Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: गोरक्षा की राजनीती और बछड़े के चमड़े की बेल्ट? अनुराग ठाकुर के वायरल वीडियो पर मचा सियासी घमासान
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > गोरक्षा की राजनीती और बछड़े के चमड़े की बेल्ट? अनुराग ठाकुर के वायरल वीडियो पर मचा सियासी घमासान
Trending Newsसियासी

गोरक्षा की राजनीती और बछड़े के चमड़े की बेल्ट? अनुराग ठाकुर के वायरल वीडियो पर मचा सियासी घमासान

news desk
Last updated: February 5, 2026 12:01 pm
news desk
Share
अनुराग ठाकुर वायरल वीडियो विवाद
अनुराग ठाकुर वायरल वीडियो विवाद
SHARE

नई दिल्ली: बीजेपी नेताओं द्वारा गोरक्षा और स्वदेशी की बात अक्सर जोर-शोर से उठाई जाती रही है, लेकिन अब पार्टी सांसद अनुराग ठाकुर का एक वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर नई राजनीतिक चर्चा का कारण बन गया है। वायरल क्लिप में दावा किया जा रहा है कि लोकसभा में बहस के दौरान ठाकुर अपनी बेल्ट को कैमरे से छिपाते नजर आए, जिसे कुछ यूजर्स फ्रांसीसी लग्जरी ब्रांड लुई विटन (Louis Vuitton) का बता रहे हैं।

सोशल मीडिया पर विपक्ष का सवाल

वीडियो में देखा जा सकता है कि बजट सत्र के दौरान जब अनुराग ठाकुर विपक्ष के नेता राहुल गांधी को जवाब देने के लिए खड़े होते हैं, तो एक पल के लिए बैठ जाते हैं और फिर दोबारा खड़े होकर अपनी जैकेट नीचे खींचकर बेल्ट को ढकते हुए बोलना शुरू करते हैं। सोशल मीडिया पर सपा प्रवक्ता मनोज सिंह काका का दावा है कि बेल्ट पर दिख रहा मोनोग्राम लुई विटन का है और इसकी कीमत 50 हजार से 90 हजार रुपये के बीच हो सकती है। कुछ रिपोर्ट्स में इसकी कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई जा रही है।

गोरक्षा और कथनी-करनी पर उठे सवाल

ऑनलाइन चर्चाओं में यह मुद्दा इसलिए ज्यादा उछल रहा है क्योंकि लुई विटन के कई बेल्ट काफ लेदर यानी बछड़े के चमड़े से बनाए जाते हैं। ऐसे में विरोधी दल और कई यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि जो नेता सार्वजनिक मंचों पर गोरक्षा की बात करते हैं, उनके द्वारा कथित तौर पर ऐसे उत्पाद का इस्तेमाल करना “दोहरे मापदंड” को दिखाता है। वहीं बीजेपी समर्थकों का कहना है कि बेल्ट के ब्रांड और सामग्री को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और इसे बेवजह विवाद बनाया जा रहा है।

फिलहाल अनुराग ठाकुर की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन वायरल वीडियो ने गोरक्षा, स्वदेशी और नेताओं की निजी जीवनशैली को लेकर सोशल मीडिया पर एक नई बहस जरूर छेड़ दी है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Anurag Thakur Viral Video, BJP Leader Controversy, Budget Session Lok Sabha, Congress BJP Tussle, Cow Protection Debate, Goraksha Politics, Indian politics news, Latest Political Controversy, Leather Belt Row, Louis Vuitton Belt, Political Hypocrisy, Sansad News, Social Media Viral Clip, Swadeshi Debate, अनुराग ठाकुर विवाद
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article IAS-IFS अब दोबारा नहीं दे पाएंगे एग्जाम? IAS-IFS अब दोबारा नहीं दे पाएंगे एग्जाम? जानिए UPSC नोटिफिकेशन का वो नियन जिसने एस्पिरेंट्स की उड़ा रखी है नींद!
Next Article भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

फीचर

View More

भारत का ‘पहला गांव’ माणा जहां रौद्र रूप में दिखती है सरस्वती, 25 साल पुरानी चाय की दुकान भी बनी खास पहचान; जानें इस गांव की अनसुनी कहानी

चमोली: उत्तराखंड को देवभूमि कहा जाता है और यहां मौजूद हर इलाके की अपनी अलग पौराणिक और ऐतिहासिक पहचान है।…

By vineet verma 5 Min Read

18 साल का वो इंकलाबी, जिसकी फांसी के बाद राख चुराने की मच गई थी होड़: पढ़ें खुदीराम बोस के बलिदान की अमर गाथा

भारत के स्वतंत्रता संग्राम में ऐसे कई नायक हुए हैं जिन्होंने अपनी…

6 Min Read

Jharkhand Student Protest: पिता शिबू सोरेन की तस्वीर लेकर बेटे हेमंत के खिलाफ क्यों उतरे छात्र? समझिए पूरा विवाद

रांची में 10 अगस्त को हुए छात्र आंदोलन ने झारखंड की राजनीति…

8 Min Read

विचार

View More

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की दस्तक हो चुकी है।…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

You Might Also Like

Trending Newsबाजार

5 दिन की तेजी पर लगा ब्रेक…!  ईरान से समझौते की उम्मीद ने बदली तेल बाजार की चाल, भारत को मिल सकता है बड़ा फायदा

वैश्विक और घरेलू संकेतों के बीच कमोडिटी बाजार में एक बार फिर से बड़ा फेरबदल देखने को मिला है, जिससे…

3 Min Read
Trending Newsबाजार

लाल निशान में डूबा शेयर बाजार, लेकिन इस ‘सुपरब्रांड’ ने दिखाई तेजी, Q1 नतीजों ने हिला कर रख दिया मार्केट को!

शेयर बाजार में इन दिनों सुस्ती का माहौल है, इंडेक्स लाल निशान में दिख रहे हैं, लेकिन एक ऐसी कंपनी…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

‘यह ओछी और दलित विरोधी मानसिकता है…’! हल्द्वानी में खड़गे की रैली के बाद “मंच शुद्धिकरण” पर कांग्रेस ने जताई कड़ी आपत्ति

हल्द्वानी के रामलीला मैदान में मल्लिकार्जुन खड़गे की “विजय शंखनाद” रैली के बाद एक हिंदू संगठन द्वारा हिंदू संगठन विरोधी…

3 Min Read
Trending Newsबाजार

शेयर बाजार में ‘ब्लैक आउट’ जैसी हलचल! मिडिल ईस्ट क्राइसिस के बीच औंधे मुंह गिरा सेंसेक्स-निफ्टी

भारतीय शेयर बाजार के लिए आज का दिन राहत भरा नहीं रहा। मिडिल ईस्ट में लगातार गहराते भू-राजनीतिक तनाव और…

2 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?