Trending News

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर चढ़ावा चोरी कांड में बड़ा मोड़! SIT रिपोर्ट में ट्रस्ट के इन बड़े नामों का खुलासा, शासन में मंचा हड़कंप

Highlights:

  • अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT की जांच पूरी, जल्द सौंपी जाएगी फाइनल रिपोर्ट।
  • जांच में सिर्फ चोरी नहीं, बल्कि ट्रस्ट की व्यापक लापरवाही और वित्तीय भ्रष्टाचार के मिले बड़े संकेत।
  • मुख्य आरोपी अनुकल्प मिश्रा और टिन्नू यादव के साथ ट्रस्ट के बड़े पदाधिकारियों के कनेक्शन का दावा।

Ram Mandir Donaton Theft Case: सिर्फ चोरी नहीं, महा-घोटाले की ओर घूम रही जांच की सुई!

अयोध्या। अयोध्या के भव्य राम मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी मामले ने अब एक बेहद गंभीर मोड़ ले लिया है। इस मामले की जांच कर रही विशेष जांच दल (SIT) की तफ्तीश लगभग पूरी हो चुकी है और अंतिम रिपोर्ट शासन को सौंपने की तैयारी है। लेकिन इस फाइनल रिपोर्ट के आने से पहले ही लखनऊ से लेकर अयोध्या तक हड़कंप मच गया है।

शुरुआत में जो मामला महज कुछ लाख रुपये की नकदी चोरी का लग रहा था, SIT की गहराई से की गई जांच के बाद वह अब चढ़ावा प्रबंधन, वित्तीय अनियमितताओं और बड़े पैमाने पर फैले भ्रष्टाचार के एक बड़े नेटवर्क में तब्दील हो चुका है।

SIT की फाइनल रिपोर्ट में देरी क्यों? हर सबूत को किया जा रहा पुख्ता

सूत्रों के मुताबिक, SIT अपनी अंतिम रिपोर्ट को शासन के सामने पेश करने से पहले हर कानूनी और तकनीकी पहलू को बारीकी से री-चेक कर रही है। इस जांच के दायरे को पुख्ता करने के लिए टीम ने:

  • महीनों के CCTV फुटेज खंगाले हैं।
  • मंदिर के वित्तीय रिकॉर्ड और बैंकिंग प्रक्रियाओं का विस्तृत ऑडिट किया है।
  • श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) द्वारा तय सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा की है।

जांच की आंच में आए नए किरदार: अनुकल्प मिश्रा और टिन्नू यादव का नाम आया सामने

इस मामले में सबसे सनसनीखेज खुलासा यह हुआ है कि चोरी के तार सिर्फ संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) पर काम करने वाले छोटे कर्मचारियों तक ही सीमित नहीं हैं।

ट्रस्ट के करीबियों पर शक: SIT की फाइनल रिपोर्ट में इस बात का साफ जिक्र है कि चढ़ावा चोरी मामले के मुख्य आरोपी अनुकल्प मिश्रा और टिन्नू यादव की राम मंदिर ट्रस्ट के बेहद शक्तिशाली पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ काफी घनिष्ठता थी।

जांच में सामने आया है कि इन आरोपियों को सीनियर मैनेजमेंट का वरदहस्त प्राप्त था, जिसके चलते वे लंबे समय से इस गड़बड़ी को अंजाम दे रहे थे। रिपोर्ट के अनुसार, कई वरिष्ठ अधिकारियों को इस बात की भनक या जानकारी थी, लेकिन इसके बावजूद वे जानबूझकर अनजान बने रहे।

सीनियर अधिकारियों पर गिरेगी गाज: लापरवाही का बहाना नहीं चलेगा!

इससे पहले 23 जून को सौंपी गई प्रारंभिक रिपोर्ट में केवल 6 संविदा कर्मियों और 2 सुपरवाइजरों पर कार्रवाई की बात कही गई थी, जिससे बड़े अधिकारी बच निकले थे। लेकिन फाइनल रिपोर्ट में SIT ने कड़ा रुख अपनाया है:

  1. जिम्मेदारी तय: रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि वरिष्ठ पर्यवेक्षक अधिकारी महज ‘असावधानी’ या ‘मौके पर अनुपस्थिति’ का बहाना बनाकर अपनी जिम्मेदारियों से बच नहीं सकते।
  2. व्यापक लापरवाही: राम मंदिर ट्रस्ट की फंक्शनिंग और सिक्योरिटी मानकों के बार-बार उल्लंघन को लेकर रिपोर्ट में तीखी टिप्पणियां की गई हैं।

आगे क्या होगा? पुलिस इन्वेस्टीगेशन का बढ़ेगा दायरा

SIT द्वारा शासन को अंतिम रिपोर्ट सौंपते ही अयोध्या पुलिस की कार्रवाई का दायरा बेहद बड़ा होने वाला है। इस रिपोर्ट के आधार पर कई रसूखदार और बड़े चेहरों की गिरफ्तारियां भी संभव हैं। राम भक्तों की आस्था से जुड़े इस मामले पर अब सबकी नजरें टिकी हैं कि सरकार इस रिपोर्ट के आते ही क्या सख्त एक्शन लेती है।

news desk

Recent Posts

करीना कपूर रात में पैरों पर लगाती हैं घी, सैफ अली खान बोले- बेडरूम में रोमांस नहीं, ढाबे जैसी आती है खुशबू

नई दिल्ली: बॉलीवुड के चर्चित कपल सैफ अली खान और करीना कपूर एक बार फिर…

8 hours ago

OTT Release This Week: वीकेंड पर घर बैठे करें मनोरंजन! 16 से 22 अक्टूबर के बीच रिलीज होंगी ये 5 सीरीज, जानें कहां देखें

नई दिल्ली: अगर आप इस वीकेंड घर बैठे कुछ नया देखने की योजना बना रहे…

8 hours ago

पेट दर्द, गैस और अपच से परेशान हैं? नारियल पानी पीने से मिल सकती है राहत, जानें इसके फायदे

नई दिल्ली: गर्मियों में पेट दर्द, गैस, अपच और पेट फूलने जैसी समस्याएं कई लोगों…

8 hours ago

दुर्गा विसर्जन के बाद कलश, नारियल और ज्वारे का क्या करें? जानें सही विधि, इन गलतियों से बचना जरूरी

नई दिल्ली: शारदीय नवरात्रि में नौ दिनों तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के बाद अब…

8 hours ago

‘पति की हत्या धर्म की हत्या के समान’, रविता और अमरदीप को फांसी की सजा सुनाते हुए जज ने क्यों कही ये बात?

मेरठ: अमित कश्यप हत्याकांड में अदालत ने उसकी पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को…

8 hours ago

तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस का एक्शन, अभिजीत दिपके के बाद नेहा बोरा भी हिरासत में; कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा

नई दिल्ली: दिल्ली में प्रस्तावित ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस ने कॉकरोच जनता…

8 hours ago