Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित अधिकारी ने खबर दिखाने पर दर्ज कराई FIR, जीरो टॉलरेंस की नीति पर पलीता लगाते अधिकारी की कहानी!
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित अधिकारी ने खबर दिखाने पर दर्ज कराई FIR, जीरो टॉलरेंस की नीति पर पलीता लगाते अधिकारी की कहानी!
Trending Newsक्राइम

भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित अधिकारी ने खबर दिखाने पर दर्ज कराई FIR, जीरो टॉलरेंस की नीति पर पलीता लगाते अधिकारी की कहानी!

news desk
Last updated: December 25, 2025 2:24 pm
news desk
Share
SHARE

लखनऊ। एक अधिकारी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगता है। इस मामले की खबर चलती है। जिसके बाद विभाग उस अधिकारी को निलंबित कर जांच बैठा देता है। लेकिन इसी बीच वो अधिकारी खबर चलाने वाले पत्रकारों पर झूठे आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवा देता है। है ना हैरतअंगेज खबर। पूरी कहानी और भी मजेदार है।

क्या है पूरा मामला?

नृपेंद्र बहादुर सिंह पर आरोप है कि आवास एवं विकास परिषद में संपत्ति अधिकारी के पद पर रहते हुए उन्होंने खुलेआम लूट-खसोट को अंजाम दिया। इन आरोपों से जुड़े कई ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। इन क्लिप में भ्रष्टाचार की बातचीत होने का दावा किया जा रहा है। ऑडियो क्लिप के अनुसार गाजियाबाद में तैनाती के दौरान ‘वह प्रति प्लॉट करीब 5 लाख 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग करते थे, जिसमें से पांच लाख रुपये खुद रखने और शेष रकम कर्मचारियों में बांटने की बात कही जाती थी’।

22 अगस्त को जब इंडियन प्रेस हाउस ने इस पूरे मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया, तो हलचल मच गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पहले नृपेंद्र बहादुर सिंह को मुख्यालय तलब किया गया और बाद में उन्हें निलंबित कर दिया गया।

मामला यहीं समाप्त नहीं हुआ। आवास एवं विकास परिषद ने पूरे प्रकरण की जांच के लिए एक विशेष जांच समिति का गठन किया है। सरकार ने इस खबर को गंभीरता से लेते हुए स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार को लेकर उसकी नीति पूरी तरह साफ है और किसी भी स्तर पर गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

खबरों के मुताबिक उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद की सिद्धार्थ विहार योजना में बड़ी गड़बड़ियों का मामला सामने आया। उपलब्ध दस्तावेजों के मुताबिक, संपत्ति प्रबंधन विभाग और जोनल कार्यालय से जुड़े कुछ अधिकारियों पर अधूरे टावरों की भी पूर्ण गणना कर एक निजी बिल्डर को करोड़ों रुपये का अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप है। मामले की जांच जोनल अधिकारी एवं अभियंता राजीव कुमार द्वारा की गई। खबरों के मुताबिक इसे गंभीर वित्तीय अनियमितता करार दिया गया है।

पूर्व संपत्ति अधिकारी नृपेंद्र बहादुर सिंह की वसुंधरा स्थित कार्यालय में कथित तौर पर लाखों रुपये के साथ ली गई तस्वीर भी सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। वहीं, मेरठ के पूर्व जोनल आयुक्त की एक गोपनीय चिट्ठी में संबंधित अधिकारियों पर निजी बिल्डर को लाभ पहुंचाने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। सूत्रों का दावा है कि यह तस्वीर उनके ही विभाग के एक कर्मचारी द्वारा ली गई थी, जिसे बाद में सार्वजनिक किया गया।

22 अगस्त 2025 को Indian Press House ने इस पूरे मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया और उसी दिन नृपेंद्र बहादुर सिंह को मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया।

23 अगस्त 2025 को अपर आवास आयुक्त नीरज शुक्ला ने पत्र संख्या 69 जारी करते हुए नृपेंद्र बहादुर सिंह को निलंबित कर दिया।

मीडिया पर एफआईआर का मामला

इसके बाद 23 दिसंबर 2025 को नृपेंद्र बहादुर सिंह ने लखनऊ के इंदिरानगर क्षेत्र स्थित गाजीपुर थाने में Indian Press House के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई, जिसे मीडिया की आवाज दबाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

अब सवाल है कि क्या ऐसे अधिकारी जो अनियमितता के आरोपों के चलते निलंबित कर दिए जा रहे हों वो अपना काम कितनी ईमानदारी से करते होंगे? क्या ऐसे अधिकारी भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति को सफल होने देंगे?

