Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: राम मंदिर दान चोरी कांड के बाद बड़ा एक्शन! सभी पुराने गणना कर्मचारी बाहर, अब सिर्फ बैंककर्मी ही गिनेंगे चढ़ावा
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > राज्य > उत्तर प्रदेश > राम मंदिर दान चोरी कांड के बाद बड़ा एक्शन! सभी पुराने गणना कर्मचारी बाहर, अब सिर्फ बैंककर्मी ही गिनेंगे चढ़ावा
Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

राम मंदिर दान चोरी कांड के बाद बड़ा एक्शन! सभी पुराने गणना कर्मचारी बाहर, अब सिर्फ बैंककर्मी ही गिनेंगे चढ़ावा

vineet verma
Last updated: July 23, 2026 7:05 am
vineet verma
Share
SHARE

अयोध्या: राम मंदिर में चढ़ावे की रकम से जुड़ी कथित चोरी के मामले के बाद दान गणना व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। चढ़ावे की गिनती में लगे सभी पुराने कर्मचारियों को हटा दिया गया है। पहले 23 कर्मचारियों ने सामूहिक इस्तीफा दिया था, जबकि बाद में बचे 12 कर्मचारियों को भी कार्यमुक्त कर दिया गया। अब नई व्यवस्था लागू होने तक बैंक के नियमित कर्मचारी ही चढ़ावे की गणना का जिम्मा संभालेंगे।

दान गणना व्यवस्था पूरी तरह बदली

राम मंदिर में चढ़ावे की रकम की गणना से जुड़े विवाद के बाद बैंक और ट्रस्ट दोनों स्तर पर गतिविधियां तेज हो गई हैं। नौ जुलाई को 23 कर्मचारियों ने एक साथ इस्तीफा सौंप दिया था। कर्मचारियों का आरोप था कि उनकी तनख्वाह में कटौती की गई और काम के घंटे बढ़ा दिए गए थे। बाद में पांच कर्मचारियों को दोबारा बुलाया गया और कुछ समय तक गणना का काम जारी रहा।

हालांकि हालात लगातार बदलते रहे और अंततः सभी पुराने कर्मचारी व्यवस्था से बाहर हो गए। अब नए कर्मचारियों की नियुक्ति होने तक बैंक के नियमित कर्मचारी ही चढ़ावे की गिनती करेंगे।

पुलिस सत्यापन में सामने आईं नई जानकारियां

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस सत्यापन के दौरान पांच कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आने पर उन्हें पहले ही हटा दिया गया था। इसके बाद भी कुछ कर्मचारी गणना कार्य में लगे रहे, लेकिन हालिया घटनाक्रम के बाद शेष कर्मचारियों को भी बाहर कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि बैंक अधिकारियों ने कर्मचारियों को मंदिर परिसर से जुड़ी आंतरिक जानकारी सार्वजनिक न करने के निर्देश भी दिए थे। इसके बावजूद जानकारी बाहर आने से नाराज अधिकारियों ने शेष कर्मचारियों को भी कार्य से अलग कर दिया।

फिलहाल बैंक अधिकारी संभाल रहे जिम्मेदारी

सूत्रों के अनुसार, वर्तमान में बैंक के अधिकारी स्वयं चढ़ावे की रकम की गणना कर रहे हैं। बुधवार को पांच बैंककर्मियों ने यह जिम्मेदारी निभाई। वहीं सावन माह शुरू होने से पहले नई भर्ती प्रक्रिया शुरू किए जाने की भी चर्चा है, ताकि गणना व्यवस्था को स्थायी रूप से संचालित किया जा सके।

दान चोरी मामले में फोरेंसिक जांच होगी

दान चोरी प्रकरण में दर्ज मुकदमे की जांच भी तेज कर दी गई है। पुलिस अब तक जुटाए गए साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज का फोरेंसिक परीक्षण कराएगी। जांच एजेंसियों का मानना है कि मामले में कुछ और नाम भी सामने आ सकते हैं।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए दूसरी विशेष जांच टीम गठित किए जाने की तैयारी है। इस टीम में तीन आईपीएस अधिकारी शामिल होंगे, जिनकी निगरानी में पूरी विवेचना आगे बढ़ेगी और जांच पूरी होने के बाद आरोपपत्र अदालत में दाखिल किया जाएगा।

