भारतीय क्रिकेट इस समय बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहा है. टेस्ट टीम की कमान शुभमन गिल को सौंपी जा चुकी है, जिन्होंने इंग्लैंड दौरे पर शानदार प्रदर्शन कर सबको चौंका दिया.
दरअसल, बीसीसीआई अब अलग-अलग फॉर्मेट्स के लिए अलग टीम तैयार करने की रणनीति पर काम कर रहा है. अगले विश्व कप से पहले बोर्ड नई टीम बनाने के मिशन में जुटा है, और इसके तहत कई युवा खिलाड़ियों को मौके दिए जा रहे हैं.
टेस्ट टीम में पहले ही बड़े बदलाव देखने को मिल चुके हैं. रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट और टी-20 क्रिकेट से दूरी बना ली है. फिलहाल दोनों ही खिलाड़ी वनडे क्रिकेट में टीम का हिस्सा हैं, लेकिन इस फॉर्मेट में भी उनकी जगह को लेकर सवाल उठने लगे हैं.
दोनों खिलाड़ी 2027 विश्व कप खेलना चाहते हैं, मगर लगातार अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव उन पर साफ दिख रहा है. बीसीसीआई भी इस पर असमंजस में है कि वनडे टीम में इन दोनों दिग्गजों को लेकर आगे क्या फैसला लिया जाए.
इसी बीच खबर है कि बीसीसीआई ने रोहित शर्मा और विराट कोहली से कहा है कि उन्हें जब भी मौका मिले, घरेलू क्रिकेट खेलना होगा. सूत्रों के मुताबिक, रोहित शर्मा ने विजय हजारे ट्रॉफी के कुछ मैच खेलने की हामी भर दी है, जबकि विराट कोहली के रुख को लेकर अब तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है.
एक अंग्रेज़ी अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई का मानना है कि अगर रोहित और कोहली वनडे टीम में बने रहना चाहते हैं, तो उन्हें घरेलू क्रिकेट में भी सक्रिय रहना होगा.
विजय हजारे ट्रॉफी का आगाज़ 24 दिसंबर से होने जा रहा है, और रोहित ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) को सूचित किया है कि वह इसमें खेलने के लिए तैयार हैं
बेंगलुरु से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक कैब ड्राइवर पर पारिवारिक…
मनोरंजन की दुनिया में 'राइज एंड फॉल 2' के ग्रैंड फिनाले ने सबको चौंका दिया।…
दीपावली की जगमगाती तैयारियों के बीच वह पावन घड़ी आ गई है, जिसका हर घर…
अमेरिकी राजनीति में मध्यावधि चुनावों के नतीजों के बाद नया सियासी घमासान शुरू हो गया…
अस्पताल में डेढ़ घंटे की मुलाकात के दौरान शरद पवार ने दिया बातचीत का संकेत,…
लखनऊ । खेलों के विकास और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में लंबे समय…