: ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने छोड़ा, CJP के प्रदर्शन और जंतर-मंतर को लेकर क्या है अपडेट?
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए गए यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने देर रात छोड़ दिया। हालांकि, पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अगर ध्रुव राठी दोबारा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचते हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित इस प्रदर्शन से पहले पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया था।
ध्रुव राठी 10 अक्टूबर को दिल्ली में CJP के प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे थे। प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने उन्हें जंतर-मंतर जाने से रोकने के लिए गुरुग्राम पुलिस की मदद से उनके घर से हिरासत में लिया था। देर रात उन्हें छोड़ दिया गया।
इससे पहले ध्रुव राठी बेंगलुरु में भी CJP के प्रदर्शन में नजर आए थे। उस दौरान अभिनेता प्रकाश राज के साथ CJP नेता अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका भी मौजूद थे।
ध्रुव राठी ने 9 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था। वीडियो में उनके पीछे इंडिया गेट दिखाई दे रहा था। उन्होंने लोगों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की थी। इस वीडियो के बाद उनके दिल्ली पहुंचने की जानकारी सामने आई थी।
ध्रुव राठी के अलावा CJP नेता अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को भी पुलिस ने हिरासत में लिया था। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, इन नेताओं को विमान से ही हिरासत में लिया गया। दिल्ली पुलिस उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश करेगी।
हिरासत में लिए जाने के बाद अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया था। इसमें उन्होंने बताया कि अब प्रदर्शन का नेतृत्व अजिंक्य शिंदे करेंगे।
CJP का यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित किया गया है। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर उठे विवाद के बीच देश के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की मांग चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची के पुनरीक्षण से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित है।
ध्रुव राठी को रिहा किए जाने के बाद अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या वह दोबारा जंतर-मंतर पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल होंगे और दिल्ली पुलिस इस पर क्या रुख अपनाती है।
नई दिल्ली / रियाद:। सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर…
नई दिल्ली । दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई को लेकर विवाद गहराता…
उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर अयोध्या का रण सबसे बड़ा केंद्र बनता…
नवरात्रि और अमावस्या के पावन अवसर पर जहाँ माँ चंद्रिका देवी के दरबार में लाखों…
नवरात्रि अब सिर्फ पूजा-पाठ तक सीमित नहीं, बल्कि फैशन, म्यूजिक और लाइफस्टाइल का ऐसा रंगीन…
भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपने आगामी और बेहद व्यस्त इंटरनेशनल सीजन की शुरुआत एक ऐतिहासिक…