Trending News

पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, क्रेशर प्लांट पर 70-80 उपद्रवियों ने ईंट-पत्थरों से किया हमला

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जनपद भरतपुर से एक ऐसी खौफनाक और चौंकाने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पूरे राज्य के सियासी और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। दरअसल, खनन के एक पुराने विवाद ने रविवार को उस वक्त भयंकर खूनी रूप ले लिया, जब उपद्रवियों की भारी भीड़ ने क्रेशर प्लांट को घेरकर तांडव मचाया। बीजेपी किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना को इतनी बेदर्दी से निशाना बनाया गया कि इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इस रोंगटे खड़े कर देने वाले हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में तनाव और सनसनी का माहौल है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर उस खूनी शाम को क्रेशर प्लांट पर ऐसा क्या हुआ था जिसने एक पूर्व विधायक की जान ले ली?

लाठी डंडों और ईंट पत्थरों से किया हमला

आरोप है कि 70 से 80 की संख्या में आए हमलावरों ने पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना और उनके सहयोगी गगन शर्मा के साथ-साथ प्लांट में मौजूद कई अन्य लोगों पर लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से बेरहमी से हमला कर दिया। पूर्व विधायक की पत्नी का सनसनीखेज आरोप है कि उन्हें गोली भी मारी गई थी। परिजनों ने यह भी गंभीर आरोप लगाया है कि घटना की सूचना दिए जाने के काफी देर बाद तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।

वारदात के बाद पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना और उनके सहयोगी गगन शर्मा को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। बाद में हालत नाजुक होने पर गगन शर्मा को भरतपुर शहर और पूर्व विधायक को जयपुर के अस्पताल रेफर कर दिया गया। जयपुर के एसएमएस (SMS) अस्पताल में इलाज के दौरान पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत हो गई।

किस बात पर चल रहा था विवाद

मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना के क्रेशर प्लांट के संचालन और रास्ते को लेकर स्थानीय ग्रामीणों के साथ पिछले काफी दिनों से विवाद चल रहा था। ग्रामीण रास्ते की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से धरने पर बैठे थे, जिसे हाल ही में पूर्व विधायक ने खत्म करवा दिया था।

रविवार को यह मामला अचानक और ज्यादा बिगड़ गया। पूर्व विधायक अतर सिंह अपनी पत्नी और अन्य सहयोगियों के साथ खुद स्थिति देखने क्रेशर प्लांट पर गए थे। वहीं पर अचानक 70-80 लोगों की उग्र भीड़ ने उन पर जानलेवा हमला बोल दिया, जिसमें अंततः उनकी हत्या कर दी गई।

सरकार का कानून व्यवस्था पर कोई कंट्रोल नहीं-कांग्रेस

बीजेपी के पूर्व विधायक की हत्या के बाद अब कांग्रेस पार्टी ने राज्य की भजनलाल शर्मा सरकार पर तीखा हमला बोला है। राजस्थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने संयुक्त रूप से कहा कि मुख्यमंत्री के अपने गृह जनपद में बीजेपी के ही पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या होना बेहद गंभीर मामला है।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इस वारदात से साफ जाहिर होता है कि सरकार का कानून-व्यवस्था पर कोई कंट्रोल नहीं रह गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर राज्य में सत्ताधारी पार्टी बीजेपी के ही बड़े नेता सुरक्षित नहीं हैं और पुलिस समय पर उनकी कोई मदद नहीं कर पा रही है, तो आम जनता की सुरक्षा का क्या हाल होगा, इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।

Shivani Kalani

Recent Posts

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट: IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, यूपी से राजस्थान तक बिगड़ेगा मौसम का मिजाज

दिल्ली-एनसीआर में रविवार देर रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने तबाही की ऐसी तस्वीर…

5 minutes ago

राहुल गांधी और खरगे को CJI सूर्यकांत से क्यों नहीं मिला समय? सामने आईं 4 अहम वजहें

कांग्रेस नेताओं ने लोकतांत्रिक अधिकारों, प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई और चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दे…

29 minutes ago

विराट कोहली ने अचानक क्यों छोड़ा टेस्ट क्रिकेट? वसीम जाफर के बयान से फिर उठा विवाद

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर का दावा है कि विराट कोहली टीम चयन से जुड़े…

43 minutes ago

होर्मुज पर ईरान का सख्त रुख, अमेरिका के जवाब से नहीं बनी बात, 7 शर्तों पर अटका समझौता

तेहरान ने साफ किया कि सभी शर्तें पूरी होने तक अमेरिका के लिए स्ट्रेट ऑफ…

53 minutes ago

जयप्रकाश नारायण की जयंती पर समाजवादी यूथ फ्रंटल संगठन का सत्याग्रह, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई का किया विरोध

शहीद रामचंद्र विद्यार्थी पार्क में एकदिवसीय धरना मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन…

18 hours ago

ट्रंप की रूस से डीजल डील ने बढ़ाया यूक्रेन से टकराव, जेलेंस्की की कुर्सी पर उठाए सवाल

नई दिल्ली। रूस से डीजल आपूर्ति को लेकर अमेरिका के फैसले ने रूस-यूक्रेन युद्ध को…

18 hours ago