सीसीटीवी फुटेज और डिजिटल साक्ष्यों की होगी पड़ताल

जांच एजेंसियां सीसीटीवी फुटेज हटाने या नष्ट करने से जुड़े पहलुओं की भी पड़ताल कर रही हैं। सभी डिजिटल और भौतिक साक्ष्यों को वैज्ञानिक तरीके से मजबूत करने के लिए फोरेंसिक जांच कराई जाएगी, ताकि न्यायिक प्रक्रिया के दौरान किसी तरह का सवाल न उठे।

ट्रस्ट की बैठक में लिए गए कई अहम फैसले

इस बीच ट्रस्ट की बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। सीईओ पद के लिए बड़ी संख्या में आवेदन मिलने के कारण चयन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए एक महीने का अतिरिक्त समय मांगा गया है। इसी वजह से अंतरिम व्यवस्था के तहत सचिव नियुक्त करने का निर्णय लिया गया।

इसके अलावा श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और आगामी सावन झूला मेले को ध्यान में रखते हुए संवाद व्यवस्था मजबूत करने के लिए प्रवक्ता नियुक्त करने की भी मंजूरी दी गई।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: ayodhya news, Ayodhya Ram Mandir, Donation Scam, Ram Janmabhoomi Trust, Ram Mandir Donation Counting, Ram Mandir Donation Theft, Ram Mandir News, SBI Employees, अयोध्या राम मंदिर, एसआईटी जांच, दान गणना, फोरेंसिक जांच, राम जन्मभूमि ट्रस्ट, राम मंदिर चढ़ावा, राम मंदिर दान चोरी
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article ‘पेपर लीक बेहद गंभीर मुद्दा’, छात्रों के आंदोलन पर सलमान खान का बड़ा बयान; बोले- हिंसा से दुख हुआ, इसे राजनीतिक रंग न दें
Next Article जंतर-मंतर पर हिंसा से मचा बवाल! पथराव में 2 एसीपी समेत 4 पुलिसकर्मी घायल, लाठीचार्ज और आंसू गैस के बाद हालात काबू में

फीचर

View More

शिमला की भीड़ से दूर चाहिए सुकून? एक बार घूम आइए मटियाना, सेब के बागों से लेकर पहाड़ों के नजारे जीत लेंगे दिल

शिमला: अगर आप पहाड़ों की खूबसूरती का आनंद लेना चाहते हैं, लेकिन भीड़भाड़ से दूर किसी शांत जगह की तलाश…

By vineet verma 3 Min Read

Success Story : किसान के बेटे पृथ्वी संघानी ने रचा इतिहास, ऑटोपायलट सिस्टम से भारत की अंतरिक्ष उड़ान को दी नई दिशा

नई दिल्ली । भारत के पहले निजी ऑर्बिटल रॉकेट 'विक्रम-1' (Vikram-1) की…

4 Min Read

National Flag Day 2026: क्यों बदला गया तिरंगे में चरखा? 22 जुलाई के ऐतिहासिक फैसले की पूरी कहानी

आज ही के दिन, 22 जुलाई 1947 को भारत की संविधान सभा…

3 Min Read

विचार

View More

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की दस्तक हो चुकी है।…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

You Might Also Like

Trending Newsबाजार

Meesho के Revenue में आया तगड़ा उछाल और घाटा हुआ कम. फिर भी Shares में क्यों आई 4.5% की गिरावट!

भारतीय ई-कॉमर्स मार्केट में भारत के छोटे शहरों (Tier-2, Tier-3 और Tier-4) में अपनी जबरदस्त पकड़ बना चुकी Meesho ने…

4 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

मिडिल ईस्ट में महायुद्ध की आहट: ट्रंप ने दी ईरान को ‘सबसे बड़े हमले’ की खुली धमकी, $100 के पार पहुंचा कच्चा तेल

मध्य पूर्व (Middle East) में शांति की सभी उम्मीदें धूमिल होती नजर आ रही हैं और हालात तेजी से बेकाबू…

4 Min Read
Trending Newsबाजार

Infosys Q1 Results: JPMorgan के डाउनग्रेड और Jefferies के टारगेट कट के बाद 3% टूटा शेयर, निवेशकों में बढ़ी चिंता

टेक जाइंट आईटी कंपनी इंफोसिस के फर्स्ट क्वार्टर “Q1” के नतीजे जारी होने के बाद शेयर बाजार में तेज गिरावट…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

Sonam Wangchuk Hunger Strike: सोनम वांगचुक का अनशन खत्म, पर क्या खत्म होगा आंदोलन? अभिजीत दीपके बोले- ‘जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं…’

NEET पेपर लीक और शिक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर 26 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे एक्टिविस्ट…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?