Trending News

बांग्लादेश: शेख हसीना जुलाई विद्रोह की दोषी करार, फांसी की सजा सुनाई गई

ढाका: बांग्लादेश में राजनीतिक तनाव एक बार फिर बढ़ गया है. बांग्लादेश की अंतर्राष्ट्रीय अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को जुलाई विद्रोह में दोषी करार दिया है और उन्हें फांसी की सजा सुनाई है.

सूत्रों के अनुसार, इस फैसले के बाद बांग्लादेश सरकार इंटरपोल के माध्यम से गिरफ्तारी वारंट जारी करने की तैयारी कर सकती है.

कोर्ट रूम से मिली जानकारी के अनुसार अदालत ने फैसला सुनाते समय हसीना का ऑडियो भी जारी किया है। इसमें वो हसीना पुलिस प्रमुख से लोगों पर गोलियां चलाने के लिए कह रही हैं. कोर्ट ने फैसला सुनाते वक्त मानवाधिकार आयोग की रिपोर्ट का भी जिक्र किया.

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह फैसला बांग्लादेश में राजनीतिक स्थिति को और भी जटिल बना सकता है और देशभर में प्रदर्शन और तनाव की संभावना बढ़ सकती है.

मोहम्मद यूनुस की सरकार ने हिंसा और आगजनी की आशंका को देखते हुए दिखते ही गोली मारने का आदेश जारी किया है, जिससे स्थिति और ज्यादा गंभीर बनी हुई है.

शेख हसीना की पार्टी को पहले ही बैन किया जा चुका है, जिसकी वजह से उनकी पार्टी आगामी चुनाव नहीं लड़ सकती.

इस बीच शेख हसीना का एक भावुक ऑडियो संदेश सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा “अन्याय करने वालों को एक दिन बंगाल की धरती पर जनता सजा देगी. डरने की कोई बात नहीं है. मैं ज़िंदा हूं, ज़िंदा रहूंगी और देश की जनता का साथ दूंगी। इंशाअल्लाह, मैं इन अपराधियों को बंगाल की धरती पर सजा दूंगी.”

वहीं, शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद ने रविवार को मीडिया से कहा कि अगर उनकी पार्टी पर लगा प्रतिबंध नहीं हटाया गया, तो अवामी लीग समर्थक फरवरी में होने वाले राष्ट्रीय चुनाव में बाधा डालेंगे. उन्होंने चेतावनी दी कि विरोध प्रदर्शन हिंसा का रूप भी ले सकता है.

news desk

Recent Posts

50MP कैमरा और 5500mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, Poco X7 5G पर मिल रहा खास ऑफर

अगर आप कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे…

58 minutes ago

Israel Politics: नेतन्याहू की सत्ता पर संकट! गादी आइसेनकोट को 67 सांसदों का समर्थन, क्या इजरायल में बदलेगी सरकार?

इजरायल में सत्ता परिवर्तन की बढ़ी संभावना, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग रविवार को करेंगे सरकार गठन…

2 hours ago

AQI 400 के करीब, दिल्ली की हवा बनी जहर! सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा प्रदूषण पर जवाब

दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण एक बार फिर गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। राजधानी की…

2 hours ago

शरवरी वाघ ने मां की पुरानी साड़ी को दिया मॉडर्न ट्विस्ट, दिवाली के लिए आप भी लें स्टाइलिंग टिप्स

दिवाली का त्योहार हो और बात फैशन की हो, तो हर कोई कुछ खास पहनना…

3 hours ago

J&K Politics: 20 विधायकों के इस्तीफे से भी तुरंत नहीं गिरेगी उमर अब्दुल्ला सरकार! समझिए पूरा नंबर गेम

नेशनल कॉन्फ्रेंस में बगावत के संकेत, 18 से 20 विधायक नाराज; इस्तीफे स्वीकार हुए तो…

3 hours ago

यूपी में चिराग पासवान की 403 सीटों पर नजर! NDA से बात नहीं बनी तो अकेले लड़ेंगे चुनाव

उत्तर प्रदेश की सियासत में एनडीए के भीतर सीटों के बंटवारे को लेकर नए समीकरण…

3 hours ago