2026 में कई बड़े प्रोडक्ट लॉन्च कर सकता है ऐपल
ऐपल इस साल अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को बड़े स्तर पर बढ़ाने की तैयारी में दिखाई दे रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 2026 कंपनी के लिए ऐसा साल हो सकता है जब एक-दो नहीं बल्कि 15 से ज्यादा नए डिवाइस बाजार में उतरें। इनमें नए स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्टवॉच और स्मार्ट होम डिवाइस शामिल हो सकते हैं। माना जा रहा है कि कंपनी पूरे साल अलग-अलग चरणों में अपने प्रोडक्ट लॉन्च करेगी, ताकि हर कैटेगरी में नई तकनीक के साथ यूज़र्स को आकर्षित किया जा सके।
iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा है। उम्मीद है कि इन मॉडल्स में नया A20 Pro प्रोसेसर दिया जाएगा, जो परफॉर्मेंस और बैटरी मैनेजमेंट दोनों को बेहतर बना सकता है। कैमरा सिस्टम में भी बदलाव संभव हैं और फ्रंट डिजाइन में डायनेमिक आइलैंड पहले से छोटा हो सकता है। इसके अलावा कंपनी का पहला फोल्डेबल आईफोन भी चर्चा में है। माना जा रहा है कि इसमें अंदर की तरफ बड़ी स्क्रीन और बाहर की तरफ दूसरी डिस्प्ले दी जाएगी, जिससे मल्टीटास्किंग का अनुभव अलग हो सकता है।
Apple Watch Series 12 और Apple Watch Ultra 4 भी 2026 के अहम लॉन्च माने जा रहे हैं। इन स्मार्टवॉच में तेज प्रोसेसर, बेहतर हेल्थ ट्रैकिंग और सिक्योरिटी के लिए नए फीचर्स जोड़े जा सकते हैं। कुछ रिपोर्ट्स में टच आईडी जैसे फीचर की संभावना भी जताई जा रही है।
iPad mini के नए वर्जन में OLED डिस्प्ले आने की चर्चा है, जिससे स्क्रीन क्वालिटी और बेहतर हो सकती है। साथ ही इसमें ज्यादा पावरफुल चिप और बेहतर ऑडियो सिस्टम मिल सकता है। MacBook Pro, Mac mini और iMac जैसे डिवाइस में M5 और M6 सीरीज के नए चिप्स देखने को मिल सकते हैं।
Apple TV और HomePod mini के नए मॉडल भी लॉन्च हो सकते हैं। इसके साथ एक नया स्मार्ट होम हब आने की संभावना है, जो घर के अलग-अलग स्मार्ट डिवाइस को एक साथ नियंत्रित करने में मदद करेगा। अगर ये सभी लॉन्च तय समय पर होते हैं, तो 2026 Apple के लिए तकनीकी विस्तार का बड़ा साल साबित हो सकता है।
प्रयागराज महाकुंभ 2025 में अपनी फर्राटेदार अंग्रेजी और IIT बैकग्राउंड से रातों-रात मशहूर हुए अभय…
लखनऊ / नई दिल्ली, 6 अप्रैल 2026 — हरियाणा से निकली तेजी से उभरती लॉजिस्टिक्स…
ग्वालियर, 6 अप्रैल 2026: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर एक…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का शुरुआती चरण क्रिकेट फैंस के लिए किसी…
चेन्नई: तमिलनाडु की राजनीति में इस बार एक ऐसा ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिला है…
उच्चतम न्यायालय ने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और उनके परिवार के खिलाफ लगे…