Latest News

एवोकाडो को यूं ही नहीं कहते ‘न्यूट्रिशन का पावरहाउस’, दिल से लेकर आंखों तक देता है फायदा… डॉक्टर ने गिनाए इस फल के बड़े फायदे

नई दिल्ली: आजकल एवोकाडो फिटनेस और हेल्थ को लेकर सजग लोगों की डाइट का हिस्सा बनता जा रहा है। इसकी क्रीमी बनावट और स्वाद के कारण इसे नाश्ते, सलाद और कई तरह की डाइट में शामिल किया जाता है। लेकिन आखिर इस फल को ‘न्यूट्रिशन का पावरहाउस’ या ‘सुपरफूड’ क्यों कहा जाता है? जाने-माने हेल्थ एक्सपर्ट डॉक्टर शुभम वत्स ने सोशल मीडिया पर साझा किए एक वीडियो में इसके पोषण और सेहत से जुड़े कई फायदों के बारे में बताया है।

विटामिन-मिनरल्स से भरपूर है एवोकाडो

डॉक्टर शुभम वत्स के मुताबिक, एवोकाडो दूसरे सामान्य फलों से काफी अलग है। जहां कई फलों में कार्बोहाइड्रेट और प्राकृतिक शुगर की मात्रा अधिक होती है, वहीं एवोकाडो हेल्दी फैट्स का अच्छा स्रोत माना जाता है।

इसमें करीब 20 तरह के विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। विटामिन K, विटामिन E, विटामिन C, फोलेट और फाइबर इसके प्रमुख पोषक तत्वों में शामिल हैं। इसके अलावा इसमें पोटेशियम भी अच्छी मात्रा में मौजूद होता है।

दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद

डॉ. वत्स के अनुसार, एवोकाडो में ओलिक एसिड नाम का मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड पाया जाता है। यह शरीर में सूजन को कम करने में मदद कर सकता है। साथ ही, इसे बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने से भी जोड़ा जाता है।

डॉक्टर के मुताबिक, नियमित रूप से एवोकाडो का सेवन हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी हृदय संबंधी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मददगार हो सकता है।

पेट लंबे समय तक भरा रखने में मदद

एवोकाडो में फाइबर की मात्रा अच्छी होती है, जिसमें घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर शामिल हैं। यही वजह है कि इसे खाने के बाद लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस हो सकता है।

डॉ. शुभम वत्स के मुताबिक, इससे बार-बार खाने या जरूरत से ज्यादा भोजन करने की आदत पर नियंत्रण रखने में मदद मिल सकती है और वजन को नियंत्रित करने में भी फायदा हो सकता है।

आंखों के लिए भी खास है ये फल

एवोकाडो में ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं। डॉक्टर के अनुसार, ये तत्व आंखों की सेहत के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं और मोतियाबिंद समेत उम्र बढ़ने के साथ होने वाली आंखों से जुड़ी समस्याओं के जोखिम को कम करने में मदद कर सकते हैं।

इस तरह एवोकाडो में मौजूद हेल्दी फैट्स, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट इसे पोषक तत्वों से भरपूर फल बनाते हैं। हालांकि, किसी भी खाद्य पदार्थ को डाइट में शामिल करते समय अपनी व्यक्तिगत जरूरत और स्वास्थ्य स्थिति को ध्यान में रखना जरूरी है।

vineet verma

Recent Posts

‘मिर्जापुर द मूवी’ खत्म, लेकिन कहानी का खेल बाकी! पोस्ट-क्रेडिट में मुन्ना-गुड्डू के एक ही लड़की पर अटके दिल ने मचाया बवाल, अब आगे क्या होगा?

मिर्जापुर: ‘मिर्जापुर द मूवी’ सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है और फिल्म की कहानी के साथ-साथ…

49 minutes ago

रणबीर-आलिया की ‘लव एंड वॉर’ का शूट हुआ खत्म, अब इस दिन मचेगा बॉक्स ऑफिस पर घमासान; सामने होगी ऋषभ शेट्टी की फिल्म

मुंबई: संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने…

1 hour ago

कालीन भैया को मारने पहुंचा असली दुश्मन, फिर पलट गई पूरी बाजी… ‘मिर्जापुर द मूवी’ के क्लाइमैक्स में बीना भाभी का ऐसा ट्विस्ट कि उड़ जाएंगे होश

मिर्जापुर: 'मिर्जापुर द मूवी' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और फिल्म में पुराने किरदारों…

1 hour ago

ईरान के बाद अब क्यूबा पर अमेरिका की बड़ी चोट, राउल कास्त्रो के पोते समेत कई लोगों पर प्रतिबंध… रुबियो बोले- ‘क्यूबा आजाद होगा’

हवाना: अमेरिका ने क्यूबा पर नए प्रतिबंध लगाकर पहले से गंभीर आर्थिक और ऊर्जा संकट…

1 hour ago