Trending News

Apple का नया मास्टरस्ट्रोक! फोन और वॉच के बाद अब उंगली में समाएगी दुनिया, सैमसंग गैलेक्सी रिंग को कड़ी टक्कर देने आ रही है ‘iRing’

आईफोन, मैकबुक और एपल वॉच जैसी कल्ट डिवाइसेज से दुनिया को दीवाना बनाने के बाद, अब टेक जायंट एपल वियरेबल मार्केट में एक और बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। लेटेस्ट लीक्स की मानें तो कंपनी अब ‘स्मार्ट रिंग’ सेगमेंट में एंट्री करने जा रही है, जो सीधे तौर पर सैमसंग गैलेक्सी रिंग को कड़ी टक्कर देगी।

फिलहाल स्मार्ट रिंग के मार्केट में Samsung और Oura जैसे बड़े नाम राज कर रहे हैं, लेकिन एपल की एंट्री इस पूरे गेम को बदल सकती है। पॉपुलर टेक टिपस्टर कोसुतामी “Kosutami” ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दावा किया है कि एपल एक नई स्मार्ट रिंग पर काम कर रहा है, जिसे फिलहाल ‘iRing’ नाम दिया गया है। हालांकि, यह लीक अभी काफी शुरुआती है और फीचर्स को लेकर ज्यादा डिटेल्स सामने नहीं आई हैं, पर इसने टेक कम्युनिटी में बज क्रिएट कर दिया है।

एपल की स्ट्रेटेजी

कंपनी पहले यह देखती है कि कॉम्पिटिटर्स कहां कमियां छोड़ रहे हैं, और फिर एक सुपर-पॉलिश्ड और परफेक्ट प्रोडक्ट पेश करती है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण फोल्डेबल फोन्स हैं, जहां एंड्रॉइड ब्रांड्स सालों से फोल्डेबल मार्केट में छाए हुए हैं, वहीं एपल अभी भी अपने पहले फोल्डेबल आईफोन पर काम कर रहा है। iRing के मामले में भी कंपनी इसी पुरानी और भरोसेमंद स्ट्रेटेजी को फॉलो कर रही है।

कॉम्पिटिशन और प्राइस गेम

इस समय स्मार्ट रिंग सेगमेंट में सैमसंग गैलेक्सी रिंग “Samsung Galaxy Ring”  सबसे प्रीमियम और पॉपुलर चॉइस है। इंडियन मार्केट में इसकी कीमत करीब 38,999 रुपए है और यह 9 अलग-अलग साइजेस में आती है। ऐसे में एपल की iRing अपने स्ट्रॉन्ग इकोसिस्टम और एडवांस हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स के दम पर सैमसंग को कड़ी चुनौती देने वाली है।

डेवलपमेंट स्टेज और एक्सपेक्टेड फीचर्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एपल की यह स्मार्ट रिंग अभी बिल्कुल शुरुआती फेज यानी रिसर्च एंड डेवलपमेंट स्टेज में है। जिसका मतलब है कि फाइनल प्रोडक्ट को मार्केट में आने में अभी थोड़ा टाइम लगेगा। इसके बावजूद, टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि एपल इसमें ये धांसू फीचर्स दे सकता है:

हार्ट रेट और SpO2 मॉनिटरिंग: दिल की धड़कन और ब्लड ऑक्सीजन लेवल की एकदम सटीक और रियल-टाइम ट्रैकिंग।

स्लीप और स्ट्रेस एनालिसिस: AI-बेस्ड एल्गोरिदम के जरिए स्लीप क्वालिटी और स्ट्रेस लेवल को ट्रैक करना।

एपल इकोसिस्टम सिनर्जी: आईफोन, मैकबुक और एपल वॉच के साथ सीमलेस कनेक्टिविटी और कमाल के जेस्चर कंट्रोल्स।

एक्सपर्ट्स की राय

एक्सपर्ट्स का कहना है की एपल की iRing उन लोगों के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकती है जो बड़ी स्क्रीन वाली एपल वॉच पहने बिना अपनी हेल्थ और फिटनेस को ट्रैक करना चाहते हैं। हालांकि इसकी लॉन्च डेट को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं आई है।

news desk

Recent Posts

26 सितंबर की रात आसमान में दिखेगा खास चांद, जानिए Harvest Moon क्यों कहलाता है फसल का चांद

नई दिल्ली: सितंबर की पूर्णिमा को खास माना जाता है और इसे Harvest Moon यानी…

1 hour ago

आखिर कौन थे राम गोविंद चौधरी, जिनके निधन से सपा में शोक? 8 बार विधायक से नेता प्रतिपक्ष तक ऐसा रहा लंबा सियासी सफर

बलिया: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम…

1 hour ago

सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी का निधन, 8 बार के विधायक का लखनऊ PGI में निधन

लखनऊ | उत्तर प्रदेश की राजनीति और समाजवाद का एक बड़ा स्तंभ ढह गया है।…

1 hour ago

CEC ज्ञानेश कुमार को हटाना इतना आसान नहीं! आरोपों से संसद तक कैसे पहुंचेगा मामला, समझें पूरा संवैधानिक रास्ता

नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर लगे आरोपों के बीच विपक्ष ने उन्हें…

2 hours ago

ट्रंप को जिनपिंग का चीन आने का न्योता, जवाब में अमेरिकी राष्ट्रपति बोले ‘जरूर आएंगे’; आखिर क्या है इस करीबी की वजह?

वॉशिंगटन: अमेरिका दौरे से लौटते वक्त चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

2 hours ago