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: FIR, Indian Press House, अधिकारी की कार्रवाई, उत्तर प्रदेश न्यूज, जीरो टॉलरेंस नीति, निपेंद्र बहादुर सिंह, निलंबित अधिकारी, भ्रष्टाचार, मीडिया पर हमला, यूपी आवास विकास परिषद, सरकारी अनियमितता, सिद्धार्थ विहार योजना
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article STOCK MARKET SCAM: कजारिया में 20 करोड़ का फ्रॉड STOCK MARKET SCAM: कजारिया सेरामिक्स में 20 करोड़ का ‘इंटरनल फ्रॉड’! इन्वेस्टर्स के 2000 करोड़ स्वाहा
Next Article पोल पर चढ़ अधिकारियों के घरों की बिजली काटी बिजली कटौती से नाराज कांग्रेस विधायक ने पोल पर चढ़ कर अधिकारियों के घरों की बिजली काटी, विडियो वायरल!

फीचर

View More

भारत में 21 करोड़ लोग “HyperTension” का शिकार! 6.75 करोड़ लोग हैं बेखबर? जानिए इस ‘साइलेंट किलर’ का पूरा इतिहास

जब हम हाई ब्लड प्रेशर का नाम सुनते हैं, तो आमतौर पर हमारे दिमाग में किसी बुजुर्ग व्यक्ति की तस्वीर…

By Chaturvedi Shruti V. 7 Min Read

NASA वैज्ञानिक का ‘मौत’ से तीन बार साक्षात्कार: क्या मृत्यु सिर्फ एक भ्रम है? इंग्रिड होनकाला के दावों ने विज्ञान को दी चुनौती

वॉशिंगटन/बोगोटा। क्या मौत वाकई जीवन की 'पूर्णविराम' है, या फिर यह किसी…

4 Min Read

“नशा मुक्त” का वादा… लेकिन सच क्या है पंजाब का?

पंजाब, जिसे कभी देश का “अन्नदाता” कहा जाता था, आज ड्रग्स, अपराध…

3 Min Read

विचार

View More
भारत–पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ : भारत–पाकिस्तान…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

You Might Also Like

Trending Newsराज्य

CBSE 12th Result 2026: पहली बार लागू हुए डिजिटल कॉपी चेकिंग (OSM) पर मचा बवाल; परीक्षा नियंत्रक बोले-‘मानवीय गलतियाँ संभव’

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित होने के बाद, इस साल लागू की…

5 Min Read
Trending Newsसियासी

तमिलनाडु चुनाव में विजय की बड़ी जीत पर बोले रजनीकांत- ‘लोग कह रहे हैं मैं जल रहा हूँ, लेकिन…’

नई दिल्ली। तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में अभिनेता से नेता बने विजय लगातार सुर्खियों में हैं। इस बीच, उनको लेकर साउथ…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

केरल में कल नई सरकार का गठन, वीडी सतीशन लेंगे CM पद की शपथ

तिरुवनंतपुरम। केरल में कांग्रेस नेता वी. डी. सतीशन सूबे के अगले मुख्यमंत्री बनने को पूरी तरह से तैयार हैं। कांग्रेस…

5 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

दुनिया बदलने की दहलीज पर? ईरान का बड़ा दावा पश्चिम का दबदबा खत्म!

दुनिया की ताकत का संतुलन तेजी से बदल रहा है और अब इस बदलाव पर ईरान ने खुलकर बड़ा दावा…

2 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?