहीं होने दिया जाएगा और इसके विरोध में बड़े स्तर पर जनआंदोलन खड़ा किया जाएगा।

बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक और सामाजिक चर्चा

यूजीसी को लेकर दिए गए इस बयान के बाद क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि सरकार इस मांग को लेकर आगे क्या रुख अपनाती है और इस मुद्दे पर कोई निर्णय लेती है या नहीं।

vineet verma

Recent Posts

पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, क्रेशर प्लांट पर 70-80 उपद्रवियों ने ईंट-पत्थरों से किया हमला

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जनपद भरतपुर से एक ऐसी खौफनाक और चौंकाने…

58 seconds ago

होर्मुज पर ईरान का सख्त रुख, अमेरिका के जवाब से नहीं बनी बात, 7 शर्तों पर अटका समझौता

तेहरान ने साफ किया कि सभी शर्तें पूरी होने तक अमेरिका के लिए स्ट्रेट ऑफ…

3 minutes ago

जयप्रकाश नारायण की जयंती पर समाजवादी यूथ फ्रंटल संगठन का सत्याग्रह, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई का किया विरोध

शहीद रामचंद्र विद्यार्थी पार्क में एकदिवसीय धरना मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन…

17 hours ago

ट्रंप की रूस से डीजल डील ने बढ़ाया यूक्रेन से टकराव, जेलेंस्की की कुर्सी पर उठाए सवाल

नई दिल्ली। रूस से डीजल आपूर्ति को लेकर अमेरिका के फैसले ने रूस-यूक्रेन युद्ध को…

18 hours ago

यूपी कांग्रेस में मोना की ताजपोशी के बीच घमासान, अजय राय समर्थकों संग दफ्तर में धरने पर बैठे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस में नए प्रदेश अध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम के बीच पार्टी…

18 hours ago

Hasan Mahmud Hat-Trick: हसन महमूद ने रचा इतिहास, बांग्लादेश के पहले तेज गेंदबाज बने

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने अफगानिस्तान के खिलाफ अबू धाबी में खेले जा…

21 hours ago