Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: बंगाल चुनाव से पहले PM मोदी से मिले कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी…पार्टी चल रहे हैं नाराज इसलिए लग रही हैं ये अटकलें
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > बंगाल चुनाव से पहले PM मोदी से मिले कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी…पार्टी चल रहे हैं नाराज इसलिए लग रही हैं ये अटकलें
Trending Newsराज्य

बंगाल चुनाव से पहले PM मोदी से मिले कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी…पार्टी चल रहे हैं नाराज इसलिए लग रही हैं ये अटकलें

news desk
Last updated: December 30, 2025 2:34 pm
news desk
Share
SHARE

पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जहां एक बार फिर सत्ता में वापसी की तैयारी कर रही हैं, वहीं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) राज्य में सत्ता परिवर्तन की रणनीति पर काम कर रही है। इसी बीच एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है, जब कांग्रेस नेता और पश्चिम बंगाल कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

हालांकि, इस मुलाकात को लेकर अधीर रंजन चौधरी ने किसी राजनीतिक गठजोड़ के संकेत से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री से उनकी बातचीत पश्चिम बंगाल की मौजूदा स्थिति और खास तौर पर बंगाली प्रवासी मजदूरों के साथ हो रहे कथित अत्याचारों को लेकर हुई। हालांकि, इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में दूसरी तरह की चर्चाएं भी तेज हैं। प्रधानमंत्री मोदी से अधीर रंजन चौधरी की मुलाकात को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। कांग्रेस नेतृत्व से उनकी नाराजगी को लेकर पहले से ही अटकलें लगती रही हैं, और माना जा रहा है कि इसी पृष्ठभूमि में उन्होंने प्रधानमंत्री से मुलाकात की।

सूत्रों के मुताबिक, अधीर रंजन चौधरी पार्टी के भीतर अपनी भूमिका को लेकर असंतुष्ट हैं और यह भी चर्चा है कि वे चुनाव से पहले कांग्रेस से दूरी बना सकते हैं। हालांकि, इस पूरे मामले पर अधीर रंजन चौधरी या कांग्रेस पार्टी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।अधीर रंजन ने कहा कि पश्चिम बंगाल के प्रवासी मजदूर देश के कई हिस्सों में काम कर रहे हैं, लेकिन कुछ राज्यों में उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में ओडिशा में एक बंगाली मजदूर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस संबंध में उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर पूरी जानकारी दी और हस्तक्षेप की मांग की।

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि बीजेपी शासित राज्यों में बंगाली प्रवासी मजदूरों को सिर्फ बंगाली भाषा बोलने के कारण निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कई बार स्थानीय प्रशासन उन्हें बांग्लादेशी घुसपैठिया समझ लेता है, जिससे हालात और बिगड़ जाते हैं।

अपने पत्र में अधीर रंजन चौधरी ने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल के कई सीमावर्ती इलाकों में मुस्लिम आबादी अधिक है और बांग्लादेश से सटी सीमा होने के कारण, देश के अन्य हिस्सों में हो रही ऐसी घटनाओं का असर राज्य में सांप्रदायिक तनाव के रूप में सामने आ सकता है।

चुनाव से पहले इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं जरूर तेज हो गई हैं, लेकिन कांग्रेस की ओर से इसे मानवीय और संवैधानिक मुद्दा बताया जा रहा है, न कि किसी सियासी समीकरण का संकेत।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Adhir Ranjan Chowdhury, Bengal politics, BJP Strategy Bengal, Congress internal rift, Mamata Banerjee, migrant workers issue, PM Modi Meeting, West Bengal elections
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article बैटल ऑफ गलवान फिल्म विवाद ‘बैटल ऑफ गलवान’ के टीजर से मचा भूचाल! सलमान खान की फिल्म पर भड़का ड्रैगन
Next Article ओमान में राधे कृष्णा ग्रुप की बड़ी पहल ओमान में राधे कृष्णा ग्रुप की बड़ी पहल: क्रोम माइनिंग के वैश्विक विस्तार की दिशा में बड़ा कदम

फीचर

View More

NASA वैज्ञानिक का ‘मौत’ से तीन बार साक्षात्कार: क्या मृत्यु सिर्फ एक भ्रम है? इंग्रिड होनकाला के दावों ने विज्ञान को दी चुनौती

वॉशिंगटन/बोगोटा। क्या मौत वाकई जीवन की 'पूर्णविराम' है, या फिर यह किसी अनंत यात्रा का केवल एक 'अल्पविराम'? नासा (NASA)…

By news desk 4 Min Read

“नशा मुक्त” का वादा… लेकिन सच क्या है पंजाब का?

पंजाब, जिसे कभी देश का “अन्नदाता” कहा जाता था, आज ड्रग्स, अपराध…

3 Min Read

त्रिशूल की गर्जना से पोखरण की शक्ति तक “11” का क्या है कनेक्शन: National Technology Day जब भारत ने दुनिया को चौंकाया था

11 मई 1998 की सुबह भारत के इतिहास में एक अलग ही…

9 Min Read

विचार

View More
भारत–पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ : भारत–पाकिस्तान…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

You Might Also Like

EntertainmentTrending News

पाकिस्तान में OTT पर रणवीर सिंह का धमाका! ‘Dhurandhar 2’ को लेकर जबरदस्त क्रेज, Netflix ट्रेंड्स में मचाया गदर

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह एक बार फिर लाइमलाइट में हैं। इस बार गॉसिप उनकी थियेट्रिकल रिलीज की नहीं, बल्कि उनकी…

3 Min Read
Trending Newsक्राइम

NEET-UG 2026! सीबीआई ने एनटीए एक्सपर्ट मनीषा मंदारे को किया गिरफ्तार! बायोलॉजी पेपर लीक का बड़ा खुलासा

NEET-UG 2026 परीक्षा में हुई फ्रॉड के मामले में CBI के हाथ एक बहुत बड़ी कामयाबी लगी है। जांच एजेंसी…

3 Min Read
Trending Newsबाजार

कार नहीं चलता-फिरता प्राइवेट जेट! Tata Sierra EV में मिलेगी बटन दबाते ही गायब होने वाली रूफ और गज़ब के फीचर्स

इंडियन ईवी मार्केट के बेताज बादशाह, Tata Motors अपनी सबसे आइकॉनिक और लेजेंड्री SUV 'सिएरा' को एक बिल्कुल नए, फ्यूचरिस्टिक…

4 Min Read
EntertainmentTrending News

IPL 2026 के बीच बजेगी शहनाई! क्या अपनी ‘लेडी लव’ संग शादी करने जा रहे हैं हार्दिक पंड्या? वायरल खबरों ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर और मैदान पर अपने तूफानी अंदाज के लिए मशहूर हार्दिक पंड्या एक बार फिर सुर्खियों…

2 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?